<
Categories: मनोरंजन

कभी केबल ऑपरेटर, तो कभी टूथब्रश बनाया; लगातार 5 फ्लॉप फिल्में, आज हैं 13 हजार करोड़ के मालिक; जानिए कौन है वो शख्स

Ronnie Screwvala Networth: बॉलीवुड में जब भी सबसे अमीर शख्स की बात होगी, तो शाहरुख खान और अमिताभ का नाम ही जहन में आएगा. लेकिन आप गलत सोच रहे हैं. हम आपको एक ऐसे इंसान के बारे में बता रहे हैं, जो 13 हजार करोड़ से अधिक का मालिक है. कभी केबल ऑपरेटर का काम करता था ये आदमी. जानिए कौन है वो.

Ronnie Screwvala: मनोरंजन जगत या कहें ग्लैमर की दुनिया में कई ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने कुछ खास कमाल नहीं किया. लेकिन आज वो करोड़ों और अरबों की संपत्ति के मालिक हैं. इस लेख में हम एक सेलेब से आपको रूबरू करवाएंगे, जो कभी केबल की कंपनी में काम करता था. फिर उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा और लगातार पांच फ्लॉप फिल्में दीं. इससे उन्हें गहरा धक्का लगा. और आज वही शख्स कई हजार करोड़ का मालिक है. चलिए जानते हैं कि आखिर कौन है वो शख्स. 

कौन है वो अरबपति?

हम बात कर रहे हैं रॉनी स्क्रूवाला की, जिनका असली नाम रोहिंटन सोली स्क्रूवाला है. रॉनी RSVP मूवीज, यूटीवी ग्रुप, स्वदेश फाउंडेशन, यूनिलेजर वेंचर्स, अपग्रैड और AIESEC India के फाउंडर हैं। चीन में साल 2025 में एक रिपोर्ट आई, जिसमें रॉनी स्क्रूवाला को बॉलीवुड इंडस्ट्री का सबसे अमीर प्रोड्यूसर बताया गया. आपको बता दें कि रॉनी के पास कुल 13,314 करोड़ रुपये की संपत्ति की है. ये पैसे इतने हैं कि इसमें कई बड़े-बड़े सितारों की कुल नेटवर्थ समा जाए. 

कभी केबल ऑपरेटर थे रॉनी

रॉनी स्क्रूवाला  ने अपने बिजनेस लाइन की शुरुआत एक केबल कंपनी की स्थापना के साथ की, जो मुंबई में स्थित है. स्क्रूवाला को ही भारत में केबल टीवी की शुरुआत करने का श्रेय दिया जाता है. आपको बता दें कि रॉनी ने 1985 में दूरदर्शन पर ‘मशहूर महल’ नामक एक क्विज शो की मेजबानी की थी.  इसके अलावा इन्होंने कई और बिजनेस किए, जिसमें टूथब्रश बनाने वाली कंपनी की शुरुआत, स्वदेश फाउंडेशन भी स्क्रूवाला ने चलाए. 

बॉलीवुड में दीं लगातार पांच फ्लॉप फिल्में

रॉनी स्क्रूवाला ने सिनेमाई दुनिया में भी बतौर निर्माता कदम रखा. उन्होंने RSVP मूवीज की स्थापना की. उनकी बतौर प्रोड्यूसर पहली फिल्म ‘दिल के झरोके’ में साल 1997 में रिलीज हुई.  यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई, जिसमें मनीषा कोइराला, मामिक सिंह और विकास भल्ला मुख्य भूमिका में थे. इसके बाद उनकी लगातार पांच फिल्में फ्लॉप हुईं, जो बड़ी बात थी. साथ ही स्क्रूवाला ने कुछ ऐसी भी फिल्में निर्मित की, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रहीं. इनमें ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’, ‘रात अकेली है’, ‘सैम बहादुर’ और ‘लस्ट स्टोरीज 2’ जैसे नाम शामिल हैं. 

शाहरुख, अमिताभ से भी अमीर हैं स्क्रूवाला

बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले अभिनेता शाहरुख खान की कुल संपत्ति की बात करें, तो उनके पास 12 हजार करोड़ के आस-पास की संपत्ति है. ऐसा ही कुछ बिग बी के साथ भी हैं. वहीं रॉनी स्क्रूवाला के पसा 13,314 करोड़ रुपये हैं, जो बहुत अधिक हैं. 

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

कुर्सी बदलते ही बदल जाता है इस जिले का नाम! अब सीएम योगी ने ‘संत रविदास नगर’ करने का फिर से किया एलान

Bhadohi Name Changed: यूपी के विश्वप्रसिद्ध कालीन नगरी भदोही का नाम एक बार फिर बदलने…

Last Updated: October 4, 2026 16:53:35 IST

Jio IPO का इंतजार खत्म होने के करीब, अक्टूबर में लिस्टिंग की चर्चा, जानें पूरा प्लान

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स IPO को लेकर अक्टूबर में बड़ा अपडेट सामने आ सकता…

Last Updated: October 4, 2026 16:38:09 IST

बेटे के इलाज के लिए लाखों का कर्जा, फिर तलाक और एलिमनी… नोएडा के Supernova से संभव जैन ने क्यों लगाई छलांग?

Noida News: हाल ही में नोएडा की ऊंची इमारज सुपरनोवा से कूदकर एक व्यक्ति ने…

Last Updated: October 4, 2026 16:36:08 IST

Gurugram News: ‘मेरे पैसे दो’, रैपिडो ड्राइवर मांगता रहा पैसे; महिला ने किराया देने से किया इनकार, Video Viral

गुरुग्राम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें एक महिला रैपिडो…

Last Updated: October 4, 2026 16:27:55 IST

Rajya Sabha Election: कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन पर बंगाल में BJP ने लगाया दांव? उत्तराखंड से दिनेश आर्य को दिया मौका

पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड की राज्यसभा सीटों के लिए बीजेपी के नए उम्मीदवारों के ऐलान…

Last Updated: October 4, 2026 16:32:37 IST

Jaipur Coaching Viral Video: टीचर ने क्लास में सबके सामने छात्र को लगाए कई थप्पड़, छात्रों में आक्रोश, सोशल मीडिया पर भी भड़के लोग

जयपुर के एक कोचिंग सेंटर में एक शिक्षक ने अपने सहपाठियों के सामने एक छात्र…

Last Updated: October 4, 2026 16:08:26 IST