<

पप्पू यादव के बेटे ने काटा बवाल! DPL में 190 के स्ट्राइक रेट से ठोके रन, IPL में किसके लिए खेलते हैं?

Pappu Yadav Son Sarthak Ranjan: पप्पू यादव के बेटे सार्थक ने दिल्ली प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंदों में 95 रन बनाए. उनकी विस्फोटक पारी की बदौलत नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने ईस्ट दिल्ली राइडर्स को छह विकेट से हराया.

निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन (Sarthak Ranjan) ने दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 के 11वें मुकाबले में उन्होंने ऐसी बल्लेबाजी की, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने ईस्ट दिल्ली राइडर्स को छह विकेट से हरा दिया. इस जीत के सबसे बड़े हीरो सार्थक रहे. 172 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने सिर्फ 50 गेंदों में 95 रन ठोक दिए. उनकी पारी में सात चौके और आठ लंबे छक्के शामिल रहे.
हालांकि, वह शतक से सिर्फ पांच रन दूर रह गए, लेकिन अपनी टीम को शानदार जीत दिलाने में सफल रहे. सार्थक को यश भाटिया का अच्छा साथ मिला. यश ने 34 गेंदों में नाबाद 53 रन बनाए और टीम को आसानी से जीत तक पहुंचाया. इससे पहले ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 171 रन बनाए थे. टीम की ओर से सुजल सिंह ने सबसे ज्यादा नाबाद 82 रन बनाए. वैभव बैसला ने 19 और अर्पित राणा ने 18 रन का योगदान दिया.
घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन
सार्थक रंजन कई सालों से दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं. उन्होंने 2016 में टी20, 2017 में लिस्ट-ए और 2018 में फर्स्ट क्लास  क्रिकेट में डेब्यू किया. हालांकि, उन्हें सबसे ज्यादा पहचान दिल्ली प्रीमियर लीग से मिली. एक सीजन में उन्होंने सिर्फ नौ मैचों में 449 रन बनाए और एक शानदार शतक भी जड़ा. उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने सेलेक्टर्स और आईपीएल फ्रेंचाइजी का ध्यान अपनी ओर खींचा.

क्या खेल चुके हैं आईपीएल?
सार्थक रंजन अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग में तो नहीं खेले हैं. लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 30 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है. साल 2026 में वह इस टीम के साथ जुड़े थे. लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है. लेकिन आने वाले समय में ऐसा लग रहा है कि सार्थक जरूर आईपीएल खेल सकते हैं. डीपीएल में खेली गई 95 रन की पारी ने साफ कर दिया है कि वह बड़े मैचों का खिलाड़ी बनने की पूरी क्षमता रखते हैं.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Ketu Transit 2026: केतु ने बदला नक्षत्र, 5 दिसंबर तक इन 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं कामयाबी और धन लाभ के रास्ते

Ketu Transit 2026: केतु ने 3 अक्टूबर को मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश…

Last Updated: October 6, 2026 21:25:00 IST

Punjab Government CBI investigation: हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मान सरकार, चुनाव से पहले बढ़ा मामला

Punjab Government CBI investigation: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के…

Last Updated: October 6, 2026 20:20:31 IST

क्या EPF और NPS आपके रिटायरमेंट के लिए काफी हैं?

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: तीस साल पहले रिटायर होने वाले एक सरकारी कर्मचारी को अपने…

Last Updated: October 6, 2026 19:22:29 IST

लाड़ली बहना की 41वीं किस्त कब आएगी? अक्टूबर में 1500 रुपये को लेकर आया नया अपडेट, जानें संभावित तारीख

Ladli Behna Yojana 2026: मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त का 1.25 करोड़…

Last Updated: October 6, 2026 19:12:39 IST

नोएडा में होने जा रहा है वॉलीबॉल चैंपियंस लीग का भव्य आगाज़, ग्रैंड ओपनिंग में शामिल होंगे सोनू सूद

10 फ्रेंचाइज़ी, रोमांचक मुकाबले और सितारों से सजी शाम के साथ 6 अक्टूबर से शुरू…

Last Updated: October 6, 2026 19:07:21 IST

Greater Noida Bus Fire: फिर आग का गोला बनी स्लीपर बस, समय रहते यात्रियों को उतारा गया, 15 दिन में तीसरी घटना

Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा-नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को नोएडा से आगरा जा रही…

Last Updated: October 6, 2026 18:53:11 IST