205
नई दिल्ली. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के दौरान भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह (Rinku Singh) के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. 27 फरवरी को उनके पिता का निधन हो गया. इस खबर ने रिंकू और उनके चाहने वालों को गहरे सदमे में डाल दिया. टूर्नामेंट के बीच आई इस निजी क्षति ने खिलाड़ी को भावनात्मक रूप से झकझोर दिया. पिता के पार्थिव शरीर को अलीगढ़ लाया गया, जहां अंतिम संस्कार की रस्में पूरी की गईं.
इस दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी तेजी से वायरल हुआ. सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में रिंकू सिंह अपने पिता की अर्थी को कंधा देते दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान उनका चेहरा बेहद मायूस था और उनकी आंखों में आंसू साफ नजर आ रहे थे. यह दृश्य देख वहां मौजूद लोग भी भावुक हो गए. अंतिम संस्कार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रखी गई थी. पुलिस की मौजूदगी में सभी रस्में शांतिपूर्वक संपन्न हुईं. बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और शुभचिंतक भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे. रिंकू के लिए यह काफी मुश्किल पल रहा होगा.
Indian cricketer Rinku Singh’s father, Khanchand Singh, passes away. Emotional scenes from the last rites.#RinkuSingh#IndianCricket#Condolences#RIP#CricketNews pic.twitter.com/UP2LC7W3pA
— Sattva Bharatam (@Sattvabharatam) February 27, 2026
पिता के करीब थे रिंकू सिंह
रिंकू सिंह अपने पिता के बेहद करीब माने जाते थे. संघर्ष के दिनों में उनके पिता ने परिवार को संभाला और बेटे के क्रिकेट सपनों को पूरा करने में हर संभव सहयोग दिया. यही वजह है कि अंतिम विदाई के समय रिंकू खुद को संभाल नहीं पा रहे थे. रिंकू के लिए यह सब ऐसे समय में हुआ जब वह देश के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेल रहे थे. रिंकू ने हमेशा से अपनी सफलता का क्रेडिट अपने पिता को दिया है.
टी20 वर्ल्ड कप के बीच बुरी खबर
क्रिकेट के मैदान पर हमेशा मजबूत नजर आने वाले रिंकू इस मौके पर एक बेटे की तरह टूटे हुए दिखे. टी20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट के बीच आई यह खबर उनके लिए बेहद कठिन समय लेकर आई है. देशभर के क्रिकेट प्रशंसक इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े हैं और परिवार को संबल देने की प्रार्थना कर रहे हैं.