Top 5 125cc Bikes: यदि आप डेली रनिंग के तौर पर किफायती, फ्यूल एफिशिएंट और दमदार मोटरसाइकिल खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यहां पर इसकी जानकारी दी गई है.
Top 5 125cc Bikes
Top 5 125cc Bikes: आज के मौजूदा वक्त में बाइक का होना बहुत जरूरी है. बिना बाइक के लोगों के कई काम अटक जाते हैं. खासकर शहरों में दूर-दूर तक जाने के लिए बाइक का होना बहुत जरूरी है. यदि आप डेली रनिंग के तौर पर किफायती, फ्यूल एफिशिएंट और दमदार मोटरसाइकिल खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यहां पर इसकी जानकारी दी है. हम आपके लिए देश की 5 अच्छी बाइक के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 125cc के साथ आपको मिलेगी.
भारत में होंडा की बाइक का जमकर चलन है. Honda Shine 125 इंडियन मार्केट की सबसे भरोसेमंद और सस्ती 125cc बाइक्स में से एक है. इस बाइक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 80,852 रुपए है. इस बाइक में 123.94cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है. यह 10.7 bhp की पावर और 11 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. Honda Shine 125 अपनी स्मूद राइडिंग और रिफाइंड इंजन के लिए अच्छी है. वहीं, इसके माइलेज के मामले में भी यह ठीक है. यह 60 kmpl तक की एफिशिएंसी देती है. जो इसे डेली यूज के लिए बढ़िया गाड़ी के तौर पर जाना जाता है.
यह बजाज की Pulsar 125 बाइक है. यह युवाओं के दिल की धड़कन भी कही जाती है. इसके एक्स-शोरूम कीमत 79,048 रुपए है. अगर कोई शख्स कम बजट में स्पोर्टी लुक के साथ ब्रांड वैल्यू चाहता है तो यह गाड़ी शानदार विकल्प है. इस पल्सर बाइक में 124.4cc का इंजन मिलता है, जो 11.8 bhp की पावर और 10.8 Nm का टॉर्क प्रदान करता है. Pulsar 125 का बेहतरीन लुक, चौड़े टायर्स और स्टेबल राइड इसे यूथ के बीच पॉपुलर बनाते हैं. इसका माइलेज तककरीबन 60 kmpl तक रहता है.
टीवीएस की यह बाइक आपको 80,500 रुपए कीमत पर (एक्स-शोरूम) में मिल जाती है. टीवीएस को टेक-लोडेड और स्पोर्टी बाइक के तौर पर पहचाना जाता है. इस बाइक में 124.8cc का इंजन फिट है. यह 11.2 bhp की पावर और 11.2 Nm का टॉर्क देता है. डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्पोर्टी स्टाइलिंग और आरामदायक राइड इसकी खास वजह है, जिस वजह से इसे बाजार में पॉपुलर बनाती है. इसका ARAI क्लेम्ड माइलेज 70 Kmpl बताया गया है.
हीरों की गाड़ियों की तो बात ही अलग है. Hero Super Splendor की एक्स शोरूम कीमत 78,868 रुपए है. यह गाड़ी अपने माइलेज और लो मेंटनेंस के लिए बहुत लोकप्रिय है. इस हीरो बाइक में 124.7cc का इंजन मिलता है, जो 10.7 bhp की पावर और 10.6 Nm का टॉर्क प्रदान करता है. हीरो स्पेलेंडर करीब 60 kmpl तक का माइलेज के मामले में अच्छी है. यह डेली कम्यूट के लिए काफी बेहतरीन ऑप्शन है. इसे शहर के अलावा गांवों में भी काफी पसंद किया जाता है.
इस बाइक की शुरुआती कीमत 80,760 (एक्स-शोरूम) निर्धारित है. फीचर-रिच स्टाइलिंग और कंफर्ट के लिए इसे काफी लोकप्रियता मिली है. इस हीरो ग्लैमर में 124.7cc का इंजन मिलता है, जो 10.7 bhp की पावर और 10.6 Nm का टॉर्क देता है. Hero Glamour का माइलेज लगभग 55-60 kmpl तक है. इसका लुक भी स्टाइलिश है. यह बाइक फैमिली और यूथ दोनों के लिए आकर्षक है. हीरो की बाइक तो हमेशा से ही ट्रेंडिंग में रहती हैं.
नोट- यहां पर दी गई बाइक की कीमतों में समयानुसार उतार-चढ़ाव हो सकता है. कृपया सही सलाह के लिए एजेंसी पर संपर्क करें, इसमें हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं होगी. यह लेख सिर्फ जानकारी के लिए है.
Who is Shahnawaz Hussain daughter-in-law: पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन के बेटे…
Bettiah Viral Video: बिहार के बेतिया में आधी रात महिला के घर पहुंचे वार्ड सदस्य…
Lucknow Murder Case: लखनऊ के दुबग्गा में 25 साल की आशिया का शव झाड़ियों में…
Delhi Old Age Pension Scheme 2026: दिल्ली में वृद्धावस्था पेंशन के लिए उम्र, आय सीमा,…
DA Hike 2026: दिल्ली MCD के करीब 4,000 पब्लिक हेल्थ कर्मचारियों को अब पे मैट्रिक्स…
वडोदरा (गुजरात) [भारत], 26 अक्टूबर: वडोदरा स्थित पारूल विश्वविद्यालय के आठ शोधकर्ताओं को विश्व के…