अगर आपके साथ भी कभी ऐसा हो तो ऐसे में अपने अधिकारों के बारे में जरूर पता होना चाहिए. कुछ लोग डर या जल्दबाजी में पैसे दे देते हैं, जबकि, कुछ यात्रियों को यह भी पता नहीं होता कि ऐसा कोई नियम नहीं है और यह गलत है.
Railway Rules: भारतीय रेल में रोजाना हजारों लोग सफर करते हैं. कुछ लोग 2 महीने पहले से टिकट कराकर रखते हैं तो कुछ तत्काल टिकट लेते हैं. लेकिन, कई लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें कई बार इमरजेंसी में सफर करना पड़ता है फिर उनकी सीट कंफर्म नहीं हो पाती है. ऐसी स्थिति में जब वे टीटी से अपना टिकट बनवाने या फिर अलग से एक सीट मांगते हैं तो टीटीई द्वारा कई बार उनसे रिश्वत मांगी जाती है. पैसे देने पर तो उन्हें सीट मिल जाती है, लेकिन नहीं देने पर कई बार टीटीई उन्हें सीट नहीं देते हैं.
अगर आपके साथ भी कभी ऐसा हो तो ऐसे में अपने अधिकारों के बारे में जरूर पता होना चाहिए. कुछ लोग डर या जल्दबाजी में पैसे दे देते हैं, जबकि, कुछ यात्रियों को यह भी पता नहीं होता कि ऐसा कोई नियम नहीं है और यह गलत है.
अगर आपसे भी TTE सीट देने के बदले अलग से पैसों की मांग करता है तो ऐसी स्थिति में आप निश्चितौर पर उसकी शिकायत कर सकते हैं. शिकायत करने के लिए आपको TTE का नाम और उसका बैच नंबर नोट कर लेना चाहिए, जोकि उसके कोट पर लिखा होता है. इसके अलावा आप रिश्वत मांगते हुए उसका वीडियो भी बना सकते हैं ताकि सुबूत के तौर पर आपके पास कुछ रहे. शिकायत करने के लिए आप रेलवे के आधिकारिक पोर्टल www.coms.indianrailways.gov.in. पर जाएं. यहां आप आसानी से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.
अगर टीटीई आपसे सीट मांगने के एक्स्ट्रा पैसे चार्ज करता है तो ऐसी स्थिति में आपको रेलवे सुरक्षा हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 182 पर कॉल करके इस पूरी बात की जानकारी देनी चाहिए. स्मार्ट सिटीजन बनके ऐसा करने से आपकी शिकायत पर तत्काल प्रभाव से एक्शन भी लिया जाता है. केवल यही नहीं, इसके अलावा भी आप Rail Madad App पर जाकर कया फिर रेलवे का आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कंप्लेन दर्ज करा सकते हैं.
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर ब्लास्ट से दो मंजिला मकान धराशायी हो गया. हादसे…
Petrol Diesel Price Today 29 September: 29 सितंबर को पेट्रोल-डीजल के दामों में बड़ा बदलाव…
The Paradise Box office Collection: नानी की 'द पैराडाइज' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत…
Aaj Ka Mausam 29 September 2026: दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश और बिहार में आज मौसम सामान्य…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गुजरात, दिल्ली और तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुनीता…
Deepak Chahar bat stolen: भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर के प्रैक्टिस के दौरान तीन महंगे…