Rahul Dravid Net Worth: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ आज अपना 53वां बर्थडे मना रहे हैं. द्रविड़ का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर काफी शानदार रहा है. जानें उनकी नेट वर्थ...
Rahul Dravid Net Worth: भारतीय क्रिकेट टीम के महान बल्लेबाज और पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ आज (11 जनवरी) को अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं. राहुल द्रविड़ जिसने शानदार क्रिकेटर थे, उतने ही कमाल के कोच भी रहे. उनकी कोचिंग में टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब हासिल किया था. इसके बाद उन्होंने BCCI के कॉन्ट्रैक्ट को आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया.
राहुल द्रविड़ के क्रिकेटिंग करियर की बात करें, तो उन्होंने भारतीय टीम के लिए 500 से ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेले, जिनमें 24,000 से ज्यादा से रन बनाए. उन्हें टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया का वॉल भी कहा जाता है. क्रिकेट जगत में राहुल द्रविड़ का कद काफी ज्यादा ऊंचा है, लेकिन फिर भी वह अपनी नॉर्मल लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि द्रविड़ की नेट वर्थ और कुल कमाई…
साल 2025 की एक रिपोर्ट के अनुसार, राहुल द्रविड़ की कुल नेटवर्थ 40 मिलियन डॉलर आंकी गई थी. भारतीय रुपयों में इसकी कीमत कुल करीब 320 करोड़ रुपए है. राहुल द्रविड़ की कमाई का मुख्य जरिया क्रिकेट की कोचिंग है. पिछले साल वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की टीम राजस्थान के कोच थे. इससे पहले राहुल द्रविड़ भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच के रूप में काम कर चुके हैं. हालांकि, अभी वह किसी भी टीम के साथ कोच के रूप में नहीं जुड़े हैं. IPL 2025 के बाद राहुल द्रविड़ ने राजस्थान रॉयल्स के कोचिंग स्टाफ से नाम वापस ले लिया.
राहुल द्रविड़ कोचिंग के अलावा क्रिकेटिंग करियर के दौरान BCCI कॉन्ट्रैक्ट, मैच फीस और प्राइज में मिलने वाली राशि से भी खूब पैसा कमाया है. इसके अलावा वह एडवर्टाइजमेंट और इनवेस्टमेंट्स से भी काफी कमाई करते हैं. द्रविड़ ने रीबॉक, पेप्सी, कैस्ट्रॉल, जिलेट, प्यूमा, एचडीएफसी लाइफ जैसे प्रमुख ब्रांड्स के एडवरटाइजमेंट किए हैं, जिससे उनकी अच्छी खासी कमाई हुई है. क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद राहुल द्रविड़ ने IPL टीम के कोच के अलावा कमेंट्री भी किया. हालांकि उनकी ज्यादा कमाई एडवर्टाइजमेंट और ब्रांड कोलैबरेशन से होती है.
क्रिकेट कोचिंग और कमेंट्री के अलावा राहुल द्रविड़ की विज्ञापन से भी मोटी कमाई करते हैं. उन्होंने बड़े-बड़े ब्रांड के लिए एडवर्टाइजमेंट किया है. राहुल द्रविड़ कैस्ट्रॉल, मैक्स लाइफ, रीबॉक, क्रेड और जिलेट जैसे ब्रांड के लिए एडवर्टाइजमेंट में दिखाई दिए हैं, जिससे उनकी करोड़ों में कमाई हुई. वहीं, भारतीय टीम के कोच रहने के दौरान राहुल को हर महीने 1 करोड़ रुपये यानी 12 करोड़ सालाना मिलता था. सीनियर टीम के अलावा राहुल द्रविड़ अंडर-19 टीम को कोचिंग दे चुके हैं, जिस दौरान उन्हें करीब 60 लाख रुपये मिलते थे.
राहुल द्रविड़ को क्रिकेट के अलावा गाड़ियों का भी काफी शौक है. उनके पास कई लग्जरी गाड़ियां हैं. हालांकि ऐसा कम ही देखा गया कि वह कार ड्राइविंग करते हैं. कलेक्शन की बात करें, तो राहुल द्रविड़ के पास मर्सिडीज बेंज, बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज, लेंबोर्गिनी और ऑडी क्यू5 के साथ लग्जरी एसयूवी शामिल है. इसके अलावा द्रविड़ का बेंगलुरु के इंदिरा नगर में एक आलीशान घर है, जिसकी कीमत करीब 4 करोड़ रुपये बताई जाती है.
Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…
Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…
Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…
Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…
Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…
Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…