<

कौन है प्रिंसी पारिख? जिन्हें डेविड मिलर के साथ वीडियो बनाने पर मिलीं रेप की धमकियां, क्या है पूरा मामला

प्रिंसी पारिख (Princy Parrikh) हाल ही में उस समय चर्चा में आ गईं, जब उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर डेविड मिलर के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया. अब उन्हें फेसबुक से यह वीडियो डिलीट करना पड़ा है.

नई दिल्ली. सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और रेडियो जॉकी प्रिंसी पारिख (Princy Parrikh) हाल ही में उस समय चर्चा में आ गईं, जब उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर डेविड मिलर के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया. यह वीडियो आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप 2026 के एक अहम मुकाबले के बाद का बताया जा रहा है, जिसमें भारत को दक्षिण अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा था.
वायरल हुए इस वीडियो में प्रिंसी मैदान पर मिलर के पास नजर आ रही थीं और हल्के-फुल्के अंदाज में ताली बजाती दिखीं. वीडियो के साथ एक मजाकिया कैप्शन भी लिखा था. हालांकि, मैच में भारत की हार के तुरंत बाद इस तरह का वीडियो पोस्ट करना कई लोगों को पसंद नहीं आया. जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने लगा, लोगों की प्रतिक्रियाएं भी बढ़ने लगी.. कुछ यूजर्स ने इसे गलत समय पर डाला गया कंटेंट बताया, तो कुछ ने इसे छपरीपन कह दिया.


 

प्रिंसी ने फेसबुक से हटाया वीडियो

बढ़ती ट्रोलिंग और विवाद के बीच प्रिंसी ने वह वीडियो फेसबुक से हटा दिया. वीडियो हटाने के पीछे की वजह पर प्रिंसी ने कहा है कि मुझे रेप की धमकियां मिल रही है और सैकड़ों लोग मेरी बॉडी शेमिंग भी कर रहे हैं.” फिलहाल इस मामले में किसी आधिकारिक शिकायत या कानूनी कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई है. सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें कही जा रही हैं, लेकिन विश्वसनीय स्रोतों की ओर से किसी गंभीर कानूनी कदम की जानकारी सामने नहीं आई है.
 

डेविड मिलर ने नहीं दिया है कोई बयान

यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि बड़े खेल आयोजनों के दौरान सोशल मीडिया पर की गई छोटी सी पोस्ट भी बड़े विवाद का कारण बन सकती है. सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों को ऐसे समय में खास सतर्कता बरतनी पड़ती है. अब तक इस पूरे मामले पर डेविड मिलर की ओर से कोई विस्तृत बयान सामने आया है. 
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Who is Nidhi Razdan: कौन हैं निधि राजदान? CM उमर अब्दुल्ला की बनीं दूसरी बेगम; जानें करियर, शिक्षा और निजी जिंदगी से लेकर सबकुछ

Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…

Last Updated: October 31, 2026 18:23:44 IST

करवा चौथ पर साथ की पूजा, फिर पति पत्नी ने अलग अलग जगह लगाई फांसी,  भोपाल में दिल दहला देने वाली घटना

Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…

Last Updated: October 31, 2026 18:10:57 IST

UP IAS Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर! 15 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, किसे मिला कौन सा विभाग?

UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…

Last Updated: October 31, 2026 17:32:51 IST

Kannauj Perfumes: लखनऊ से 130km दूर बसे शहर की ‘खूशबू’ से महकती है दुनिया, 5000 साल पुराना है इतिहास; मुगलों से है खास कनेक्शन

Kannauj Perfumes: नूरजहां के पानी में गुलाब के फूल व अन्य फूलों को मिलाया जाता…

Last Updated: October 31, 2026 17:27:03 IST

Bigg Boss 20: लव गिल के साथ ये कैसा रिश्ता? Salman Khan ने पूछा तीखा सवाल; क्या बीच में शो छोड़कर जाएंगे Scout OP

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…

Last Updated: October 31, 2026 17:10:14 IST