<
Categories: देश

Anantpur School Case: स्कूल में कत्लेआम! सनकी आशिक ने छात्रा के चेहरे-गर्दन पर चलाई आरी; क्लासरूम में पानी की तरह बहा खून!

Anantpur School Case: स्कूल में पढ़ाई के दौरान 21 साल के युवक पावर कटर लेकर क्लासरूम में घुसा और 10वीं की छात्रा पर जानलेवा हमला कर दिया. वारदात से पूरे स्कूल में दहशत फैल गई.

Anantpur School Case: रोज की तरह स्कूल में क्लास चल रही थी. बच्चे पढ़ाई कर रहे थे. किसी ने सोचा नहीं था कि अगले ही पल एक ऐसा खूनी तांडव होने वाला है, जिसे देख हर किसी की रूह कांप जाएगी. 21 साल का एक सिरफिरा क्लासरूम में आ धमका. उसके हाथ में बिजली से चलने वाली पावर कटर आरी थी. क्लास में घुसते ही उसने 10वीं की छात्रा के चेहरे, गर्दन और हाथ पर आरी चला दी. वो ऐसे हमला कर रहा था जैसे कोई वहशी दरिंदा हो. हमले के बाद पूरी क्लास खून से सन गई. बच्ची का हाथ कटकर अलग हो गया था. यह सब देख क्लास के बाकी बच्चे सहम गए और चीख-पुकार मच गई. छात्रा लहूलुहान जमीन पर पड़ी तड़प रही थी और आरोपी खून से सनी आरी लेकर मौके से फरार हो गया.

मजदूर बनकर घुसा था दरिंदा

यह दिल दहला देने वाली वारदात आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के राप्तडू गांव के ZP हाई स्कूल की है. बताया गया है कि स्कूल में मरम्मत का काम चल रहा था, जिसका फायदा उठाकर आरोपी मजदूर बनकर स्कूल में घुसा. जिस छात्रा पर हमला हुआ उसकी पहचान गोपिका लक्ष्मी के रूप में हुई है. निर्दयी हमलावर ने पावर चेनसॉ से उसके चेहरे, सिर, पीठ, गर्दन और कान पर ताबड़तोड़ वार किए. इस बर्बर हमले में छात्रा का दायां हाथ कट गया है. वारदात शनिवार सुबह करीब 10 बजे की है. जब आरोपी गोपिका पर हमला कर रहा था तब उसे बचाने के लिए उसकी सहपाठी लक्ष्मी बीच में आई तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया. वो भी गंभीर रूप से घायल है. वारदात के बाद शिक्षकों ने पुलिस को खबर की और दोनों छात्राओं को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां गोपिका की हालत बेहद नाज़ुक बनी हुई है.

कौन है आरोपी हेमंत उर्फ डुम्मू?

हमलावर की पहचान 21 वर्षीय हेमंत उर्फ डुम्मू के रूप में हुई है. वो श्री सत्य साई जिले के धर्मावरम मंडल के नागलूर गांव का रहने वाला है और घायल छात्रा का दूर का रिश्तेदार बताया जा रहा है. वारदात को अंजाम देने के बाद वो भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे धर्मावरम रेलवे स्टेशन से दबोच लिया. TOI की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी हेमंत काफी वक्त से छात्रा को तंग कर रहा था. गोपिका ने उसे दूरी बनाने की हिदायत दी थी और कहा था कि वह उसकी इस हरकत के बारे में अपने पेरेंट्स को बता देगी, इसी चेतावनी से तिलमिलाए आरोपी ने यह खौफनाक कदम उठाया.

ये भी पढ़ें: Caught on Camera: ‘मैडम गाड़ी रोको…’, कहता रहा पुलिसवाला, महिला ने नहीं सुनी एक भी बात; मुंबई का VIDEO देख रह जाएंगे हैरान

सरकार में मचा हड़कंप

स्कूल के अंदर हुई इस रूह कंपा देने वाली घटना ने पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया है. आंध्र प्रदेश की गृह मंत्री वंगलापुडी अनीता ने कहा कि राप्तडू की घटना बेहद दुखद और निंदनीय है, आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा. दोबारा ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए कड़े सुरक्षा कदम उठाए जा रहे हैं. वहीं मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने X पर लिखा, ‘राप्तडू हाई स्कूल में 10वीं की छात्रा पर हुए बर्बर हमले से मैं गहरे सदमे में हूं. जो हमलावर स्कूलों के अंदर हमारी बच्चियों को निशाना बनाते हैं, उनके लिए समाज में कोई जगह नहीं है. मैंने पुलिस को आदेश दिया है कि वे इस दरिंदे को सबसे कड़ी सजा दिलाएं.’

ये भी पढ़ें: Bengaluru Hotel Incident: 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में मौत का करंट! नहाने उतरे 2 विदेशी, करंट ने छीन ली जिंदगी

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Burhanpur Collector Office : पति को पीठ पर उठाकर कलेक्टर के पास पहुंची महिला, मांगी ट्राई साइकिल और पेंशन; भावुक कर देगा पूरा मामला

Burhanpur Woman Demands Tricycle For Husband : मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में बिंदूबाई दिव्यांग पति…

Last Updated: November 1, 2026 11:50:04 IST

Jharkhand News: पति चाहता था बेटा, जांच में निकली बेटी…तो करा दिया अबॉशन महिला की हुई मौत; अब जेल जाएंगे ससुरालवाले

Dhanbad News: झारखंड के धनबाद में बेटे की चाहत में 24 साल की गर्भवती महिला…

Last Updated: November 1, 2026 11:19:50 IST

IND vs NZ 5th T20: आखिरी मैच में कटेगा संजू सैमसन का पत्ता? वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री; जानें भारत की संभावित प्लेइंग XI

India vs New Zealand 5th T20I Playing 11:पांचवें मुकाबले में सबसे बड़ा सवाल भारतीय टीम…

Last Updated: November 1, 2026 10:05:58 IST

Silver Price Today 1 November 2026: चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 11 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा भाव; जानें अपने शहर का रेट

Silver Price Today 1 November 2026: देशभर में चांदी के भाव में लगातार बदलाव हो…

Last Updated: November 1, 2026 10:01:54 IST

IND vs NZ 5th T20I Live Streaming: कोई सब्सक्रिप्शन नहीं, एक भी रुपया खर्च नहीं! फ़ाइनल मैच FREE में कहां और कैसे देखें?

India vs New Zealand 5th T20I Live Streaming:सीरीज पहले ही जीत चुकी भारतीय टीम के…

Last Updated: November 1, 2026 09:58:26 IST

Gold Price Today: नवंबर के पहले दिन सोने की कीमतों में गिरावट, खरीदारी से पहले चेक करें 24K, 22K के नए रेट

Gold Price Today 1 November 2026: बुलियन्स के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव गिरकर…

Last Updated: November 1, 2026 09:52:04 IST