<

Rinku Singh: T20 वर्ल्ड कप से पहले रिंकू सिंह ने मचाया तहलका, विजय हजारे में ठोका तूफानी शतक

Rinku Singh Century: रिंकू सिंह ने विजय हजारे ट्रॉफी में तूफानी शतक जड़ दिया है. यूपी बनाम चंडीगढ़ के मैच में रिंकू सिंह ने 60 गेंदों पर 106 रनों की नाबाद पारी खेली. टीम इंडिया के लिए यह अच्छा संकेत माना जा रहा है.

Rinku Singh Century: टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह विजय हजारे ट्रॉफी में अपना जलवा बिखेर रहे हैं. रिंकू सिंह ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की ओर से खेलते हुए चंडीगढ़ के खिलाफ तूफानी शतक जड़ दिया है. राजकोट में यूपी बनाम चंडीगढ़ के मैच में 60 गेंदों पर 106 रनों की नाबाद पारी खेली. इस दौरान रिंकू सिंह ने सिर्फ 56 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. अपनी इस पारी के दौरान रिंकू सिंह ने 11 चौके और 4 छक्के लगाए वह इस टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश के टीम की कप्तानी कर रहे हैं. कप्तान रिंकू सिंह ने 5वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शतक पूरा किया. रिंकू सिंह ने बुधवार को भी यूपी के लिए अर्धशतकीय पारी खेली थी.

टी20 वर्ल्ड कप से पहले रिंकू सिंह का फॉर्म में होना भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर है. अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की स्क्वाड में रिंकू सिंह को भी शामिल किया गया है. उन्हें फिनिशर के तौर पर टीम में चुना गया है. हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज से रिंकू सिंह को बाहर कर दिया गया है. हालांकि बाद में टी20 में उनकी वापसी हुई.

विजय हजारे में रिंकू का जलवा

रिंकू सिंह इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. 24 दिसंबर को उत्तर प्रदेश और हैदराबाद के बीच खेले गए मैच में भी रिंकू सिंह ने धमाकेदार पारी खेली थी. बुधवार को रिंकू सिंह ने हैदराबाद के खिलाफ 48 गेंदों पर 67 रन बनाए थे. इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके और 2 छक्के निकले थे. रिंकू सिंह की टीम यूपी ने उस मुकाबले में 84 रनों से जीत हासिल की थी.

कैसा रहा यूपी बनाम चंडीगढ़ का मैच?

विजय हजारे ट्रॉफी के दूसरे राउंड में यूपी बनाम चंडीगढ़ का मैच राजकोट में खेला जा रहा है. इस मैच में चंडीगढ़ की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. यूपी की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी.  उत्तर प्रदेश की ओर से सलामी बल्लेबाज अभिषेक गोस्वामी सिर्फ 1 रन  पर आउट हो गए. हालांकि अन्य खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. यूपी के आर्यन जुयल ने शतक लगाया. उन्होंने 118 गेंदों पर 134 रनों की पारी खेली. इसके अलावा ध्रुव जुरेल ने 57 गेंदों पर 67 रन और समीर रिजवी ने 46 गेंदों पर 32 रन बनाए. फिर आखिर में रिंकू सिंह ने अपना ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से 60 गेंदों पर 106 रन ठोक दिए. इसके चलते 50 ओवर में यूपी का स्कोर 367 रन तक पहुंच गया.

टीम इंडिया के लिए गुड न्यूज!

रिंकू सिंह का शानदार प्रदर्शन टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर है. अगले साल टी20 वर्ल्ड कप में रिंकू सिंह को भारतीय टीम के प्लेइंग-11 में मौका मिल सकता है. सेलेक्टर्स ने उन्हें फिनिशर के तौर पर टीम में रखा है. टी20 वर्ल्ड भारत और श्रीलंका में खेला जाएगा. भारतीय टीम अपने ज्यादातर मैच घर पर ही खेलेगी.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

IND vs NZ 5th T20I: हैमिल्टन में आखिरी मुकाबला, कैसी होगी पिच और किन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका?

IND vs NZ 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 1 नवंबर को…

Last Updated: October 31, 2026 14:45:52 IST

Watch Video: 31 अक्टूबर को MS Dhoni ने ऐसा क्या किया था? जिसे याद कर आज भी थरथराते हैं गेंदबाज; 21 साल बाद भी कायम है वर्ल्ड रिकॉर्ड

MS Dhoni: 31 अक्टूबर 2005 को महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में…

Last Updated: October 31, 2026 13:53:59 IST

Delhi New Traffic Rules 2026: 1 नवंबर से दिल्ली में लागू होंगे नए नियम, किन गाड़ियों को मिलेगी एंट्री और किसे नहीं?

Delhi Pollution Rules: दिल्ली में 1 नवंबर 2026 से सर्दियों के प्रदूषण को नियंत्रित करने…

Last Updated: October 31, 2026 13:45:38 IST

Caught on Camera: ‘मैडम गाड़ी रोको…’, कहता रहा पुलिसवाला, महिला ने नहीं सुनी एक भी बात; मुंबई का VIDEO देख रह जाएंगे हैरान

Caught on Camera: मुंबई पुलिस के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे संगीत…

Last Updated: October 31, 2026 13:40:52 IST

IND VS NZ ODI: न्यूजीलैंड पहुंचते ही रोहित-विराट ने शुरू की तैयारी, कब दिखेगा रोको का जलवा? देखें पूरा शेड्यूल

IND VS NZ ODI: BCCI ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ वनडे सीरीज़ के लिए टीम में…

Last Updated: October 31, 2026 13:34:00 IST

Sanjay Gupta Death Reason: बाथरूम में ऐसा क्या हुआ? चली गई संजय गुप्ता जान; बॉलीवुड में पसरा मातम

Sanjay Gupta Death Reason: खबर है कि फिल्ममेकर कल रात अपने बाथरूम में गिर गए और…

Last Updated: October 31, 2026 13:17:32 IST