<

IPL ऑक्शन में नहीं बिक पा रहे थे ये 2 बल्लेबाज… फिर अचानक ऐसे पलटी कहानी, एक पोस्ट से बदली जिंदगी!

IPL 2026 Auction: आईपीएल ऑक्शन में भारत के 2 खिलाड़ियों की कहानी भावुक कर देने वाली रही. भारतीय बल्लेबाज सरफराज खान और पृथ्वी शॉ को ऑक्शन के शुरुआती राउंड में किसी टीम ने नहीं खरीदा. हालांकि बाद में दोनों खिलाड़ियों की किस्मत बदल गई. जानें कैसे...

IPL 2026 Auction: आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में कई खिलाड़ियों पर करोड़ों की बारिश हुई. विदेशी से लेकर भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ियों पर बड़ी बोलियां लगाई हैं. कैमरन ग्रीन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25 करोड़ से ज्यादा की कीमत में खरीदा. वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स ने 2 अनकैप्ड खिलाड़ियों को खरीदने के लिए 28 करोड़ से ज्यादा खर्च कर दिए. इस ऑक्शन में कई नए रिकॉर्ड बने. कैमरन ग्रीन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने, जबकि प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा सबसे महंगे अनकैप्ड प्लेयर की लिस्ट में शामिल हो गए.

हालांकि इस बीच 2 भारतीय खिलाड़ियों की कहानियां ऐसी रहीं, जो किसी भी क्रिकेट फैन को भावुक कर देंगी. ये कहानी है भारत के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और सरफराज खान की. ऑक्शन की शुरुआत में दोनों ही खिलाड़ियों पर किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई, लेकिन आखिरी समय में दोनों ही खिलाड़ी सोल्ड हुए. पढ़ें इन दोनों खिलाड़ियों की भावुक कर देने वाली कहानी…

पृथ्वी शॉ के पोस्ट से बदली किस्मत?

इस ऑक्शन में शुरुआत में पृथ्वी शॉ की किस्मत ने साथ नहीं दिया. उन्होंने आईपीएल ऑक्शन में 75 लाख के बेस प्राइस पर रजिस्टर किया था, लेकिन दो बार नीलामी में नाम आने के बावजूद किसी टीम ने रुचि नहीं दिखाई. इससे पृथ्वी शॉ काफी निराश हुए. ऑक्शन के बीच ही शॉ ने सोशल मीडिया पर टूटे दिल की स्टोरी डाली और लिखा, ‘It’s OK.’ इस पोस्ट से ऐसा लगा कि मानो पृथ्वी शॉ ने स्वीकार कर लिया, को अब आईपीएल में उनका करियर खत्म हो गया है. हालांकि कुछ ही मिनटों के अंदर उनकी किस्मत पलट गई. ऑक्शन के एक्सीलरेटेड राउंड में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पृथ्वी शॉ को 75 लाख रुपये में खरीद लिया. शॉ ने साल 2018 से 2024 तक दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल खेला है. इसके तुरंत बाद शॉ ने अपनी सैड पोस्ट हटाई और DC के ग्राफिक वाली पोस्ट शेयर की. उन्होंने लिखा, Back To My Family.’ दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें एक बार फिर अपने स्क्वाड में शामिल कर लिया है.

घरेलू क्रिकेट में जबरदस्त फॉर्म में शॉ

पृथ्वी शॉ घरेलू क्रिकेट में शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. हाल ही में उन्होंने रणजी ट्रॉफी के मैच में टूर्नामेंट के इतिहास के तीसरा सबसे तेज दोहरा शतक लगाया था. उन्होंने 141 गेंदों पर अपना दोहरा शतक पूरा किया था. रणजी ट्रॉफी के इतिहास में सबसे तेज दोहरा शतक हैदराबाद के तन्मय अग्रवाल ने लगाया है. उन्होंने 2024 में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 119 बॉल में डबल सेंचुरी लगाई थी.
इसके अलावा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया. अब उन्हें एक बार फिर आईपीएल में मौका मिला है, जिससे वे इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी का दरवाजा खोल सकते हैं.

सरफराज खान की 3 साल बाद वापसी

भारतीय बल्लेबाज सरफराज की कहानी भी काफी भावुक रही. घरेलू क्रिकेट में जबरदस्त प्रदर्शन के बावजूद आईपीएल ऑक्शन के पहले राउंड में किसी टीम ने उन्हें नहीं खरीदा. खास बात यह है कि ऑक्शन से कुछ ही घंटे पहले सरफराज खान ने SMAT में 15 गेंदों पर फिफ्टी लगाई थी. हालांकि ऑक्शन एक्सीलरेटेड राउंड में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने सरफराज खान को 75 लाख रुपये में खरीद लिया. सरफराज खान की आईपीएल में लगभग 3 सालों बाद वापसी हो रही है. CSK की स्क्वाड में शामिल होने के बाद सरफराज खान ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, ‘Thank you so much, CSK for giving me new life.’ बता दें कि आखिरी बार सरफराज ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए साल 2023 में आईपीएल मैच खेला था. अब एमएस धोनी की मौजूदगी में वह CSK की ओर से खेलेंगे, जहां पर वह अपने खेल को काफी आगे ले जा सकते हैं.

कैमरन ग्रीन रहे सबसे महंगे खिलाड़ी

आईपीएल 2026 के ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन सबसे महंगे खिलाड़ी रहे. कोलकाता नाइट राइडर्स ने ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा. इसके अलावा कोलकाता ने श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना को 18 करोड़ रुपये में खरीदकर अपने स्क्वाड में शामिल किया. इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स ने 2 अनकैप्ड खिलाड़ियों को 28.4 करोड़ रुपये में खरीदा. CSK ने प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा को 14.20-14.20 करोड़ रुपये की बोली लगाकर स्क्वाड में शामिल किया.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

पाकिस्तानी लेखक की एक्ट्रेसेस को दोटूक, बोले- मेरे सेट पर ये सब नहीं चलेगा, सीरियल में कपड़ों को लेकर होंगे नियम

Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…

Last Updated: October 24, 2026 23:37:41 IST

Karwa Chauth Gift Ideas 2026: करवा चौथ पर पत्नी को दें ये 5 खास तोहफे, खुश हो जाएगा उनका दिल

Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…

Last Updated: October 24, 2026 23:17:28 IST

ग्लैमर से आध्यात्म तक,अक्षरा सिंह ने आध्यात्मिक कार्यक्रम में लिया हिस्सा, पवन सिंह की माफी पर अब भी खामोशी

Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…

Last Updated: October 24, 2026 23:12:31 IST

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद? यहां देखें पूरी लिस्ट

Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…

Last Updated: October 24, 2026 22:47:32 IST

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST