नई दिल्ली. हाल ही में प्रिया सरोज (Priya Saroj) और रिंकू सिंह (Rinku Singh) से जुड़ा एक किस्सा सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है. यह कहानी थोड़ी मजेदार है और लोगों को अलग-अलग तरह से सोचने पर मजबूर कर रही है. कहा जाता है कि प्रिया बस अपने बहन के इंस्टा अकाउंट को प्रमोट करने के लिए रिंकू से जुड़ना चाहती थी लेकिन किसे पता था कि बात इतनी दूर तक पहुंच जाएगी. पयह भी कहा जाता है कि प्रिया एक आईएएस ऑफिसर से शादी करना चाहती थी.
बताया जाता है कि प्रिया अपनी बहन का इंस्टाग्राम अकाउंट आगे बढ़ाना चाहती थीं. किसी ने उन्हें सलाह दी कि अगर मशहूर क्रिकेटर रिंकू सिंह उनके अकाउंट को प्रमोट कर दें, तो फॉलोवर्स जल्दी बढ़ सकते हैं. इसके बाद क्या हुआ, इस पर दोनों की बातें अलग-अलग हैं. कहा जाता है कि प्रिया ने रिंकू सिंह की पोस्ट लाइक की. रिंकू का कहना है कि पहले मैसेज प्रिया ने किया था, जबकि प्रिया कहती हैं कि पहले मैसेज रिंकू ने भेजा था. इसी बात को लेकर लोगों में चर्चा होती रहती है.
प्रिया सरोज कैसे बनीं नेता?
बता दें कि प्रिया सरोज ने कानून (लॉ) की पढ़ाई की है. उनका सपना था कि वे आगे चलकर जज बनें. इसके साथ ही वे चाहती थीं कि उनकी शादी किसी आईएएस अधिकारी से हो. लेकिन उनके पिता राजनीति में थे, इसलिए प्रिया भी राजनीति में आ गईं और समाजवादी पार्टी से जुड़कर एक युवा सांसद बन गईं. अब रिंकू सिंह भी जल्द यूपी सरकार में एक बड़ा पदभार संभालने वाले हैं.
रिंकू बन सकते हैं स्पोर्ट्स ऑफिसर
क्रिकेटर रिंकू सिंह को उत्तर प्रदेश सरकार रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर (RSO) के तौर पर अपॉइंट करने वाली है. रिपोर्ट के अनुसार राज्य सरकार रिंकू को उनके शानदार परफॉर्मेंस और इंडियन टीम के प्रति कमिटमेंट के लिए इनाम देने वाली है. रिंकू जल्द ही यह पद संभाल सकते हैं. बता दें कि हाल में रिंकू को टी20 विश्व कप टूर्नामेंट के दौरान अपने पिता की बीमारी और आखिर में मौत की वजह से मुश्किल दौर से गुज़रना पड़ा. वह नोएजा में पिता के स्टेज IV कैंसर का इलाज करा रहे थे. हालांकि, विश्व कप फाइनल से पहले ही उनके पिता का निधन हो गया था.