<
Categories: देश

Vinod Kumar Shukla Death: नहीं रहे मशहूर इतिहासकार विनोद कुमार शुक्ल, लेखन नौकर की कमीज पर बनी थी फिल्म

जाने-माने हिंदी लेखक और प्रसिद्ध साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है. पीएम मोदी ने उनकी मृत्यु पर शोक जताया है.

Vinod Kumar Shukla Passed Away: मशहूर हिंदी लेखक और भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल नहीं रहे. 23 दिसंबर 2025, मंगलवार शाम को उनका निधन हो गया. उन्होंने 89 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. उनके बेटे शाश्वत शुक्ल ने उनकी मृत्यु के बारे में जानकारी दी. उनके जाने के बाद देश में शोक की लहर है. वहीं पीएम मोदी ने भी उनकी मृत्यु पर शोक जताया है. 

रायपुर के निवास स्थान पर ले जाया जाएगा पार्थिव शरीर

जानकारी के अनुसार, इतिहासकार के बेटे ने पीटीआई से बात करते हुए जानकारी दी कि सांस लेने में तकलीफ होने के कारण शुक्ल को 2 दिसंबर 2025 को रायपुर के AIIMS में लाया गया था.शाम 4:58 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके पार्थिव शरीर को पहले उनके रायपुर वाले निवास स्थान ले जाया जाएगा. इसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा. उनके अंतिम संस्कार के बारे में जल्द जानकारी दी जाएगी. 

पहले भी खराब हुई थी तबियत

शाश्वत ने बताया कि अक्टूबर में सांस की समस्या के कारण उन्हें रायपुर के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. तबियत में सुधार के कारण उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी. दो दिसंबर को उनकी तबियत फिर से खराब हो गई थी. इसके कारण उन्हें अम्स रायपुर में भर्ती कराया गया. यहां इलाज के दौरान 23 दिसंबर 4:58 बजे उनकी मृत्यु हो गई.

पीएम मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर उनकी मृत्यु पर शोक जताया. उन्होंने लिखा, ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात लेखक विनोद कुमार शुक्ल जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ. हिन्दी साहित्य जगत में अपने अमूल्य योगदान के लिए वे हमेशा याद किए जाएंगे. शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। ओम शांति.’

नवंबर में मिला था ज्ञानपीठ पुरस्कार

बता दें कि ‘नौकर की कमीज’, ‘खिलेगा तो देखेंगे’, ‘दीवार में एक खिड़की रहती थी’ और ‘एक चुप्पी जगह’जैसे कई उपन्यासों को लिखने वाले विनोद कुमार शुक्ल को 59 वें ज्ञानपीठ पुरस्कार से नवाजा गया था. उन्हें 21 नवंबर को उनके रायपुर के निवास स्थान पर आयोजित एक समारोह में ज्ञानपीठ पुरस्कार से नवाजा गया था.

नौकर की कमीज पर बनी फिल्म

बता दें कि विनोद कुमार शुक्ल के उपन्यास नौकर की कमीज पर 1999 में मणिक कौल ने एक फिल्म बनाई थी. उस फिल्म का नाम नौकर की कमीज ही रखा था. इस फिल्म को नीदरलैंड में 30 सितंबर 1999 को रिलीज किया गया. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

PAK vs ENG: पाकिस्तान के 154 रन पर गिर गए थे 9 विकेट, फिर शादाब खान ने शतक लगाकर दिलाई हैरतअंगेज जीत

PAK vs ENG ODI Match: इंग्लैंड के खिलाफ जीत के साथ पाकिस्तान टीम ने टूर्नामेंट…

Last Updated: October 25, 2026 23:30:45 IST

झांसी में किन्नर गुट का सड़क पर हंगामा, पुलिस लाइन के सामने निर्वस्त्र होकर किया प्रदर्शन, 5 गिरफ्तार

Jhansi eunuch dispute: उत्तर प्रदेश के झांसी में किन्नर समाज के दो गुटों के बीच…

Last Updated: October 25, 2026 23:13:46 IST

पहले मुकदमा, फिर साथ रहना और आखिर में हत्या…कानपुर में लिव-इन पार्टनर की मर्डर का खुलासा

Kanpur woman murder case: कानपुर के स्वर्ण जयंती विहार में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही…

Last Updated: October 25, 2026 22:57:57 IST

करण वाही से ब्रेकअप के बाद किस क्रिकेटर के करीब आईं उदिति सिंह? शो में मिला बड़ा हिंट

Karan Wahi Uditi Singh breakup: टीवी एक्टर करण वाही ने सिद्धार्थ कन्नन के शो में…

Last Updated: October 25, 2026 21:29:08 IST

हैदराबाद में दुर्गा माता की प्रतिमा पर फेंके अंडे, मचा बवाल, इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात

Hyderabad egg throwing incident: तेलंगाना के हैदराबाद के पुराने शहर के संतोशनगर में दुर्गा माता…

Last Updated: October 25, 2026 21:01:18 IST

हरमनप्रीत और दीप्ति शर्मा का बल्ला गरजा, टीम को संकट से निकालकर जिम्बाब्वे के सामने खड़ा किया रनों का पहाड़

India vs Zimbabwe Women ODI: वडोदरा में खेले जा रहे दूसरे वनडे में भारतीय महिला…

Last Updated: October 25, 2026 19:42:49 IST