Hindi News /
Sports /
Paris Paralympics 2024 Today India Schedule Manasi Joshi Manoj Sarkar And Suhas Lalinakere Yathiraj Match
Paris Paralympics 2024: क्या आज भारत के खाते में आएंगे मेडल? कौन से खेलों में होगा मुकाबला; देखें पूरा शेड्यूल
Paris Paralympics 2024 India's Today Schedule: भारत ने 29 अगस्त से पेरिस पैरालिंपिक 2024 में अपने अभियान की शुरुआत कर दी है। पहला दिन भारत के लिए अच्छा रहा। अब आज दूसरे दिन कई भारतीय एथलीट पदक के लिए होड़ करते नजर आएंगे। पदक तालिका में भारत का आज खाता खुल सकता है।
India News (इंडिया न्यूज), Paris Paralympics 2024 India’s Today Schedule: भारत ने 29 अगस्त से पेरिस पैरालिंपिक 2024 में अपने अभियान की शुरुआत कर दी है। पहला दिन भारत के लिए अच्छा रहा। अब आज दूसरे दिन कई भारतीय एथलीट पदक के लिए होड़ करते नजर आएंगे। पदक तालिका में भारत का आज खाता खुल सकता है। पेरिस पैरालिंपिक में भारत को कुल 6 मेडल मिल सकते हैं जिसमें 5 गोल्ड और 1 ब्रॉन्ज शामिल हो सकता है
आज कौन से खिलाड़ी उतरेंगे मैदान पर
पैरा एथलेटिक्स में साक्षी कसाना और कर्मज्योति महिला डिस्कस थ्रो के फाइनल के लिए मैदान में उतरेंगी। इसके अलावा प्रीति पाल महिला 100 मीटर टी35 के फाइनल के लिए मैदान पर होंगी। अगर भारतीय एथलीट बाकी पैरा शूटिंग और पैरा साइकिलिंग में क्वालीफाई कर लेते हैं तो वे फाइनल मुकाबला खेल सकते हैं। इसके अलावा कांस्य पदक का मुकाबला भी क्वालीफिकेशन के आधार पर होगा।