Live
Search
Home > क्रिकेट > IND vs PAK: उस्मान की लय बिगाड़ने का सटीक तरीका, आर अश्विन ने सुझाया प्लान, अंपायर भी होंगे परेशान

IND vs PAK: उस्मान की लय बिगाड़ने का सटीक तरीका, आर अश्विन ने सुझाया प्लान, अंपायर भी होंगे परेशान

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाक मुकाबले से पहले रविचंद्रन अश्विन ने उस्मान तारीक की गेंदबाजी पर खास रणनीति सुझाई है. आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है?

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: 2026-02-13 15:42:29

Mobile Ads 1x1
 
नई दिल्ली. आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप में भारत बनाम पाकिस्तान के महामुकाबले से पहले पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक को लेकर एक दिलचस्प सुझाव दिया है. उनके बयान के बाद क्रिकेट जगत में नई बहस शुरू हो गई है. उस्मान तारीक अपनी अनोखी गेंदबाजी शैली के कारण चर्चा में हैं और पाकिस्तान के लिए शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं. पिछले मुकाबले में उन्होंने 3 विकेट अपने नाम किए.
 
अश्विन ने अपने चैनल पर कहा, “अगर मेरी सामान्य गेंदबाजी एक्शन में अचानक आखिरी गेंद से पहले रुकावट आ जाए, तो कुछ साल पहले उसे अवैध करार दिया गया था क्योंकि वह मेरे स्वाभाविक रिद्म के खिलाफ होता. ऐसे में अंपायर मुझे चेतावनी दे सकते हैं. लेकिन तारीक का मामला अलग है. उनके एक्शन में वह ठहराव शुरू से ही शामिल है.”
 

क्या है अश्विन का सुझाव

उन्होंने आगे कहा, “एक चीज मैं देखना चाहता हूं — कौन ऐसा करने की हिम्मत करेगा? अगर तारीक गेंद डालने से पहले रुकते हैं, तो बल्लेबाज को हटने का अधिकार है. बल्लेबाज कह सकता है कि ‘मुझे पता नहीं चल रहा कि गेंद कब आएगी, इसलिए मैं हट गया.’ अश्विन के मुताबिक, ऐसी स्थिति अंपायर के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है. “मैं किसी के खिलाफ नहीं हूं. अगर मैं वहां होता, तो नियमों के दायरे में जो भी संभव होता, करता. इस मामले में अंपायर को तय करना होगा कि चेतावनी गेंदबाज को दें या बल्लेबाज को. आम तौर पर क्रिकेट में पहले गेंदबाज को ही चेतावनी दी जाती है.”

 

भारतीय बल्लेबाज क्या रणनीति अपनाएंगे?

हालांकि उन्होंने यह भी माना कि भारत की टीम इस रणनीति को अपनाएगी या नहीं, यह कहना मुश्किल है. भारत-पाकिस्तान जैसे बड़े मुकाबले में संयम और आत्मविश्वास सबसे बड़ी कुंजी होते हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि मैदान पर यह मुकाबला सिर्फ बल्ले और गेंद का रहेगा या रणनीति और मानसिक खेल भी इसमें अहम भूमिका निभाएंगे.

MORE NEWS

Home > क्रिकेट > IND vs PAK: उस्मान की लय बिगाड़ने का सटीक तरीका, आर अश्विन ने सुझाया प्लान, अंपायर भी होंगे परेशान

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: 2026-02-13 15:42:29

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS