इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
BWF World Championship : रविवार से शुरू होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारतीय स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधु से खिताब जीतने की उम्मीद जताई जा रही है। सिंधु इन दिनों लय में नजर आ रही हैं। वहीं सिंधु भारत भारत के लिए दो बार की ओलंपिक पदक जीत चुकी हैं। वहीं रविवार से स्पेन में शुरू हो रही बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में भी सिंधु अपने खिताब की रक्षा करने के लिए प्रदर्शन करती नजर आएंगी।
उनको इस प्रतियोगिता की विजेता के रूप में देखा जा रहा है। उसका एक कारण यह भी है कि सिंधु जबरदस्त लय में हैं उन्होंने फ्रेंच ओपन, इंडोनेशिया मास्टर्स और इंडोनेशिया ओपन में लगातार तीन सेमीफाइनल खत्म होने के बाद सीजन के अंत में विश्व टूर फाइनल में अपना दूसरा रजत पदक हासिल किया था।
भारतीय स्टार 26 वषीर्या बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु पहले भी यह खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। उन्होंने यह खिताब दो साल पहले स्विट्जरलैंड के बासेल में किया जीता था। वहीं इस प्रतियोगिता में भी उन्हें विजेता के रूप में देखा जा रहा है। क्योंकि स्पेन में हो रहे इस टूनार्मेंट में इंडोनेशिया का दल और दो बार के विजेता केंटो मोमोटा जैसे खिलाड़ी भाग नहीं ले रहे हैं।
भारती खिलाड़ी पीवी सिंधु को यह खिताब जीतने की प्रबल दावेदार माना जा रहा है। क्योंकि तीन बार की चैंपियन कैरोलिना मारिन और 2017 की विश्व विजेता नोजोमी ओकुहारा ने इस प्रतियोगिता से अपना नाम वापिस ले लिया है। ऐसे में इसका फायदा भारतीय खिलाड़ी को हो सकता है।
Also Read : Alex Carey Sets World Record एलेक्स कैरी ने इस भारतीय विकेटकीपर को पीछे छोड़ यह विश्व रिकार्ड किया अपने नाम