<

UAE vs AFG: राशिद खान ने रचा इतिहास, टी20 क्रिकेट में 700 विकेट लेने वाले पहले बॉलर बने

राशिद खान ने टी20 क्रिकेट में 700 विकेट लेकर इतिहास रच दिया है. वह इस फॉर्मेट में 700 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने.

नई  दिल्ली. अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार लेग स्पिनर राशिद खान ने टी20 क्रिकेट में 700 विकेट लेकर इतिहास रच दिया है. वह इस फॉर्मेट में 700 विकेट तक पहुंचने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं. यह खास उपलब्धि उन्होंने मौजूदा आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान हासिल की, जिससे उनके शानदार करियर में एक और सुनहरा अध्याय जुड़ गया.

राशिद ने यह मुकाम अफगानिस्तान और यूएई के बीच खेले गए मुकाबले में हासिल किया. जिस विकेट के साथ उन्होंने 700 का आंकड़ा छुआ, वह भले ही सामान्य दिख रहा हो, लेकिन क्रिकेट जगत के लिए वह ऐतिहासिक पल था. अपनी फिरकी गेंदबाज के लिए मशहूर राशिद ने इस उपलब्धि पर ज्यादा जश्न नहीं मनाया और टीम के प्रदर्शन पर ही ध्यान केंद्रित रखा.

भरोसेमंद गेंदबाज हैं राशिद

27 साल के राशिद खान ने पिछले कुछ सालों में खुद को टी20 का सबसे भरोसेमंद गेंदबाज साबित किया है. चाहे अफगानिस्तान की ओर से खेलना हो या दुनिया भर की फ्रेंचाइजी लीग्स में हिस्सा लेना, उन्होंने लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है. उनकी तेज गति से फेंकी गई गेंदें, घातक गुगली और दबाव में किफायती गेंदबाजी बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती रही है.

नरेन और ब्रावो उनसे पीछे

इस उपलब्धि के साथ राशिद ने वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो और स्पिनर सुनील नरेन जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है. बता दें कि ब्रावो ने टी20 करियर में कुल 631 विकेट अपने नाम किए हैं. वहीं, सुनील नरेन ने अब तक कुल 613 विकेट लिए हैं. चौथे स्थान पर इमरान ताहिर और पांचवें नंबर पर आंद्रे रसेल हैं. राशिद की यह सफलता सिर्फ व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि अफगानिस्तान क्रिकेट के लिए भी गर्व का क्षण है. आने वाले वर्षों में वह इस रिकॉर्ड को और आगे बढ़ा सकते हैं.

Satyam Sengar

Recent Posts

Cicada COVID variant: 22 देशों में फिर फैला कोरोना, ओमिक्रोन से यह कितना खतरनाक, भारत के लिए भी खतरा?

Cicada New Covid 19 Variant: हर बार की तरह इस बार भी कोरोना नया रूप…

Last Updated: March 31, 2026 19:54:53 IST

पापा चाहते थे बेटा करे किसानी, लेकिन भाई के त्याग ने बनाया धारदार गेंदबाज, IPL में उड़ाएंगे बैटर्स की नींद!

Who Is Ashok Sharma: राजस्थान के तेज गेंदबाज अशोक शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ…

Last Updated: March 31, 2026 20:05:18 IST

अब घर बैठे करोड़ों कमाएंगी मलाइका अरोड़ा! किराए पर दिया अपना आलीशान घर, क्या है पूरी डील?

Malaika Arora: बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने मुंबई में बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट को तीन…

Last Updated: March 31, 2026 19:45:21 IST

1 अप्रैल से बदल जाएगी आपकी दुनिया! जेब पर सीधा वार करेंगे ये 10 बड़े बदलाव, देखें पूरी लिस्ट

कल से आपकी जेब और जीवन दोनों का गणित बदलने वाला है! क्या आपको पता…

Last Updated: March 31, 2026 19:43:43 IST

Matric Student Suicide: ‘कोई बात नहीं, फिर…’, रिजल्ट के बाद पिता ने दिया दिलासा, कुछ घंटों बाद आई आत्महत्या की खबर

Bihar Matric Result Failure Case: पटना में मैट्रिक (कक्षा 10) की परीक्षा में फेल होने…

Last Updated: March 31, 2026 19:44:28 IST

जब छूटी वंदे भारत, ट्रेन के ड्राइवर के सामने गिड़गिड़ाने लगी महिला; फिर जो हुआ….

Viral video: हाल ही में एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया, जब महिला…

Last Updated: March 31, 2026 19:17:31 IST