<

PCB complaint to ICC: U19 फाइनल के बाद नया ड्रामा! भारत के खिलाफ ICC में शिकायत करने की तैयारी में PCB

India vs Pakistan U19 final: अंडर-19 एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान की बड़ी जीत के बाद मैदान की गरमा-गरमी अब विवाद में बदल गई है. PCB प्रमुख मोहसिन नकवी ने भारतीय खिलाड़ियों के व्यवहार को लेकर ICC में औपचारिक शिकायत दर्ज कराने का ऐलान किया है.

Under 19 Asia Cup 2025: अंडर-19 एशिया कप 2025 का फाइनल पाकिस्तान की जीत के साथ खत्म हुआ, जिसमें समीर मिन्हास के ऐतिहासिक शतक का अहम योगदान रहा. फाइनल में मैदान पर क्रिकेट के दौरान कुछ गरमा-गरमी भी हुई, लेकिन इस मामले को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के मोहसिन नकवी ने और बढ़ा दिया, जो एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के हेड भी हैं. पाकिस्तान अंडर-19 टीम के कोच सरफराज अहमद ने फाइनल में भारतीय खिलाड़ियों के बर्ताव के बारे में शिकायत की, जिसके बाद नकवी ने कहा कि वह इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) में औपचारिक शिकायत दर्ज कराएंगे.

रविवार को खेले गए फाइनल में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 8 विकेट पर 347 रन बनाए. इसके जवाब में भारतीय टीम 26.2 ओवर में सिर्फ 156 रन पर सिमट गई और पाकिस्तान ने यह मैच 191 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया. ​​फाइनल में पाकिस्तान की यह जीत 13 साल बाद उनका पहला अंडर-19 एशिया कप खिताब था. यह पाकिस्तान के इतिहास में सिर्फ दूसरा U19 एशिया कप खिताब भी था.

PCB प्रमुख का कड़ा रुख

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा अंडर-19 टीम के लिए आयोजित रिसेप्शन में बोलते हुए, नकवी ने फाइनल में भारतीय खिलाड़ियों के बर्ताव को लेकर औपचारिक शिकायत दर्ज कराने का वादा किया.

मीडिया से बातचीत में नकवी ने कहा कि अंडर-19 एशिया कप फाइनल के दौरान भारतीय खिलाड़ी लगातार पाकिस्तानी खिलाड़ियों को उकसाते रहे. पाकिस्तान इस घटना के बारे में ICC को औपचारिक रूप से सूचित करेगा. राजनीति और खेल को हमेशा अलग रखना चाहिए. 

सरफराज अहमद का बयान

इस बातचीत में सरफराज ने कहा कि मैच के दौरान भारतीय टीम का रवैया खेल भावना के अनुरूप नहीं था. सरफराज ने कहा, ‘खेल के दौरान भारत का बर्ताव सही नहीं था, और उनका बर्ताव क्रिकेट की भावना के खिलाफ था.’ इसके बावजूद, हमने खेल भावना के साथ अपनी जीत का जश्न मनाया.’ उन्होंने आगे कहा कि क्रिकेट हमेशा सही भावना के साथ खेला जाना चाहिए, और भारत ने जो किया, वह उनके व्यवहार को साफ तौर पर दिखाता है.

भारत और पाकिस्तान के बीच पुरुषों के सीनियर एशिया कप 2025 मैचों के दौरान, दोनों तरफ के खिलाड़ियों को कोड ऑफ कंडक्ट ब्रीच करने का दोषी पाया गया था. हारिस रऊफ और सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ी उन खिलाड़ियों में शामिल थे जिन्हें ICC ने फटकार लगाई थी.

Mohd. Sharim Ansari

Recent Posts

Watch Video: मैदान पर जैसे ही गिरा तिरंगा, दौड़ते हुए आए मोहम्मद सिराज फिर किया ऐसा काम; देख खड़े हो जाएंगे रोगंटे

IND vs NZ 5th ODI के दौरान मोहम्मद सिराज का तिरंगे के प्रति सम्मान दिखाने…

Last Updated: November 16, 2026 12:22:21 IST

Watch Video : 4 गाने बैन हुए तो क्या हुआ? दिलजीत ने इंदौर में मचा दिया तहलका, स्टेज पर बोले – ‘ये हिंदुस्तान किसी के बाप का नहीं है’

Diljit Dosanjh Indore Concert: चार गानों पर प्रतिबंध के विवाद के बीच दिलजीत दोसांझ ने…

Last Updated: November 16, 2026 12:01:12 IST

Jay Shah ICC Chairman: जय शाह लगातार दूसरी बार बने ICC चेयरमैन, निर्विरोध हुआ चयन; जानें आगे क्या होगा फोकस

Jay Shah ICC Chairman: जय शाह को लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए ICC चेयरमैन चुना…

Last Updated: November 16, 2026 11:39:49 IST

Bengal Encounter: बंगाल में एनकाउंटर का सिलसिला तेज! 5 महीने में 5 आरोपी ढेर, तीन मामले दुष्कर्म और हत्या से जुड़े

Bengal Encounter: पश्चिम बंगाल में पांच महीनों में पांच पुलिस एनकाउंटर हुए, जिनमें पांच आरोपित…

Last Updated: November 16, 2026 11:25:41 IST

Caught on CCTV: पहले बेरहमी से पीटा फिर ट्रायल रूम में ले जाकर…,शोरूम हत्या का खौफनाक वीडियो आया सामने

Delhi Showroom Murder Case: पुलिस ने रविवार को आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल…

Last Updated: November 16, 2026 10:59:01 IST

Haryana News: नूंह में आधी रात गोलियों की गूंज! पुलिस एनकाउंटर में दो गो-तस्करों की मौत, पिकअप में मिले 7 गोवंश

Haryana Police Encounter: हरियाणा के नूंह में पुलिस और कथित गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई.…

Last Updated: November 16, 2026 10:29:24 IST