Rishabh Pant Stump Mic: भारत को लगातार विकेट न मिलने से बढ़ते तनाव के बीच हालिया कप्तान ऋषभ पंत पूरे दिन गेंदबाज़ों और फील्डरों पर सख्ती बरतते नज़र आए. उनके कमांड स्टंप माइक में कैद हो गए, जो कि अब सोशल मीडिया पर तेज़ी वायरल हो रहा है.
Rishabh Pant commands captured in Stump Mic
Guwahati Test: गुवाहाटी टेस्ट के दूसरे दिन स्टैंड-इन कप्तान ऋषभ पंत की आवाज़ स्टंप माइक पर कई बार सुनाई दी, जो भारत की बढ़ती निराशा को दिखा रही थी क्योंकि साउथ अफ्रीका मैच पर पकड़ मजबूत कर चुका था. शुभमन गिल की चोट के कारण पंत ने कप्तानी संभाली, और मैदान पर उनके लगातार निर्देश और सुधार पूरे दिन चर्चा का हिस्सा बने रहे.
भारत की ओवर-रेट की समस्या और विकेट न ले पाने से दबाव और बढ़ गया. पंत ने बार-बार अपने गेंदबाजों और फील्डरों से गेंदों के बीच तेज़ी दिखाने की मांग की. एक क्लिप में, उन्होंने कहा – ‘यार 30 सेकंड का टाइमर है’, इसके बाद ‘घर पे खेल रहे हो क्या? एक बॉल डाल जल्दी.’
उन्होंने कुलदीप यादव को भारत को पहले ही मिल चुकी दो चेतावनियों के बारे में भी याद दिलाया, और कहा – ‘यार कुलदीप, दोनों बार वॉर्निंग ले ली.’ जैसे-जैसे देरी होती गई, पंत का तेवर और तीखा होता गया, और उन्होंने अपनी टीम से कहा – ‘पूरा एक ओवर थोड़ी न चाहिए. मज़ाक बना रखा है टेस्ट क्रिकेट को.’
फील्ड को ऑर्गनाइज़ करते हुए, पंत ने खुद प्लेसमेंट संभालने पर ज़ोर दिया, और कहा – ‘फील्ड मेरे को करने दे. तू टप्पे से डालने को देख. बाकी हो जाएगा काम.’ एक और पल में, अपनी टीम से जोश कम न करने की गुज़ारिश करते हुए, उन्होंने कहा – ‘भाई कल पूरे दिन मेहनत करी है यार. छोड़ेंगे नहीं. काम करते रहो.’
पंत की बातों से भारत के टेंशन वाले दौर का पता चलता है, खासकर जब साउथ अफ्रीका का लोअर मिडिल ऑर्डर लगातार मेज़बान टीम को परेशान कर रहा था. पंत की मैदान पर हुई बातचीत उस दिन की मुख्य कहानी बन गई जब दक्षिण अफ्रीका ने मैच पर कब्जा कर लिया था और भारत मौके की तलाश में था.
Burhanpur Woman Demands Tricycle For Husband : मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में बिंदूबाई दिव्यांग पति…
Dhanbad News: झारखंड के धनबाद में बेटे की चाहत में 24 साल की गर्भवती महिला…
Anantpur School Case: स्कूल में पढ़ाई के दौरान 21 साल के युवक पावर कटर लेकर…
India vs New Zealand 5th T20I Playing 11:पांचवें मुकाबले में सबसे बड़ा सवाल भारतीय टीम…
Silver Price Today 1 November 2026: देशभर में चांदी के भाव में लगातार बदलाव हो…
India vs New Zealand 5th T20I Live Streaming:सीरीज पहले ही जीत चुकी भारतीय टीम के…