<

RR Playoffs Scenario: गुजरात से मिली करारी हार… फिर भी प्लेऑफ में जा सकती है राजस्थान रॉयल्स, जानें कैसे

RR Playoffs Scenario: गुजरात टाइटंस के खिलाफ मिली बुरी हार के बाद राजस्थान रॉयल्स टॉप-4 से बाहर हो गई है. राजस्थान की टीम 11 मैचों में 6 जीत और 5 हार के साथ प्वाइंट्स टेबल में 5वें नंबर पर आ गई है. जानें अब कैसे राजस्थान प्लेऑफ में जा सकती है.

RR Playoffs Scenario: आईपीएल 2026 में हर दिन एक के बाद रोमांचक मैच देखने को मिल रहे हैं. शनिवार (9 मई) को गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच खेला गया. इस मुकाबले में गुजरात ने राजस्थान रॉयल्स को 77 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया. इस बड़ी जीत के साथ गुजरात टाइटंस की टीम प्वाइंट्स टेबल में 5वें नंबर से सीधे दूसरे स्थान पर गई. वहीं, करारी हार के बाद राजस्थान की टीम टॉप-4 से बाहर हो गई है. ऐसे में राजस्थान रॉयल्स के फैंस के मन में सवाल है कि क्या अभी भी उनकी टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है. ऐसे में बता दें कि राजस्थान की टीम अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है. आइए जानते हैं कि राजस्थान के प्लेऑफ में जाने का समीकरण…

प्लेऑफ में कैसे जा सकता है RR?

राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने आईपीएल 2026 में शानदार शुरुआत की थी. शुरुआती 4 मैचों में लगातार जीत हासिल की. इसके बाद अगले 2 मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा. फिर अगले 4 मैचों में एक जीत और अगले मैच में हार का सिलसिला चलता रहा. फिर गुजरात के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. राजस्थान की टीम पिछले 2 मैच लगातार हार चुकी है. मौजूदा सीजन में हर टीम टीम 14 मैच खेलने वाली है. राजस्थान की टीम अभी तक 11 मैच खेल चुकी है, जिसमें 6 जीत और 5 हार मिली है.

राजस्थान के पास +0.082 के नेट रन रेट (NRR) के साथ 12 प्वाइंट्स हैं. फिलहाल राजस्थान की टीम प्वाइंट्स टेबल में 5वें नंबर पर है. अभी राजस्थान के पास 3 मैच बाकी हैं. अगर राजस्थान को प्लेऑफ में जाना है, तो अगले 3 मैचों में 2 मुकाबलों में किसी भी हाल में जीत दर्ज करनी होगी. इससे उनके पास 16 प्वाइंट्स हो जाएंगे. इससे वह प्लेऑफ में जा सकते हैं. हालांकि अगर बाकी मैचों 2 हार मिलती है, तो प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो जाएंगे.

RR के अगले 3 मैच

राजस्थान रॉयल्स के पास अभी सिर्फ 3 मैच बाकी हैं. ये मुकाबले दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के साथ होने वाले हैं. राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स का मैच 17 मई को होगा, जो अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. इसके बाद राजस्थान का अगला मैच 19 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ होगा, जो जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा. फिर 24 मई को राजस्थान की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ लीग स्टेज में अपना आखिरी मैच खेलेगी, जो वानखेड़े स्टेडियम में होगा.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

कुर्सी बदलते ही बदल जाता है इस जिले का नाम! अब सीएम योगी ने ‘संत रविदास नगर’ करने का फिर से किया एलान

Bhadohi Name Changed: यूपी के विश्वप्रसिद्ध कालीन नगरी भदोही का नाम एक बार फिर बदलने…

Last Updated: October 4, 2026 16:53:35 IST

Jio IPO का इंतजार खत्म होने के करीब, अक्टूबर में लिस्टिंग की चर्चा, जानें पूरा प्लान

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स IPO को लेकर अक्टूबर में बड़ा अपडेट सामने आ सकता…

Last Updated: October 4, 2026 16:38:09 IST

बेटे के इलाज के लिए लाखों का कर्जा, फिर तलाक और एलिमनी… नोएडा के Supernova से संभव जैन ने क्यों लगाई छलांग?

Noida News: हाल ही में नोएडा की ऊंची इमारज सुपरनोवा से कूदकर एक व्यक्ति ने…

Last Updated: October 4, 2026 16:36:08 IST

Gurugram News: ‘मेरे पैसे दो’, रैपिडो ड्राइवर मांगता रहा पैसे; महिला ने किराया देने से किया इनकार, Video Viral

गुरुग्राम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें एक महिला रैपिडो…

Last Updated: October 4, 2026 16:27:55 IST

Rajya Sabha Election: कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन पर बंगाल में BJP ने लगाया दांव? उत्तराखंड से दिनेश आर्य को दिया मौका

पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड की राज्यसभा सीटों के लिए बीजेपी के नए उम्मीदवारों के ऐलान…

Last Updated: October 4, 2026 16:32:37 IST

Jaipur Coaching Viral Video: टीचर ने क्लास में सबके सामने छात्र को लगाए कई थप्पड़, छात्रों में आक्रोश, सोशल मीडिया पर भी भड़के लोग

जयपुर के एक कोचिंग सेंटर में एक शिक्षक ने अपने सहपाठियों के सामने एक छात्र…

Last Updated: October 4, 2026 16:08:26 IST