<

कौन हैं प्रिंसी पारिख, क्यों डिलीट किया डेविड मिलर के साथ वीडियो, जानिये क्या है पूरा मामला!

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की करारी हार के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर प्रिंसी पारिख का डेविड मिलर के साथ वीडियो विवादों में घिर गया. वीडियो अपलोड करने के बाद उन्हें रेप की धमकियां और बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा.

T20 World Cup: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आरजे प्रिंसी पारिख का डेविड मिलर के साथ वीडियो खूब वायरल हुआ था. यह वीडियो उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत साउथ अफ्रीका मैच के दौरान बनाया था. लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की करारी हार के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर प्रिंसी पारिख का यह वीडियो विवादों में घिर गया. 
उन्हें रेप की धमकियां और बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उन्होंने वीडियो डिलीट कर दिया. यह घटना सोशल मीडिया की टॉक्सिसिटी पर सवाल खड़े करती है. आइये जानते हैं कि प्रिंसी पारिख कौन हैं और क्या करती हैं?

प्रिंसी पारिख कौन हैं?

प्रिंसी पारिख एक लोकप्रिय कॉमेडी कंटेंट क्रिएटर, प्रतिभाशाली लेखिका और रेडियो मिर्ची की पूर्व आरजे हैं. वे अपने अनोखे हास्यपूर्ण चुटकुलों से दर्शकों का दिल जीत लेती हैं, जो उनके चैनल की सबसे सफल सीरीज का हिस्सा हैं. छात्रों व युवाओं से जुड़े मुद्दों पर उनका कंटेंट खासा लोकप्रिय है, जिसमें वे जीवन की चुनौतियों व खास पलों को हल्के-फुल्के व मनोरंजक अंदाज में पेश करती हैं.

वीडियो का विवादास्पद बैकग्राउंड

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 मुकाबले में अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से हरा दिया. डेविड मिलर ने शानदार 63 रनों की पारी खेली, जो मैच का टर्निंग पॉइंट बनी. मैच के ठीक बाद प्रिंसी पारिख ने मैदान पर मिलर के साथ एक रील शेयर की, जिसमें वे उन्हें घेरे हुए नजर आ रही थीं. वीडियो में वायरल म्यूजिक के बैकग्राउंड पर ताली बजाते हुए मजाकिया अंदाज दिखा, कैप्शन था- “मुझे लगा था कि हम दोस्त हैं, डेविड.” “डेविड मिलर! व्हाट ए प्लेयर.” भारत की हार के तुरंत बाद यह वीडियो कई यूजर्स को चुभ गया. कुछ ने इसे “गलत समय पर छपरीपन” करार दिया. यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ, लेकिन ट्रोलिंग भी शुरू हो गई.

धमकियों और बॉडी शेमिंग की बाढ़

प्रिंसी ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर स्क्रीनशॉट शेयर कर बताया कि उन्हें “भयानक रेप की धमकियां” मिल रही हैं.  सैकड़ों कमेंट्स में उनकी बॉडी शेमिंग हुई, अश्लील मैसेज आए. उन्होंने लिखा, “मैं गायब हो जाना चाहती हूं.”  विवाद बढ़ने पर उन्होंने फेसबुक से वीडियो हटा दिया, हालांकि इंस्टाग्राम पर अभी बना हुआ है. प्रिंसी ने धमकियों के खिलाफ पुलिस शिकायत करने की भी बात कही है. फिलहाल, इस पर कोई आधिकारिक कानूनी कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई है.

कई यूजर्स ने प्रिंसी का समर्थन किया, कहा कि वीडियो हानिरहित फन था. यूजर्स ने ट्रोल्स को भी कोसा. एक यूजर ने लिखा “क्रिकेट हार से निजी हमले क्यों?” वहीं कई लोगों का मानना है कि एक तरफ गुस्सा भारत की हार पर था, जो वीडियो पर उतर आया. हालांकि, डेविड मिलर की ओर से अब तक कोई बयान नहीं आया है.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST

Lucknow Shiva Sharma death case: चौथी मंजिल से गिरकर रेस्टोरेंट मालिक की मौत, गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप, मां ने खोले कई राज

Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…

Last Updated: October 10, 2026 20:26:49 IST

राष्ट्रीय पर्यावरण बाल संसद में मेंटर बने यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय पहचान

सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…

Last Updated: October 10, 2026 19:37:21 IST