<
Categories: मनोरंजन

Nushrratt Bharuccha: क्या आपने देखी है नुसरत भरूचा की जूतों की फैक्टरी ? लग्जरी परफ्यूम और बैग देख दांतों तले दबा लेंगे उंगलियां !

Nushrratt Bharuccha Luxury Lifestyle: नुसरत भरूचा अपने लग्जरी शौक की वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि अभिनेत्री के पास जूतों और परफ्यूम की फैक्टरी है?

Nushrratt Bharuccha Luxury Life: बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरूचा एक्टिंग के अलावा अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल की वजह से चर्चा में रहती हैं. एक्ट्रेस के पास जूतों के 40-50 जोड़े नहीं, बल्कि पूरी फैक्ट्री है. यह सुनकर आप हैरान हो रहे होंगे, लेकिन कुछ ऐसा ही है. इतना ही नहीं, अभिनेत्री के पास कई लग्जरी परफ्यूम, हैंड बैग्स भी हैं. हाल ही में कोरियोग्राफर फराह खान ने अभिनेत्री के घर का व्लॉग बनाया है, जिसमें वह होम टूर कराते हुए कई अनसुने रहस्यों को उजागर कर रही हैं. चलिए जानते हैं आखिर क्या है पूरा सच.

नुसरत के पसा है जूतों की फैक्टरी

फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ से नुसरत भरूचा ने मनोरंजन की दुनिया में अपनी पहचान बनाई. इसके बाद एक्ट्रेस ने कई फिल्में कीं, लेकिन उन्होंने अपने लग्जरी शौक से लोगों का ध्यान खींचने का काम किया है. अभिनेत्री के पास 200 से अधिक जोड़ी जूते हैं, यह देख फैंस हैरान हैं, जिसे अभिनेत्री ने कोरियोग्राफर फराह खान को दिखाए हैं. पिछले साल एक्ट्रेस ने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी, जिसमें वह बैठी हुईं थीं और उनके चारों तरफ कई किस्म के जूते-चप्पल रखे हुए थे. इसमें अभिनेत्री की कई हील सैंडिल भी रखी हुई हैं, जो 5-6 इंच ऊंची थी. जब शूज-सैंडिल के शेल्फ और हील की ऊंचाई को फराह ने देखा, तो वह हैरान हो गईं. 

लग्जरी बैग का कलेक्शन रखती हैं एक्ट्रेस

अभिनेत्री नुसरत भरूचा के पास सिर्फ शूज का कलेक्शन ही नहीं, बल्कि उनके पास लग्जरी बैग भी हैं. वीडियो के दौरान फराह खान की नजर अभिनेत्री के लग्जरी बैग्स पर पड़ी, जिसमें कम-से-कम 20-30 बैग रहे होंगे. इसके बारें मे एक्ट्रेस ने बताया कि वह ये सारे बैग भारत के बाहर से लाईं है, क्योंकि ये यहां नहीं मिलते. 

परफ्यूम की भी शौकीन हैं नुसरत

क्या आपको परफ्यूम का शौक है? नुसरत भरूचा को इतना शौक है कि उनके पास परफ्यूम के सभी ब्रांडों के परफ्यूम हैं. एक्ट्रेस के पास शनेल और वर्साचे से लेकर कैरोलिना हेरेरा और गुच्ची तक, हर तरह के परफ्यूम अभिनेत्री के पास है. इसका मतलब हर इवेंट के लिए अलग परफ्यूम. 

एक नजर नुसरत भरूचा के करियर पर

नुसरत भरूचा ने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2006 में फिल्म ‘जय संतोषी मां’ से की थी. एक्ट्रेस ने ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’, ‘ड्रीम गर्ल’, ‘छोरी’ जैसी फिल्मों में काम किया है.

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

संजू बाबा ने बताया भारत में कैसा लगता है, भोलेनाथ से की ये प्रार्थना…ट्रंप को ‘गांधीगिरी’ का पाठ पढ़ाया

Sanjay Dutt political satire: संजय दत्त ने शेखर सुमन के ‘शेखर टुनाइट’ के गांधी जयंती…

Last Updated: October 4, 2026 15:50:54 IST

Tina Ahuja On Govinda Affair: पापा गोविंदा की हरकतों पर शर्मिंदा हुई बेटी टीना? अफेयर का सवाल सुनते ही बदला मिजाज; फिर…

Tina Ahuja On Govinda Affair: गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते पर विवाद के बीच…

Last Updated: October 4, 2026 15:12:08 IST

Guwahati Night Club Case: बिना कपड़े फर्श पर पड़ी महिला, फिर हैवानों ने की ऐसी हरकत; नाइट क्लब दरिंदगी की हदें पार

Guwahati Night Club Case: गुवाहाटी के खानापारा नाइटक्लब में महिला से कथित मारपीट का मामला…

Last Updated: October 4, 2026 14:41:38 IST

चाय की दुकान पर कुर्सी को लेकर रैपिडो राइडर और ऑटो चालक के बीच हुई झड़प, गाली-गलौज और मारपीट तक बढ़ गया विवाद, Video Viral

एक चाय की दुकान पर कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद ने कथित तौर…

Last Updated: October 4, 2026 14:19:52 IST

शहीद सूबेदार मेजर का पार्थिव शरीर लेकर जा रही थी एम्बुलेंस, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हो गया एक्सीडेंट, शहीद के बेटे समेत 4 लोगों की मौत

चंडीगढ़ से देवरिया जा रही एम्बुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 14:00:30 IST