सार्थक रंजन कई सालों से दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं. उन्होंने 2016 में टी20, 2017 में लिस्ट-ए और 2018 में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया. हालांकि, उन्हें सबसे ज्यादा पहचान दिल्ली प्रीमियर लीग से मिली. एक सीजन में उन्होंने सिर्फ नौ मैचों में 449 रन बनाए और एक शानदार शतक भी जड़ा. उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने सेलेक्टर्स और आईपीएल फ्रेंचाइजी का ध्यान अपनी ओर खींचा.
क्या खेल चुके हैं आईपीएल?
सार्थक रंजन अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग में तो नहीं खेले हैं. लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 30 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है. साल 2026 में वह इस टीम के साथ जुड़े थे. लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है. लेकिन आने वाले समय में ऐसा लग रहा है कि सार्थक जरूर आईपीएल खेल सकते हैं. डीपीएल में खेली गई 95 रन की पारी ने साफ कर दिया है कि वह बड़े मैचों का खिलाड़ी बनने की पूरी क्षमता रखते हैं.