PBKS vs MI Weather Report: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के मैच पर बारिश का संकट मंडरा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को धर्मशाला में मौसम खराब रहने वाला है, जिससे मैच रद्द हो सकता है. देखें मौसम रिपोर्ट...
पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मौसम रिपोर्ट.
PBKS vs MI Weather Report: पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच गुरुवार (14 मई) को धर्मशाला में मैच खेला जाने वाला है. यह मुकाबला पंजाब किंग्स के लिए प्लेऑफ के लिहाज से काफी अहम होने वाला है, जबकि मुंबई इंडियंस से लिए यह महज औपचारिकता है. मुंबई इंडियंस पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. वहीं, पंजाब किंग्स की टीम पिछले 4 मैचों में लगातार हार का सामना करके आ रही है. ऐसे में उनके लिए इस मैच में जीत हासिल करना बेहद जरूरी है.
पंजाब की टीम इस मैच में जीत हासिल करके हार का सिलसिला तोड़ना चाहेगी. पंजाब को प्लेऑफ में जाने के लिए बाकी 3 मैचों में से 2 में जीत हासिल करनी होगी. हालांकि धर्मशाला का मौसम पंजाब की उम्मीदों पर पानी फेर सकता है. दरअसल, इस मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है.
पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एकेडमी में 14 मई को खेला जाएगा. यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, नॉर्थ इंडिया के कई इलाकों में 14 मई को बारिश होने की संभावना है. इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है. रिपोर्ट के अनुसार, मैच के दौरान धर्मशाला में 70 फीसदी बादल छाए रहने की संभावना है. ऐसे में बारिश की वजह से मैच में बाधा आने की आशंका है. बुधवार को खराब मौसम की वजह से दोनों टीमों को अपनी मैच प्रैक्टिस रद्द करना पड़ी थी. ऐसे में संभावना है कि यह मुकाबला बारिश की वजह से धुल जाए.
अगर पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस का मैच रद्द होता, तो पंजाब के लिए झटका साबित हो सकती है. मैच रद्द होने से दोनों टीमों को 1-1 प्वाइंट बांट दिए जाएंगे. मुंबई इंडियंस पर इसका कोई असर नहीं पड़ने वाला है, क्योंकि वह पहले ही प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है. वहीं, पंजाब किंग्स के पास इस मैच के रद्द होने के बाद 14 प्वाइंट्स हो जाएंगे. इससे पंजाब किंग्स उन टीमों से आगे निकल जाएगी, जो प्लेऑफ की रेस में बनी हुई हैं.
हालांकि पंजाब के लिए टॉप-2 में जगह बनाने की उम्मीदें कम हो जाएंगी. इस मैच के रद्द होने के बाद पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के पास सिर्फ 2 मैच बचेंगे. अगर पंजाब अपने अगले दोनों मैच जीत लेती है, तो भी वह अधिकतम 18 प्वाइंट्स तक पहुंच जाएगी. फिलहाल पंजाब की टीम प्वाइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है. पंजाब को 11 मैचों में 6 जीत और 4 हार मिली है, जबकि एक मैच बारिश से धुल गया था.
पंजाब किंग्स का अगला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ होने वाला है, जो 17 मई को खेला जाएगा. इसके बाद 23 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स से पंजाब किंग्स का मुकाबला होगा. यह दोनों ही मैच पंजाब के लिए काफी अहम होने वाले हैं.
IND vs PAK: पाकिस्तान के पास भी पांच ऐसे खिलाड़ी हैं जो इंडिया के लिए…
IND VS PAK: 2026 एशियन गेम्स में क्रिकेट इवेंट का फ़ाइनल मैच इंडिया और पाकिस्तान…
FlyDubai Co-Pilot Hamam Al-Hammami: इसके बाद पैसेंजर और क्रू मेंबर कॉकपिट में घुसे और को-पायलट…
Delhi Weather Update 3 October 2026:मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून अब दिल्ली-NCR से पूरी तरह…
Drishyam 3 Box Office collection Day 1: 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' ने अपनी पिछली दोनों…
Petrol Diesel Price 3 October 2026:देश की राजधानी दिल्ली में 3 अक्टूबर को पेट्रोल का…