<
Categories: बिज़नेस

Silver Price Today 1 November 2026: चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 11 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा भाव; जानें अपने शहर का रेट

Silver Price Today 1 November 2026: देशभर में चांदी के भाव में लगातार बदलाव हो रहा है. कभी कीमतें बढ़ रही हैं, तो कभी गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे खरीदारों और निवेशकों की नजर बाजार पर बनी हुई है.

Silver Price Today 1 November 2026: देशभर में चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. 1 नवंबर 2026 को चांदी के भाव में आई गिरावट ने खरीदारों और निवेशकों का ध्यान खींचा है. शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहने से पहले मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव गिरकर 1,78,900 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया था. वहीं, पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,79,132 रुपये पर बंद हुआ था.

आज चांदी का दाम

बुलियंस के मुताबिक चांदी की कीमत 1,79,430 रुपये प्रति किलो और अंतरराष्ट्रीय बाजार में 49.14 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई. दिल्ली के सर्राफा बाजार में भी चांदी लुढ़ककर करीब 11 महीने के निचले स्तर 1.90 लाख रुपये प्रति किलो पर आ गई. वहीं, GoodReturns के अनुसार भाव 2,10,000 रुपये प्रति किलो है. आइए जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में चांदी के ताजा रेट.

आपके शहर में चांदी का ताजा दाम

शहर 10 ग्राम 100 ग्राम 1 किलो
चेन्नई ₹2,000 ₹20,000 ₹2,00,000
मुंबई ₹2,000 ₹20,000 ₹2,00,000
कोलकाता ₹2,000 ₹20,000 ₹2,00,000
बैंगलोर ₹2,000 ₹20,000 ₹2,00,000
दिल्ली ₹2,000 ₹20,000 ₹2,00,000
हैदराबाद ₹2,000 ₹20,000 ₹2,00,000
केरल ₹2,000 ₹20,000 ₹2,00,000
पुणे ₹2,000 ₹20,000 ₹2,00,000
लखनऊ ₹2,000 ₹20,000 ₹2,00,000

ये भी पढ़ें :  UP Petrol Diesel Price: यूपी में आज पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा या सस्ता? टंकी फुल कराने से पहले चेक करें नए रेट

चांदी का बीते दिन दाम

दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली. चांदी एक ही दिन में 8,300 रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई. इसके साथ ही कीमत गिरकर 1,90,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जो करीब 11 महीने का सबसे निचला स्तर है. इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,98,500 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी. हालांकि, उस दिन चांदी की कीमत में मामूली बढ़त देखने को मिली थी, लेकिन शुक्रवार को अचानक भाव टूट गए. दरअसल, अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमतों में तेज गिरावट आई. इसके चलते कीमती धातुओं की जमकर बिकवाली हुई और घरेलू बाजार में भी चांदी के दाम नीचे आ गए. इस गिरावट से चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है.

ये भी पढ़ें : Petrol Diesel Price 1 November: पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा? टंकी फुल कराने से पहले चेक करें आज के नए रेट

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Anantpur School Case: स्कूल में कत्लेआम! सनकी आशिक ने छात्रा के चेहरे-गर्दन पर चलाई आरी; क्लासरूम में पानी की तरह बहा खून!

Anantpur School Case: स्कूल में पढ़ाई के दौरान 21 साल के युवक पावर कटर लेकर…

Last Updated: November 1, 2026 10:40:40 IST

IND vs NZ 5th T20: आखिरी मैच में कटेगा संजू सैमसन का पत्ता? वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री; जानें भारत की संभावित प्लेइंग XI

India vs New Zealand 5th T20I Playing 11:पांचवें मुकाबले में सबसे बड़ा सवाल भारतीय टीम…

Last Updated: November 1, 2026 10:05:58 IST

IND vs NZ 5th T20I Live Streaming: कोई सब्सक्रिप्शन नहीं, एक भी रुपया खर्च नहीं! फ़ाइनल मैच FREE में कहां और कैसे देखें?

India vs New Zealand 5th T20I Live Streaming:सीरीज पहले ही जीत चुकी भारतीय टीम के…

Last Updated: November 1, 2026 09:58:26 IST

Gold Price Today: नवंबर के पहले दिन सोने की कीमतों में गिरावट, खरीदारी से पहले चेक करें 24K, 22K के नए रेट

Gold Price Today 1 November 2026: बुलियन्स के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव गिरकर…

Last Updated: November 1, 2026 09:52:04 IST

Shiva Sharma Murder Case: कपड़े उतरवाकर कराती थी डांस, फिर लिपस्टिक के साथ…शिवा के साथ हैवानियत की हदें पार कर चुकी थी श्रद्धा

Shiva Sharma Murder Case: शिवा शर्मा हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है. आरोपी मॉडल श्रद्धा…

Last Updated: November 1, 2026 09:35:00 IST