आईपीएल 2026 से पहले बीसीसीआई ने नई गाइडलाइंस जारी की है. बोर्ड ने कुल 7 गाइडलंस दी है जिसे तोड़ने पर प्लेयर्स को भारी जुर्माना देना पड़ेगा. नए नियमों के अनुसार, खिलाड़ियों को प्रैक्टिस के लिए आते समय टीम बस से ही आना होगा, ऐसे और भी नियम शामिल हैं.
आईपीएल 2026 से पहले बीसीसीआई ने नए नियम लागू किए हैं.
बीसीसीआई ने यह भी निर्देश दिया है कि खिलाड़ी पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन के दौरान ‘फ्लॉपी चप्पल’ और बिना आस्तीन (स्लीवलेस) जर्सी पहनकर न आएं. अगर कोई खिलाड़ी ऐसा करता है, तो पहली बार उसे चेतावनी दी जाएगी और दूसरी बार जुर्माना लगाया जाएगा. इसके अलावा, खिलाड़ियों को ऑरेंज और पर्पल कैप पहनने के लिए भी कहा गया है. जो खिलाड़ी कैप नहीं पहनते, उन्हें कम से कम पहले दो ओवर तक कैप पहनने के लिए कहा गया है, ताकि ब्रॉडकास्ट में यह दिख सके.
प्रैक्टिस सत्र को लेकर भी बीसीसीआई ने साफ नियम बनाए हैं. हर टीम को प्रैक्टिस के लिए दो नेट और मुख्य पिच पर एक साइड विकेट दिया जाएगा, जहां खिलाड़ी लंबी हिटिंग की प्रैक्टिस कर सकेंगे. अगर मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमें एक साथ अभ्यास कर रही हैं, तो उन्हें दो-दो विकेट दिए जाएंगे. अगर कोई टीम पहले अपनी प्रैक्टिस खत्म कर लेती है, तो दूसरी टीम उस विकेट का इस्तेमाल नहीं कर सकती. इसके अलावा, ओपन नेट प्रैक्टिस की अनुमति नहीं होगी.
रायगढ़ में एक हादसे में सैर के लिए दिवेआगर आए आठ लोग डूब गए. प्रारंभिक…
हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु की 21 लेयर-हेन पोल्ट्री इकाइयों की एक जांच में…
Bijnor Woman Transmitted HIV To Brothers: बिजनौर के एक गांव में किराए पर रहने आई…
गणेशोत्सव केवल भक्ति और श्रद्धा का पर्व नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक विचारों और…
Nushrratt Bharuccha: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा इन दिनों इंडोनेशिया के बाली में एक प्रोजेक्ट की…
सूरत (गुजरात) [भारत],30 सितंबर: ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बीमारी को मात दे…