<

CNG vs EV कौन सी कार रहेगी फायदेमंद? किसे लेना नहीं पड़ेगा जेब पर भारी, समझें पूरा हिसाब

इस लेख के माध्यम से हम जानेंगे कि आपको कौन सी कार लेनी जिससे आगे चलकर आपको किसी तरह का पछतावा न हो. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

cng or ev which car is best: आज के समय में पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के चलते लोग सीएनजी और इलेक्ट्रिक कारों पर स्विच कर रहे हैं. अब लोग  ऐसी कार लेने की सोच रहे हैं जो इको-फ्रेंडली भी हो. बहुत से लोग इस कंफ्यूजन में ही रहते हैं कि आखिर सीएनजी या इलेक्ट्रिक कार में से कौन सी लेना किफायती रहता है. आपको हमेशा ऐसी कार देखनी चाहिए, जो सुरक्षा के लिहाज से भी किफायती होनी चाहिए साथ ही आपकी जेब पर भी ज्यादा भार न डाले.

इस लेख के माध्यम से हम जानेंगे कि आपको कौन सी कार लेनी जिससे आगे चलकर आपको किसी तरह का पछतावा न हो. चलिए जानते हैं इसके बारे में. 

सीएनजी या ईवी कौन सी कार लें?

सीएनजी या इलेक्ट्रिक में से कौन सी कार लेनी चाहिए यह वैसे तो आपके बजट, रनिंग और आदतों पर निर्भर करता है. अगर आप एक सस्ती कार लेना चाहते  हैं तो ऐसे में सीएनजी कार आपके लिए बेहतर रहेगी. लेकिन, आपको फीचर्स और अच्छी रेंज वाली कार चाहिए तो आप निश्चितौर पर ईवी की ओर जा सकते हैं. इसलिए आपको यह देखना होगा कि आपके बजट और जरूरतों के हिसाब से कौन सी कार ज्यादा फिट बैठती है. हालांकि, दोनों ही कारों के अपने-अपने फायदे और नुकसान हैं. 

कौन सी कार रहेगी सस्ती?

बात करें अगर बजट में सटीक बैठने की तो ऐसे में आप सीएनजी कार को ले सकते हैं. इलेक्ट्रिक के मुकाबले आपको सीएनजी कार कम कीमत में देखने के लिए मिल सकती है. हालांकि, सीएनजी कार लेते समय आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि सीएनजी की किट कंपनी फिटेड ही हो. कई बार बाहर से किट लगवाने पर वह ठीक तरह से इंस्टॉल नहीं होती है, जिससे कई बार आग लगने का भी जोखिम रहता है. 

किस कार की मेंटेनेंस कम?

अगर आपऐसी कोई कार लेना चाहते हैं जिसकी मेंटेनेंस कॉस्ट कम हो तो ऐसे में ईवी कार ले सकते हैं. सीएनजी या पेट्रोल-डीजल के मुकाबले ईवी कारों की कमे टेनेंस कॉस्ट सस्ती होती हैं. वहीं, अगर आप कार में माइलेज या रेंज को प्राथमिकता देते हैं तो ऐसे में ईवी कारें सले सकते हैं यह आपको 500 से लेकर 800 किलोमीटर तक की भी रेंज दे सकती हैं. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Gurugram News: 24 घंटे से बिजली-पानी को तरसे लोग, सड़क पर उतरे तो लगा डेढ़ किलोमीटर लंबा जाम

Gurugram News: गुरुग्राम में बिजली गुल होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है.…

Last Updated: October 22, 2026 23:13:20 IST

बहन की शादी के लिए गांव पहुंचा सलीम, आरोपी को देख ताजा हुआ पुराने जख्मों का दर्द, पीड़ित परिवार ने जाहिर की चिंता

Shabnam murder case: अमरोहा के बावनखेड़ी गांव में शबनम हत्याकांड के दोषी सलीम को अपनी…

Last Updated: October 22, 2026 22:48:23 IST

Jharkhand News: घर में भाभी को अकेलाा देख मचला देवर का मन, कर दी गंदी हरकत और फिर…

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक देवर ने अपनी भाभी को घर…

Last Updated: October 22, 2026 22:44:20 IST

UP News: दुर्गा पूजा में पिया चरणामृत, फिर लगवाना पड़ा रेबीज का इंजेक्शन, 450 लोगों में खौफ

UP News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक गाय के मरने के बाद हड़कंप मच…

Last Updated: October 22, 2026 22:13:30 IST

Friday OTT Releases: इस शुक्रवार ओटीटी पर मिलेगा एक्शन, सस्पेंस और रोमांच का डोज, रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज

Friday OTT Releases: 23 अक्टूबर 2026 को ओटीटी पर सस्पेंस थ्रिलर, क्राइम ड्रामा, तमिल फिल्म,…

Last Updated: October 22, 2026 22:11:44 IST