India News (इंडिया न्यूज), Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक में भारत की शीतल देवी ने इतिहास रच दिया है। शीतल ने तीरंदाजी के क्वालीफिकेशन राउंड में 703 अंक हासिल कर न सिर्फ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, बल्कि नया विश्व रिकॉर्ड भी बनाया। शीतल देवी ने पहले राउंड में 59, 59, 58, 56, 59, 57 अंक बनाए, जबकि दूसरे हाफ में उन्होंने 60, 57, 60, 59, 60, 59 अंक बनाए। अब उनकी नजर पैरालंपिक में भारत के लिए गोल्ड जीतने पर है।
बिना हाथों के तीरंदाजी करने वाली 16 वर्षीय शीतल देवी ने महिला व्यक्तिगत कम्पाउंड तीरंदाजी के क्वालीफिकेशन में संभावित 720 में से 703 अंक हासिल किए। इसके साथ ही उन्होंने 698 अंकों का पिछला विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। हालांकि, उनका यह रिकॉर्ड ज्यादा देर तक नहीं चला। तुर्की की क्यूरी गिर्डी ने एक अंक अधिक हासिल कर शीतल का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
Paris Paralympics Sheetal Devi
शीतल देवी ओवरऑल रैंकिंग राउंड में दूसरे स्थान पर रहीं। उन्हें अगले राउंड में बाई मिली है और अब वे 31 अगस्त को रात करीब 9 बजे क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेलेंगी। इस इवेंट में भारत की सरिता भी हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने क्वालिफिकेशन राउंड में 682 का स्कोर बनाया था। सरिता 9वें स्थान पर रहीं। प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए सरिता शुक्रवार को मुकाबला खेलेंगी।
शुक्रवार को पैरालिंपिक खेलों में भारत के कम से कम पांच खिलाड़ी पदक स्पर्धा में हिस्सा लेंगे। अगर भारतीय खिलाड़ी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करते हैं तो शुक्रवार को पदक तालिका में भारत का खाता खुल जाएगा।
Pakistan का फिर उड़ा मजाक, गीली पिच को सुखाने का जुगाड़ देख लोग बोले- आग लगा दो इसे
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.