<

Birthday Special: नेट बॉलर से इंटरनेशनल स्टार तक… प्रसिद्ध कृष्णा ने कैसे बदली अपनी किस्मत, कितनी है नेटवर्थ?

Prasidh Krishna Birthday: भारत के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं. उन्होंने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में डेब्यू कर लिया और शानदार प्रदर्शन किया है. पढ़ें प्रसिद्ध कृष्णा की स्ट्रगल स्टोरी...

Prasidh Krishna Birthday: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा 19 फरवरी को अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं. प्रसिद्ध कृष्णा ने अपनी स्पीड, बाउंस और वेरायटी को लेकर एक तेज गेंदबाज के तौर पर अपनी अलग पहचान बनाई है. वह भारत के लिए लगभग तीनों फॉर्मेट में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते हैं. साथ ही वह भारत के घरेलू क्रिकेट में भी हिस्सा लेते हैं. इसके अलावा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में प्रसिद्ध कृष्णा गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हैं. उन्होंने पिछले कुछ सालों में गुजरात के लिए शानदार प्रदर्शन किया है. हालांकि प्रसिद्ध कृष्णा की इंटरनेशनल क्रिकेट तक का सफर आसान नहीं रहा है. दुनिया के कई दिग्गज क्रिकेटरों की तरह प्रसिद्ध कृष्णा ने भी अपनी जिंदगी में कई चुनौतियों का सामना किया है. ऐसे में आइए जानते हैं कि प्रसिद्ध कृष्णा की स्ट्रगल से लेकर उनकी लव स्टोरी तक…

प्रसिद्ध कृष्णा का लाइफ स्ट्रगल

प्रसिद्ध कृष्णा का जन्म जन्म 19 फरवरी 1996 को बेंगलुरु में हुआ था. उन्हें बचपन से ही क्रिकेट खेलना पसंद था. प्रसिद्ध कृष्णा ने बचपन में ही एक तेज गेंदबाज बनने का सपना देखा था, जिसे आखिरकार उन्होंने पूरा कर लिया है. बचपन में प्रसिद्ध कृष्णा अपने घर के पास दोस्तों के साथ टेनिस बॉल से क्रिकेट खेलते थे. उनकी तेज स्पीड के साथ-साथ हाइट भी काफी अच्छी थी. यह देखकर कोच श्रीनिवास मूर्ति ने उन्हें तेज गेंदबाजी पर फोकस करने की सलाह दी. इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने अपनी गेंदबाजी पर ध्यान दिया. फिर प्रसिद्ध कृष्णा ने एक नेट बॉलर के तौर पर गेंदबाजी शुरू की.  उन्होंने सालों तक कड़ी मेहनत की और फिर कर्नाटक के लिए घरेलू क्रिकेट में डेब्यू किया.

‘नहीं सर, मैं तेज गेंदबाज…’

प्रसिद्ध कृष्णा ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में अपने खेल को निखारने के लिए क्लब पहुंचे थे. उस दौरान क्लब में मीडियम पेसर बताया गया था, लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा ने कैंप के कोच से कहा, ‘नहीं सर, मैं तेज गेंदबाज हैं.’ दरअसल, भारत के ज्यादातर तेज गेंदबाजों को मीडियम पेसर के तौर पर दिखाया जाता है, लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा को अपनी स्पीड पर भरोसा था, जिससे वे आज के समय में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज बने हैं.

प्रसिद्ध कृष्णा का डेब्यू

सालों की कड़ी मेहनत के बाद साल 2015 में प्रसिद्ध कृष्णा ने कर्नाटक के लिए फर्स्ट क्लास डेब्यू किया. फिर साल 2016 में उन्हें बांग्लादेश ए के खिलाफ खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने 5 विकेट लेकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. हालांकि प्रसिद्ध कृष्णा को असली पहचान IPL से मिली. साल 2018 में प्रसिद्ध कृष्णा को IPL कॉन्ट्रैक्ट मिला. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम ने उन्हें अपने स्क्वाड में शामिल किया. फिर साल 2022 के मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने प्रसिद्ध कृष्णा को 10 करोड़ रुपये में खरीद लिया. फिलहाल वे IPL में गुजरात टाइटन्स का हिस्सा हैं.

भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू

घरेलू क्रिकेट और IPL में शानदार प्रदर्शन करने के बाद प्रसिद्ध कृष्णा को भारतीय टीम में शामिल किया गया. प्रसिद्ध ने साल 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे डेब्यू किया. इस मैच में प्रसिद्ध कृष्णा ने 54 रन खर्च करके 4 विकेट लिए और भारत के लिए डेब्यू पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने. इसके बाद साल 2023 में प्रसिद्ध कृष्णा ने टेस्ट और टी20 में डेब्यू किया.

प्रसिद्ध कृष्णा की लव स्टोरी

तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने 8 जून, 2023 को अपने गर्लफ्रेंड रचना कृष्णा से शादी की. प्रसिद्ध और रचना ने एक पारंपरिक दक्षिण भारतीय समारोह में शादी की, जिसमें जसप्रीत बुमराह और श्रेयस अय्यर जैसे बड़े क्रिकेटर शामिल हुए थे. बता दें कि रचना कृष्णा ने वीआईटी से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडल हासिल किया है. फिलहाल वो ऑस्टिन, टेक्सास में डेल टेक्नोलॉजीज में प्रोडक्ट मैनेजर के तौर पर काम कर रही हैं. प्रसिद्ध कृष्णा अपने करियर के दौरान इंजरी से काफी परेशान रहे हैं. इस दौरान प्रसिद्ध की वाइफ रचना ने उनका बखूबी साथ निभाया है.

प्रसिद्ध कृष्णा की नेटवर्थ

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक हैं. प्रसिद्ध कृष्णा IPL कॉन्ट्रैक्ट से अच्छी-खासी कमाई करते हैं. इसके अलावा प्रसिद्ध को BCCI कॉन्ट्रैक्ट से भी सालाना करोड़ों रुपये मिलते हैं. इसके अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट और विज्ञापनों से भी प्रसिद्ध कृष्णा खूब कमाते हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रसिद्ध कृष्णा का नेटवर्थ लगभग 25-30 करोड़ रुपये है.

प्रसिद्ध कृष्णा का इंटरनेशनल करियर

भारत तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने अभी तक कुल 6 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें 22  विकेट चटकाए हैं. इसके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा ने 23 मैचों में 6.03 की इकॉनमी से 40 विकेट हासिल किए हैं. वहीं, टी20 इंटरनेशनल में प्रसिद्ध कृष्णा ने 5 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 8 विकेट चटकाए हैं. इसके अलावा IPL में प्रसिद्ध कृष्णा का करियर काफी शानदार रहा है. उन्होंने IPL में 66 मैच खेले हैं, जिनमें 74 विकेट हासिल किए हैं. प्रसिद्ध कृष्णा ने साल 2025 में गुजरात टाइटंस के लिए 17 विकेट लेकर पर्पल कैप जीता था.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Ketu Transit 2026: केतु ने बदला नक्षत्र, 5 दिसंबर तक इन 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं कामयाबी और धन लाभ के रास्ते

Ketu Transit 2026: केतु ने 3 अक्टूबर को मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश…

Last Updated: October 6, 2026 21:25:00 IST

Punjab Government CBI investigation: हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मान सरकार, चुनाव से पहले बढ़ा मामला

Punjab Government CBI investigation: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के…

Last Updated: October 6, 2026 20:20:31 IST

क्या EPF और NPS आपके रिटायरमेंट के लिए काफी हैं?

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: तीस साल पहले रिटायर होने वाले एक सरकारी कर्मचारी को अपने…

Last Updated: October 6, 2026 19:22:29 IST

लाड़ली बहना की 41वीं किस्त कब आएगी? अक्टूबर में 1500 रुपये को लेकर आया नया अपडेट, जानें संभावित तारीख

Ladli Behna Yojana 2026: मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त का 1.25 करोड़…

Last Updated: October 6, 2026 19:12:39 IST

नोएडा में होने जा रहा है वॉलीबॉल चैंपियंस लीग का भव्य आगाज़, ग्रैंड ओपनिंग में शामिल होंगे सोनू सूद

10 फ्रेंचाइज़ी, रोमांचक मुकाबले और सितारों से सजी शाम के साथ 6 अक्टूबर से शुरू…

Last Updated: October 6, 2026 19:07:21 IST

Greater Noida Bus Fire: फिर आग का गोला बनी स्लीपर बस, समय रहते यात्रियों को उतारा गया, 15 दिन में तीसरी घटना

Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा-नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को नोएडा से आगरा जा रही…

Last Updated: October 6, 2026 18:53:11 IST