PSL 2026 New Schedule: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के ओपनिंग सेरेमनी को रद्द करने का फैसला लिया गया है. इसके अलावा PCB ने फैसला किया है कि PSL 2026 के सभी मुकाबले सिर्फ कराची और लाहौर में बंद दरवाजों के पीछे कराए जाएंगे. PCB चेयरमैन ने बताया कि पहले से टिकट बुक करने वाले फैंस को पूरा पैसा रिफंड कर दिया जाएगा. इतना ही नहीं PSL 2026 के शेड्यूल में भी बदलाव किए गए हैं. जानें PSL 2026 से जुड़ी सारी डिटेल्स...
पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में हुए बड़े बदलाव.
Pakistan Super League 2026: 26 मार्च को शुरू होने जा रही पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के नए सीजन से पहले कई बदलाव किए हैं. पश्चिम एशिया में जारी भीषण संकट के कारण पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Pakistan Cricket Board) ने टूर्नामेंट के शेड्यूल और मैचों को लेकर बड़ा फैसला किया है. इस सीजन पाकिस्तान सुपर लीग के सभी मुकाबले बंद दरवाजों के पीछे कराए जाएंगे. इसका मतलब है कि स्टेडियम में किसी भी फैंस या दर्शक को एंट्री नहीं दी जाएगी. इसके अलावा PSL के नए सीजन के लिए ओपनिंग सेरेमनी भी रद्द कर दी गई है. इतना ही नहीं, PSL का आयोजन सिर्फ 2 शहरों में किया जाएगा, जबकि इससे पहले 6 शहरों में मैच कराने की तैयारी की गई थी. अब सिर्फ कराची और लाहौर में ही सभी मुकाबले खेले जाएंगे.
ESPNcricinfo की रिपोर्ट के अनुसार, PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी ने बताया कि स्टेडियम में दर्शकों की वापसी पूरी तरह ईरान में जारी संघर्ष की स्थिति पर निर्भर करेगी. मोहसिन नकवी ने उम्मीद जताई है कि अगले 10-15 दिन में हालात में सुधार हो सकता है, जिसके बाद फैंस को स्टेडियम में आने की इजाजत दी जाएगी. बता दें कि ईरान-इजरायल जंग के कारण पाकिस्तान में ईंधन की किल्लत हो गई है. इसके चलते पाकिस्तान के घरेलू टूर्नामेंट पर संकट आ गया है.
PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी ने बताया कि खाली स्टेडियम में मैच होने के कारण होने वाले नुकसान की भरपाई बोर्ड द्वारा फ्रेंचाइजी मालिकों को किया जाएगा. साथ ही मोहसिन नकवी ने बताया कि सभी दर्शकों के टिकट के पैसे रिफंड कर दिए जाएंगे. मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) ने बताया कि सरकार ने जनता से ईंधन बचाने के लिए आवाजाही कम करने के लिए कहा है. ऐसे में हर दिन 30 हजार दर्शकों को स्टेडियम में आने देना सही फैसला नहीं होगा. मोहसिन नकवी ने आगे बताया कि जब दूसरे शहरों में दर्शक ही नहीं आएंगे, तो अलग-अलग वेन्यू पर मैच कराने का कोई मतलब नहीं है. ऐसे में रिसोर्सेज की बचत के लिए सिर्फ 2 शहरों में ही मैच कराए जाएंगे.
PSL (Pakistan Super League) 2026 के नए शेड्यूल के अनुसार, नए सीजन के शुरुआती 14 मुकाबले 6 अप्रैल तक लाहौर में ही खेले जाएंगे. इसके बाद खिलाड़ी कराची जाएंगा, जहां पर अगले 15 मुकाबले खेले जाएंगे. फिर 21 अप्रैल को फिर लाहौर में वापसी होगी, जहां पर फैंस को डबल हेडर का रोमांच देखने को मिलेगा. इसमें दिन का मैच लाहौर और रात का मुकाबला कराची में खेला जाएगा. इसके अलावा 22, 23, 25 और 26 अप्रैल को भी दोनों वेन्यू पर डबल हेडर मुकाबले होंगे.
PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी ने उन खिलाड़ियों को धमकी भी दी है, जिन्होंने आखिरी समय पर PSL से नाम वापस ले लिया और IPL में शामिल हो गए. नकवी ने कहा उन खिलाड़ियों पर नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी. इस सीजन जिम्बाब्वे के गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी और श्रीलंका के दसुन शनाका ने PSL से नाम वापस लिया है. पिछले साल साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी कॉर्बिन बॉश ने भी PSL छोड़ IPL खेलने के लिए पहुंचे थे. ऐसे में उन्हें एक साल के लिए PSL से बैन कर दिया गया था. ऐसे में हो सकता है कि इन दोनों खिलाड़ियों पर बैन लगाया जाए.
Chorbagan Durga Puja pandal accident: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना…
Identifying Real Diamonds: हीरे की असलियत पहचानने के लिए ज्वेलर्स उसकी चमक, कट, सतह और…
Kangana Ranaut Navratri look: कंगना रनौत ने नवरात्रि के मौके पर छत्तीसगढ़ में गरबा उत्सव…
Anirudh Ravichander net worth: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर की…
: पुराने सोने के गहने बेचते या बदलते समय केवल कुल वजन के आधार पर…
Gwalior Sheetla Mata Mandir Truck Accident: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को ग्वालियर जिले में…