Rajasthan Royals: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, आईपीएल की टीम राजस्थान रॉयल्स को एक इनवेस्टमेंट ग्रुप ने खरीद लिया है. रिपोर्ट के अनुसार यह डील 15000 करोड़ से भी अधिक में हुई है.
राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल से पहले काल सोमानी ने खरीदा.
काल सोमानी (Kal Somani) अमेरिका के एरिज़ोना के स्कॉट्सडेल में रहने वाले एक सफल उद्यमी हैं. उनके पास 15 साल से ज्यादा का अनुभव है और उन्होंने कई क्षेत्रों में काम किया है, जैसे कि एड-टेक, डेटा प्राइवेसी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) गवर्नेंस और स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी. वे कई कंपनियों के संस्थापक हैं, जिनमें टेक सर्विस कंपनी इंट्राएज और प्राइवेसी से जुड़ा प्लेटफॉर्म ट्रुियो शामिल हैं. वे AI गवर्नेंस से जुड़ी पहलों से भी जुड़े रहे हैं.
इस फ्रेंचाइज़ी का अधिकांश शेयक मनोज बादले के पास था, जो अपनी कंपनी इमर्जिंग मीडिया के जरिए लगभग 65 प्रतिशत हिस्सेदारी रखते थे. अन्य हिस्सेदारों में रेड बर्ड कैपिटल और लाचलन मुरडोस जैसे नाम शामिल हैं. हिस्सेदारी बेचने की प्रक्रिया पिछले साल शुरू की गई थी, और इसमें निवेश बैंक द रेन ग्रुप सलाहकार की भूमिका निभा रहा था. रिपोर्ट के अनुसार, सोमानी ग्रुप राजस्थान रॉयल्स में बहुमत हिस्सेदारी खरीदने के लिए सबसे आगे (फ्रंट-रनर) था. कई बड़े ग्रुप्स ने इस फ्रेंचाइज़ी में रुचि दिखाई थी. इनमें आदित्य बिरलला से जुड़े एक ग्रुप और अमेरिका के स्पोर्ट्स निवेशक डेविड ब्लिट्जर शामिल हैं. इसके अलावा मित्तल के परिवार की ओर से भी रुचि दिखाई गई थी.
Optical Illusion Challenge: ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरें हमेशा से लोगों के दिमाग को उलझाने और…
आईपीएल 2026 से पहले बीसीसीआई ने नई गाइडलाइंस जारी की है. बोर्ड ने कुल 7…
इस लेख के माध्यम से हम जानेंगे कि आपको कौन सी कार लेनी जिससे आगे…
ऐसा करने से न केवल कार की चक खत्म हो जाएगी बल्कि इंजन को भी…
PM-SYM Scheme | PM Shram Yogi Maandhan Yojana: अगर आप भी किसी असंगठित क्षेत्र में…
हालांकि बहुत से लोग आज भी LIC और पोस्ट ऑफिस में निवेश करने को लेकर…