<
Categories: मनोरंजन

14 साल पुरानी इस फिल्म ने जीते थे 4 फिल्मफेयर अवॉर्ड, आज भी जुबान पर हैं डायलॉग, चमक गई स्टारकास्ट की किस्मत

Gangs of Wasseypur Film Facts: 14 साल पहले फिल्म आई, जिसने फैजल खान से मिलाया और खुद कल्ट फिल्म बन गई. नवाजुद्दीन का फैजल खान वाला किरदार लोगों को इतना पसंद आया कि फिल्म के डायलॉग्स अमर हो गए. 14 साल बाद भी फिल्म के डायलॉग चर्चा में रहते हैं.

Gangs of Wasseypur Film Facts:  बॉलीवुड में बहुत सी ऐसी फिल्में बनीं, जो काफी साधारण बजट में बनीं लेकिन फिल्म की कहानी और डायलॉग्स ने उसे अमर बना दिया. ऐसी ही एक फिल्म 14 साल पहले आई, जिसने लोगों को इसके सबसे बेहतरीन किरदार फैजल खान से मिलाया और खुद कल्ट फिल्म बन गई. नवाजुद्दीन का फैजल खान वाला किरदार लोगों को इतना पसंद आया कि फिल्म के डायलॉग्स अमर हो गए. 14 साल बाद भी फिल्म के डायलॉग चर्चा में रहते हैं.

फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दिकी के स्वैग और डायलॉग के साथ ही उनके बात करने के तरीके की भी काफी चर्चा हुई थी. उनकी शांत चुप्पी, पैनी नजर, सधी हुई बॉडी लैंग्वेज और डायलॉग्स काबिल-ए-तारीफ थी. फिल्म रिलीज को चौदह साल बीत गए हैं लेकिन इसके बावजूद इसके मीम्स, इसके डायलॉग्स अब भी सबसे ज्यादा कोट किए जाते हैं. 

क्या है गैंग्स ऑफ वासेपुर की कहानी?

फिल्म का शुरुआत काफी शानदार हुई थी. फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी अलग जॉनर में नजर आए थे. फिल्म की कहानी की बात करें, तो इसके पहले भाग में सरदार खान की कहानी दिखाई गई है, जो अपने पिता की इज्जत वापस पाने और रमाधीर सिंह को खत्म करने की कसम खाता है. पहले सरदार खान वासेपुर में ताकत बनाता है. इसके बाद रमाधीर और सुल्तान के खिलाफ गैंग बनाता है. इसके बाद सरदार खान महिलाओं के चक्कर में फंस जाता है और उसकी हत्या कर दी गई.

खूनी सियासत का शिकार हुआ फैजल

फिल्म के दूसरे पार्ट में फैजल खान की एंट्री होती है. सरदार की मौत के बाद उसका परिवार बिखरने लगता है. पहले फैजल ड्रग्स और गुमनामी की जिंदगी जीता है. उसे काफी कमजोर समझा जाने लगता है. फिल्म का डायलॉग ‘बाप का, दादा का, भाई का, सबका बदला लेगा तेरा फैजल’ काफी चर्चा में रहा था. इसके बाद फैजल अपने दुश्मनों को चुन-चुनकर मारता है. वासेपुर का बेताज बादशाह बनता है. इसके बाद खुद भी खूनी सियासत का शिकार बन जाता है.

ये भी पढ़ें: 37 साल पुराना वो गाना, जो आज भी है शादियों की शान, रेखा ने ठुकराया और श्रीदेवी ने लगाए चार चांद

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

‘नाना पाटेकर ने खुद कर ली थी अंतिम संस्कार की तैयारी…’ भावुक अतुल ने बताया कुछ ऐसा, भावुक हो गए फैंस

Nana Patekar: 9 अक्टूबर की सुबह 05:20 बजे नाना पाटेकर की मौत की खबर आई,…

Last Updated: October 8, 2026 17:44:35 IST

सऊदी को बचाने उतरी पाकिस्तानी सेना, लेकिन खुद कई मोर्चों पर घिरा पाकिस्तान; हूतियों से जंग कितनी आसान?

Pakistan Saudi Arabia: मध्य पूर्व में हूती हमलों के बढ़ते खतरे के बीच पाकिस्तान ने…

Last Updated: October 8, 2026 17:32:44 IST

Delhi Murder: रिश्ते शर्मसार! चाचा ने भतीजे को उतारा मौत के घाट, हैरान कर देगा मामला

Delhi Karawal Nagar Murder: दिल्ली के करावल नगर में बुधवार रात को विवाद के बाद…

Last Updated: October 8, 2026 17:37:17 IST

#MeToo आंदोलन के दौरान इस एक्ट्रेस ने लगाया था नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप, एक्टर की मौत पर किया क्रिप्टिक पोस्ट

तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम स्टोरी में नाना पाटेकर की मृत्यु पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए…

Last Updated: October 8, 2026 17:02:40 IST

सीबीएसई वॉलीबॉल नेशनल चैंपियनशिप में सूरत हिल्स स्कूल की गर्ल्स ने गुजरात के लिए जीता ब्रॉन्ज मेडल

सूरत (गुजरात) [भारत], 6 अक्टूबर: सीबीएसई वॉलीबॉल नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 में सूरत की हिल्स हाईस्कूल…

Last Updated: October 8, 2026 16:52:15 IST

हिंदी में ज्योतिष अध्ययन के लिए हर्ष बावलिया (Harsh Bavaliya) की पाँच पुस्तकों का संग्रह

हर्षज्योतिषम् के तीन खंडों के साथ हर्षविधानम् और हर्षसूक्ष्मम् में क्रमबद्ध अध्ययन और अभ्यास पर…

Last Updated: October 8, 2026 16:37:15 IST