अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने आयरलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में इतिहास रच दिया. उन्होंने 7.4 ओवर में 34 रन देकर 6 विकेट लिए और वनडे क्रिकेट में तीन बार छह विकेट लेने वाले दुनिया के पहले स्पिनर बन गए. राशिद ने वकार यूनिस के बाद एक ही टीम के खिलाफ कई बार छह विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बनने का भी रिकॉर्ड बनाया.
राशिद खान ने रचा इतिहास.
राशिद खान ने इससे पहले भी वनडे क्रिकेट में दो बार छह या उससे ज्यादा विकेट लिए थे. उन्होंने 17 मार्च 2017 को आयरलैंड के खिलाफ 6/43 का प्रदर्शन किया था. इसके बाद 9 जून 2017 को वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने 7/18 विकेट लेकर शानदार गेंदबाजी की थी. अब आयरलैंड के खिलाफ 6/34 के प्रदर्शन के साथ उनके नाम तीन छह विकेट हॉल हो गए हैं. राशिद ने 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था और अब वह 121 वनडे खेल चुके हैं.
हर्षज्योतिषम् के तीन खंडों के साथ हर्षविधानम् और हर्षसूक्ष्मम् में क्रमबद्ध अध्ययन और अभ्यास पर…
Nana Patekar Real Name: नाना पाटेकर के निधन के बाद उनके असली नाम और ‘नाना’…
india vs west indies 2nd t20 match: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा T20I 9…
Kal Ka Rashifal 09 October 2026: शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए करियर और…
IND vs WI 2nd T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज…
Haryana school safety audit: हरियाणा में एक सरकारी स्कूल की मेहराब गिरने से एक 11…