Hindi News / Sports / Pcb Chairman Zaka Ashraf Said India Enemy Country Viral Video Social Media Ahead Of Odi Cricket World Cuup 2023

Cricket World Cup 2023: विश्वकप से पहले ही PCB चेयरमैन जका अशरफ के विवादित बोल, भारत को कहा दुश्मन देश

India News (इंडिया न्यूज), Cricket World Cup 2023: हाल ही में सोशल मीडिया पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी के चेयरमैन जका अशरफ का एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में जका अशरफ भारत को दुश्मन मुल्क बोलते हुए दिख रहे हैं। उनका यह वीडियो ऐसे वक्त पर […]

BY: Shashank Shukla • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Cricket World Cup 2023: हाल ही में सोशल मीडिया पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी के चेयरमैन जका अशरफ का एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में जका अशरफ भारत को दुश्मन मुल्क बोलते हुए दिख रहे हैं। उनका यह वीडियो ऐसे वक्त पर वायरल हुआ है, जब पाकिस्तान क्रिकेट टीम एकदिवसीय क्रिकेट विश्वकप खेलने के लिए भारतीय दौरे पर आई है। आपको बता दें कि जका अशरफ खिलाड़ियों के लिए हुए नए कॉन्ट्रैक्ट्स पर बात कर रहे थे। इसी दौरान जका अशरफ भारत को दुश्मन मुल्क बोल देते हैं।

भारत पर टिप्पणी करते हुए नजर आ रहे जका

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में जका अशरफ कहते हैं, “प्यार और मोहब्बत से हमने अपने खिलाड़ियों को कॉन्ट्रैक्ट्स दिए हैं। पाकिस्तान के इतिहास में इतने पैसे कभी नहीं मिले, जितने मैंने उनको दिए। क्योंकि मेरा मकसद एक ही था कि हमारे जितने खिलाड़ी हैं, उनका मनोबल ऊंचा होना चाहिए। जब ये दुश्मन मुल्क में या किसी भी जगह खेलने जाएं। जहां ये प्रतियोगिता हो रही है।” इसके बाद ही वायरल हो रहा वीडियो खत्म हो जाता है।

हार के खौफ से हाथ में तश्बीह लेकर ये क्या करने लगे रिजवान? क्या भारत के खिलाफ टोना टोटका कर रहे पाकिस्तानी कप्तान

Photo Credit: Social Media

खूब हो रही आलोचना (Cricket World Cup 2023)

सोशल मीडिया पर पीसीबी चेयरमैन जका अशरफ के इस वीडियो के वायरल होने के बाद उनकी खूब आलोचना हो रही है। सोशल मीडिया पर नेटीजेंस कह रहे हैं कि टूर्नामेंट के लिए भारत आई पाकिस्तान क्रिकेट टीम हैदराबाद में अच्छे से स्वागत किया गया। इसके बावजूद जका अशरफ को यह बात नहीं समझ आई। आपको बता दें कि सिर्फ भारतीय ही नहीं ब्लकि कई पाकिस्तानी भी सोशल मीडिया पर अशऱफ के इस बयान की जमकर आलोचना कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Cricket World Cup 2023: विश्वकप के लिए टीमें नहीं कर पाएगी टीम में बदलाव, जानिए सारी टीमों के स्क्वाड के बारे में…

Tags:

2023 ODI World Cupbreaking cricket newsCricket World Cup 2023pcb newsworld cup 2023

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue