<

पहली मुलाकात में एक भी शब्द नहीं बोले क्रिकेटर, रवि शास्त्री और अमृता सिंह की अधूरी प्रेम कहानी; जानें कैसे एक डिमांड की वजह से टूट गया रिश्ता

Ravi Shastri Amrita Singh Love Story: रवि शास्त्री जब पहली बार अमृता सिंह से मिले थे तो वह शर्म के कारण दस मिनट तक एक शब्द भी नहीं बोल पाए थे.

Ravi Shastri Amrita Singh Love Story: रवि शास्त्री दुनिया के सबसे स्टाइलिश और चर्चित क्रिकेटरों में से एक रहे हैं. उनका आकर्षण सिर्फ मैदान तक ही सीमित नहीं था, बल्कि मैदान के बाहर भी लोगों को खूब पसंद आता था. 80 के दशक में अमृता सिंह और रवि शास्त्री का रिश्ता काफी चर्चा में था और यहां तक कि उनकी सगाई की भी बातें चल रही थीं, लेकिन कुछ समय बाद दोनों अलग हो गए.

पहली बार अमृता सिंह से मिलने का किस्सा

एक पुराने वीडियो में रवि शास्त्री ने बताया कि उनकी मुलाकात मुंबई के एक रेस्टोरेंट में हुई थी. उन्होंने कहा कि पहली मुलाकात में वह पूरे दस मिनट तक एक शब्द भी नहीं बोल पाए. उन्हें पता था कि वह लड़कियों के सामने शर्मीले हैं, लेकिन इतने ज्यादा कि बोल ही न पाएं, यह उन्होंने कभी नहीं सोचा था. जब उनसे पूछा गया कि क्या अमृता ही बातचीत कर रही थीं, तो रवि ने हां कहा और बताया कि यह उनकी ज़िंदगी का सबसे शर्मनाक पल था.

80 के दशक में दोनों के रिश्ता का चर्चा

80 के दशक में रवि शास्त्री और अमृता सिंह का रिश्ता काफी चर्चा में रहा. दोनों की तस्वीरें सिने ब्लिट्ज मैगज़ीन के कवर पर भी छपी थीं, जिससे उनके अफेयर की खूब बातें हुईं. खबरों के मुताबिक दोनों की सगाई भी हो चुकी थी, लेकिन बाद में उनका रिश्ता टूट गया.

किस वजह से टूटा रिश्ता?

बताया जाता है कि ब्रेकअप की वजह यह थी कि रवि शास्त्री शादी के बाद अपनी पत्नी को फिल्मों में काम करते नहीं देखना चाहते थे. एक इंटरव्यू में रवि ने खुद माना था कि वह इस मामले में काफ़ी पुराने सोच वाले थे और उन्हें एक एक्ट्रेस पत्नी नहीं चाहिए थी.वहीं अमृता सिंह ने कहा था कि उस समय वह अपने करियर में पूरी तरह से लगी हुई थीं और उसे छोड़ने के लिए तैयार नहीं थीं. हालांकि उन्होंने यह भी कहा था कि कुछ साल बाद वह एक फुल-टाइम पत्नी और मां बनने के लिए तैयार हो जाएंगी.

सैफ अली खान से की शादी

रवि से अलग होने के बाद अमृता सिंह सैफ अली खान के साथ रिश्ते में आईं और बाद में दोनों ने शादी कर ली. हालांकि साल 2004 में अमृता और सैफ भी अलग हो गए. दूसरी ओर, रवि शास्त्री ने 1990 में रितु से शादी की थी. 22 साल की शादी के बाद साल 2012 में दोनों अलग हो गए. यह भी खबरें आई थीं कि रवि शास्त्री अभिनेत्री निमरत कौर (द लंचबॉक्स) से काफी प्रभावित थे और दोनों कुछ समय तक डेट कर रहे थे, लेकिन बाद में इन खबरों को खारिज कर दिया गया.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Aadhaar Update: अब आधार अपडेट करना हुआ और आसान, नए मोबाइल ऐप से सहज हुआ काम, मिनटों में करें बदलाव

Aadhaar Update: नए आधार ऐप की सहायता से, आप घर बैठे ही अपना पता, मोबाइल…

Last Updated: April 6, 2026 07:22:03 IST

KVS Admission Result 2026: केंद्रीय विद्यालय एडमिशन लिस्ट का इंतजार खत्म! इस दिन जारी होगी मेरिट लिस्ट

KVS Admission Provisional List 2026 Date: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के जरिए इस दिन एडमिशन के…

Last Updated: April 6, 2026 06:40:41 IST

Today Weather: यूपी में भारी बारिश तो कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? जानें अपने शहर का हाल

Aaj Ka Mausam: दिल्ली से लेकर राजस्थान तक मौसम के मिजाज बदले हुए नजर आ…

Last Updated: April 6, 2026 06:35:06 IST

Petrol Diesel Price Today 6 April: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी! मिलेगी राहत या फिर बढ़ेगा खर्च का बोझ?

Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 6, 2026 06:04:12 IST

Donald Trump: क्या सच में पागल हो गए ट्रंप? खुद अमेरिकी नेताओं ने दिया ऐसा बयान; इजराइल से ईरान तक हलचल

Iran-America War: ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच चल रही जंग अब दुनियाभर में चर्चा का…

Last Updated: April 6, 2026 05:53:11 IST