19 फरवरी 2026 को पूरे देश में छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है. इस अवसर पर शुभकामना संदेश, कोट्स, इमेज और व्हाट्सएप स्टेटस शेयर कर लोग उनके साहस, न्याय और स्वराज्य के आदर्शों को याद कर रहे हैं.
छत्रपति शिवाजी
शिवाजी जयंती 2026: 19 फरवरी 2026 को पूरे देश में छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है. मराठा साम्राज्य के संस्थापक के रूप में शिवाजी की जयंती महाराष्ट्र में विशेष तौर पर मनाई जाती है. महाराष्ट्र सरकार द्वारा आधिकारिक तौर पर इस दन अवकाश घोषित किया गया है. लोग रैली, जुलूस आदि कार्यक्रम के माध्यम से शिवाजी की जयंती मना रहे हैं. इस अवसर पर शुभकामना संदेश, कोट्स, इमेज और व्हाट्सएप स्टेटस शेयर कर लोग उनके साहस, न्याय और स्वराज्य के आदर्शों को याद कर रहे हैं.
शिवाजी महाराज मराठा साम्राज्य के संस्थापक थे, जिन्होंने मुगल साम्राज्य के खिलाफ गुरिल्ला युद्धनीति (गनिमी कावा) अपनाकर स्वराज की स्थापना की. उनका जन्म 19 फरवरी 1630 ई. में हुआ था. रायगढ़ में 1674 में उनका राज्याभिषेक हुआ.
इस वर्ष छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती है. महाराष्ट्र की सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न अंग होने के साथ-साथ, यह दिन पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है, जिसमें जुलूस, नाट्य रूपांतरण, भाषण और अलंकरण शामिल हैं.
इस अवसर पर पूरे महाराष्ट्र में शोभायात्राएं, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहे हैं. लोग भगवा पगड़ी बांधकर मार्च निकाल रहे हैं. स्कूलों में शिवाजी के जीवन पर वाद-विवाद प्रतियोगिता, निबंध प्रतीयोगीता आदि आयोजित हैं. यह दिन युवाओं को नेतृत्व और देशभक्ति सिखाता है.
Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में 27 अक्टूबर को आसमान साफ रहने और धूप निकलने की…
Guwahati firing: असम के गुवाहाटी के बोरा सर्विस इलाके में होटल बिलास इन के पास…
Kota News: राजस्थान के कोटा में दो छात्रों की मौत से हो गई है. रविवार…
Supaul murder case: बिहार के सुपौल जिले में तलाक के विवाद में 21 वर्षीय दामिनी…
Rajasthan High Court: राजस्थान हाई कोर्ट की जोधपुर पीठ में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में यूपी पुलिस को फटकार लगाई है. वजह…