RR New Homeground: राजस्थान रॉयल्स RCA के साथ विवादों के चलते अगले IPL सीज़न में पुणे को नया होम ग्राउंड बनाने पर विचार कर रही है. इसी बीच, 4 जून की दुर्घटना के बाद RCB भी अपना मैदान बदलने की तैयारी कर रही है.
RR and RCB in search of New Homeground
Indian Premier League: राजस्थान रॉयल्स (RR) अगले IPL सीज़न के लिए अपना होम ग्राउंड बदल सकती है। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) के साथ चल रहे विवादों के कारण, टीम ने पुणे में महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (MCA) को अपने नए वेन्यू के तौर पर देखना शुरू कर दिया है। हालांकि, आखिरी फैसला भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) लेगा।
रॉयल्स मैनेजमेंट ने पुणे को प्राथमिकता देते हुए स्टेडियम, होटल और एयरपोर्ट कनेक्टिविटी जैसे सभी इंतज़ामों का जायज़ा भी लिया है। RR की यह तैयारी इसलिए तेज हुई है क्योंकि पिछले सीज़न RCA के एक अधिकारी ने टीम पर मैच-फिक्सिंग का आरोप लगाया था, जिसे RR ने पूरी तरह खारिज किया था और उस अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।
MCA के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि रॉयल्स ने स्टेडियम की कैपेसिटी, पिचों के नेचर और शहर के होटलों के बारे में पूछताछ की है। अगर पुणे स्टेडियम फाइनल हो जाता है, तो RR शहर में कम से कम 4 होम मैच खेलेगी, जबकि बाकी 3 गुवाहाटी में होने की उम्मीद है। MCA प्रेसिडेंट, श्री रोहित पवार भी शहर में IPL की वापसी को लेकर बहुत उत्सुक हैं।
इसी बीच, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) भी अपना होम ग्राउंड बदलने पर विचार कर रही है, क्योंकि 4 जून को हुई भगदड़ के बाद बेंगलुरु का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम फ्रेंचाइजी के लिए बंद कर दिया गया है। ऐसे में MCA के सामने यह दुविधा है कि वह RR का प्रस्ताव तुरंत स्वीकार करे या फिर RCB के फैसले का इंतज़ार करे, जिसने IPL ऑक्शन तक समय मांगा है।
Lucknow Viral Video: लखनऊ के गोमती नगर स्थित Oranz Body Spa का एक वीडियो सोशल…
Diwali 2026: दिवाली के पांचों दिनों में अलग-अलग चीजें खरीदने की परंपरा है. जानिए धनतेरस…
Meerut Crime News: मेरठ में भतीजे ने भाभी को नशीला खाना खिलाकर बेहोश किया, अश्लील…
Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…
Caught In CCTV : महिला से मसाज करवा रहा पति आराम से लेटा था, तभी…
Sara Ali Khan Kedarnath Controversy: सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर में पूजा करने पर…