PSL 2026 Drama: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 में एक बार फिर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है. PSL 2026 के 18वें मैच में क्वेटा ग्लैडिएटर्स और रावलपिंडीज के बीच मैच खेला गया, जिसमें भारी विवाद हुआ. रावलपिंडीज की ओर से खेल रहे न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर डेरिल मिचेल ने पाकिस्तानी स्पिनर उस्मान तारिक (Usman Tartiq) की गेंद को खेलने से मना कर दिया. यह घटना पारी के 9वें ओवर के दौरान हुई, जब उस्मान तारिक गेंदबाजी करने के आए. इस ओवर में पहली तीन गेंदों पर 3 सिंगल आए, लेकिन डेरिल मिचेल उनके अजीबोगरीब एक्शन से परेशान दिखाई दिए. ऐसे में उस्मान तारिक की गेंद पर डेरिल मिचेल 2 बार क्रीज से बाहर हट गए. जब उस्मान तारिक अपनी चौथी गेंद डाल रहे थे, तो डेरिल ने उसे मना कर दिया और पीछे हट गए. इससे उस्मान तारिक भी चिढ़े हुए दिखाई दिए. इसके बाद उस्मान अगली गेंद डालने जा रहे थे, लेकिन डेरिल मिचेल एक बार फिर से हट गए. हालांकि इस बार उस्मान तारिक ने गेंद को रिलीज कर दिया था, जिसे डेड करार दी गई.
अंपायर ने दिया दखल
डेरिल मिचेल (Daryl Mitchell) ने उस्मान तारिक की गेंद पर पीछे हटकर उनके अजीबोगरीब एक्शन की ओर इशारा किया. इसके बाद अंपायर सीधे डेरिल मिचेल के पास गए. इस दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच काफी दर तक बहस हुई. अंपायर ने डेरिल मिचेल को समझाया कि उस्मान तारिक का गेंदबाजी एक्शन वैध है. ऐसे में गेंद खेलने से पहले पीछे नहीं हट सकते हैं. बता दें कि उस्मान तारिक की गेंदबाजी एक्शन को लेकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले से विवाद चल रहा है. वह गेंद डालते समय क्रीज के पास आकर थोड़ी देर तक रुकते हैं और फिर गेंद डालते हैं. कई टीम के बल्लेबाजों को तारिक का यह एक्शन पसंद नहीं है, जिसको लेकर खिलाड़ियों ने सवाल भी उठाए हैं. हालांकि नियमों के अनुसार, उस्मान तारिक का गेंदबाजी एक्शन गलत नहीं है, क्योंकि वह एक ही तरह से सारी गेंद डालते हैं.
🚨HUGE DRAM IN PSL🚨
The No.1 ODI Batter, Daryl Mitchell got frustrated with the pause of Usman Tariq as Usman was taking too much time to deliver the ball 😆
Daryl Mitchell, “He has a long pause and seems like throwing the ball” 😂
What’s your take 😅 pic.twitter.com/XmRfpNRVWL
— Fan Account Richard Kettlebourogh (@RichKettle07) April 11, 2026
अश्विन ने बल्लेबाजों को दिया था सुझाव
डेरिल मिचेल ने PSL के दौरान उस्मान तारिक की गेंद पर जो किया, वो भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) की सलाह से मेल खाता है. दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप के दौरान उस्मान तारिक की गेंदबाजी एक्शन को लेकर खूब चर्चा हो रही थी. उस समय अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए बल्लेबाजों को सुझाव दिया कि जब उस्मान ज्यादा देर तक रुककर गेंद डाले, तो क्रीज से पीछे हट जाएं. इससे अंपायर गेंद को डेड बॉल करार दे देंगे. अश्विन का कहना था कि बैटर के ऐसा करने से गेंदबाज और अंपायर पर देरी का दबाव पड़ेगा. अब डेरिल मिचेल ने पीएसएल में ऐसा ही किया है.
मैच में क्या हुआ?
मैच की बात करें, तो PSL के इस मुकाबले में क्वेटा ग्लैडिएटर्स को 61 रन से मैच जीत लिया. क्वेटा ने पहले बल्लेबाजी करते 182 रनों का स्कोर खड़ा किया था. क्वेटा की ओर से कप्तान सऊद शकील ने 42 रन बनाए थे, जबकि राइली रूसो ने 53 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली थी. इसके जवाब में उतरी रावलपिंडीज की टीम सिर्फ 121 रन पर ही ढेर हो गई. साद मसूद ने रावलपिंडीज की ओर से सबसे ज्यादा 31 रन बनाए, जबकि डेरिल मिचेल ने 30 रनों की पारी खेली.