<

बेटे की हत्या करवाने के लिए मां ने गिरवी रखे, ₹5 लाख की सुपारी देकर नहर में फेंका शव, पुलिस ने खोले राज़

यूपी के अमरोहा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक माता-पिता ने अपने ही बेटे की हत्या का षडयंत्र रचा और 5 लाख की सुपरी देकर अपने लाड़ले को मौत के घाट उतरवा दिया. इतना ही नहीं, बेटे के शव को सूखी नहर में फिंकवा दिया, ताकि किसी को शक न हो. इस मामले की जांच में ऐसे चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं-

उत्तर प्रदेश के अमरोहा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बाद खून के रिश्तों पर विश्वास करना मुश्किल हो जाएगा. जिले में एक माता-पिता ने अपने 35 साल के बेटे की हत्या का षडयंत्र रच दिया और सुपारी किलिंग कराने के लिए मां ने अपने गहने तक गिरवी रख दिए. पुलिस ने एक सूखी नहर से लाश को बरामद किया. जांच में कड़ियां जुड़ती चली गईं और फिर हत्या के आरोपियों ने ऐसा सच बताया, जिसे जानकर आपके भी रौंगटे खड़े हो जाएंगे.

क्या है पूरा मामला?

यूपी के अमरोहा में डिडोली कोतवाली क्षेत्र के शमपुर गांव में शनिवार को खून से लथपथ लाश मिलने से हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी पुलिस की मिली तो लाश की शिनाख्त के लिए पोस्टमार्टम कराया गया. मृतक की पहचान दुष्यंत के नाम से हुई. इस घटना की जांच करते हुए जब पुलिस परिवार वालों के पास पहुंची तो मामले में संदिग्ध खुलासे हुए, लेकिन जब पुलिस ने दुष्यंत के पिता और भाई को हिरासत में लिया तो सारा सच सामने आ गया.

क्यों रचा बेटे की हत्या का षडयंत्र?

मीडिया के सामने घटना का खुलासा करते हुए दुष्यंत के पिता और भाई ने बताया कि दुष्यंत नशे का आदि था, जिसके लिए आए दिन घर वालों से पैसे मांगता और पैसे न मिलने पर मारपीट और झगड़ा करता था. दुष्यंत की इन्हीं हरकतों से तंग आकर पूरे परिवार का जीना मुश्किल हो गया था.

गहने गिरवी रखके दी सुपारी

पुलिस की जांच में सामने आए तथ्यों से मालूम चला है कि  दुष्यंत की नशे की लत के कारण रोजाना घर वालों के साथ विवाद चल रहा था. इस मामले में दुष्यंत को सिलेंडर चोरी और जानलेवा हत्या के आरोप में जेल भी गया था. परिवार वालों ने दुष्यंत को छुटवाने के लिएकरीब 6 बीघा जमीन भी बेच दी थी, लेकिन दुष्यंत की शराब की लत अब समाज में महिलाओं की छेड़छाड़ जैसी हरकतों तक पहुंच गई थी.

पुलिस के सामने जुर्म कबूला

जांच में सामने आया है कि दुष्यंत की मां ने सुपारी किलिंग के लिए अपने गहने गिरवी रखकर 50,000 का इंतजाम किया और हत्या के बाद अन्य 5 लाख अदा करने की बात कही थी. हत्या के आरोपियों ने लाश को सूखा गंगा में फेंका और फरार हो गए. पोस्टमार्टम में सिर में ईंट से मारने के निशान पाए गए हैं. फिल्हाल, दुष्यंत के पिता फरीदपुर निवासी पीतम सिंह और छोटे भाई संकित ने जुर्म कबूल लिया है.

ये भी पढें:- जींस वाली बहू को ‘टॉर्चर’ करते थे ससुराल वाले, तंग आकर नवविवाहिता ने लगाई फांसी, पुलिस कर रही तफ्तीश!

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. indianews इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Kajal Jain

Recent Posts

IND vs PAK: भारत-पाक मैच से ठीक पहले मोहसिन नकवी ने लिया यू-टर्न! तीसरी बार ‘बेइज्जत’ नहीं होना चाहते PCB के अध्यक्ष?

IND vs PAK Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान गोल्ड मेडल मैच से ठीक पहले एसीसी का…

Last Updated: October 3, 2026 09:37:39 IST

Silver Price Today 3 October 2026: चांदी में बड़ा उलटफेर! खरीदारी से पहले जानें आज का ताजा रेट

Silver Price Today 3 October 2026: गांधी जयंती के कारण 2 अक्टूबर को बुलियन मार्केट…

Last Updated: October 3, 2026 09:34:08 IST

Gold Rate Today 3 October 2026: बाजार खुलते ही सोने के भाव ने चौंकाया! ₹1.50 लाख के करीब रेट, जानें आपके शहर में आज कितना है दाम

Gold Rate Today 3 October 2026:दूसरे शहरों में भी कीमत बढ़ी है. इंटरनेशनल मार्केट में…

Last Updated: October 3, 2026 09:26:44 IST

IND VS WI: क्या इस बार भी बनेगा 800 से ज्यादा रन? या होगी विकेटों की पतझड़; जानें रोहित शर्मा को कितनी सुट करती है ये पिच

IND VS WI: गुवाहाटी में खेले गए पिछले मैच में दोनों टीमों ने मिलकर 800…

Last Updated: October 3, 2026 09:09:10 IST

IND vs PAK Asian Games: भारत-पाक फाइनल पर बारिश का साया, जानिए रद्द हुआ मैच तो किसे मिलेगा गोल्ड?

IND vs PAK Weather Update: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान…

Last Updated: October 3, 2026 09:06:27 IST