Shilpi Raj New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज ने खेसारी लाल यादव, पवन सिंह जैसे बड़े कलाकारों के साथ काम किया है. उनके गाने सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं.
Shilpi Raj New Bhojpuri Song
Shilpi Raj New Bhojpuri Song: भोजपुरी गीतों का फलक बहुत बड़ा हो गया है. पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, अक्षरा सिंह, रितेश पांडेय और दिनेश लाल यादव निरहुआ समेत कई भोजपुरी स्टार्स हैं जिनके गानों का इंतजार उनके लाखों फैन्स को रहता है. जब भी इनके गाने आते हैं तो सोशल मीडिया पर छा जाते हैं. पिछले कुछ दिनों के दौरान, खेसारी लाल यादव, सिंगर गोल्डी यादव और एक्ट्रेस-सिंगर और डांसर अक्षरा सिंह के गाने भी कमाल कर चुके हैं. इसी लिस्ट में शिल्पी राज का नाम भी शामिल हो गया है. सिंगर शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना ‘देहियां में जाड़ हो जाला’ रिलीज होने के साथ ही सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. ये सॉन्ग वेब म्यूजिक भोजपुरी यूट्यूब IVY Yashi Music चैनल पर रिलीज किया गया है.
शिल्पी राज की आवाज में एक्टिंग कर रहीं अभिनेत्री पूजा पंडित अपने ऑन स्क्रीन बॉयफ्रेंड की दिल खोलकर तारीफ करते दिख रही है. रिलीज होने के साथ ही यूट्यूब पर सॉन्ग को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. सॉन्ग के लिरिक्स काफी बढ़िया है. भोजपुरी सॉन्ग ‘देहियां में जाड़ हो जाला’ सॉन्ग के बीट्स और म्यूजिक दर्शकों को डांस फ्लोर पर नाचने के लिए मजबूर कर देंगे.
शिल्पी राज का नया गाना ‘देहियां में जाड़ हो जाला’ भोजपुरी संगीत प्रेमियों के लिए खुशखबरी की तरह है. इस सॉन्ग में पूजा पंडित और शिवम सिंह बंटी की शानदार जोड़ी नजर आ रही है. रिलीज होने के बाद यह शानदार और तड़कता और भड़कता सॉन्ग सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सॉन्ग में पूजा पंडित अपने ऑन स्क्रीन बॉयफ्रेंड की तारीफ कर रही है. इस गाने वह अपने दोस्त से कहती है कि उसके बॉयफ्रेंड के जैसा कोई दूसरा नहीं है. कुल मिलाकर गीत इसी थीम पर है.
यूट्यूब चैनल: IVY Yashi Music
सिंगर: शिवम सिंह बंटी और शिल्पी राज
लिरिक्स: सूरज सिंह
म्यूजिक: आर्या शर्मा
बिहार और यूपी में अपने गीतों के जरिये छा जाने वालीं शिल्पी राज भोजपुरी बेल्ट में खूब लोकप्रिय हैं. उनके गाने देश के साथ-साथ विदेश में भी सुने और देखे जाते हैं. उन्होंने खेसारी लाल यादव, पवन सिंह जैसे बड़े कलाकारों के साथ भी काम किया है और गीत गाए हैं. शिल्पी राज ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए बहुत ज्यादा संघर्ष किया है. देवरिया (उत्तर प्रदेश) के एक छोटे से गांव से निकलकर शिल्पी वह भोजपुरी इंडस्ट्री का एक चमकता सितारा बन चुकी हैं और यूट्यूब पर उनके कई गानों ने 100 मिलियन व्यूज पार किए हैं. खासकर अपने गानों में ‘बोर’ (Bora) शब्द के इस्तेमाल के लिए भी मशहूर हैं.
Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…
Caught In CCTV : महिला से मसाज करवा रहा पति आराम से लेटा था, तभी…
Sara Ali Khan Kedarnath Controversy: सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर में पूजा करने पर…
Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…
Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…
Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…