<
Categories: देश

टीचर की ऐसी हरकत देख दहल जाएगा आपका दिल, वीडियो देखने के बाद बच्चों को स्कूल जाने में लगेगा डर!

सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों शिक्षक का एक बेहद ही हिंसक व्यवहार (Violent Behavior) का वीडियो जमकर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसने शिक्षक समाज में कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Teacher Viral Video: आज के आधुनिक दौर में भी अगर किसी प्राइवेट स्कूल से ऐसी खबरें आती हैं कि होमवर्क पूरा नहीं होने पर बच्चों को अपराधी की तरह सजा दी जा रही है, तो यह पूरे समाज के लिए बेहद ही चिंता का विषय है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने एक बार फिर से शिक्षक समाज में एक नई बहस छेड़ दी. वायरल हो रहे वीडियो के मुताबिक, एक नन्हे बच्चे की गलती केवल इतनी थी कि उसके होमवर्क में थोड़ी कमी रह गई, लेकिन बदले में उसे वह ‘हिंसा’ मिली जिसका घाव शायद उसके मन पर ताउम्र रहेगा. अब सवाल यह उठता है कि क्या स्कूल बच्चों को भविष्य के लिए तैयार करने का केंद्र हैं या शिक्षकों के गुस्से को निकालने का अखाड़ा बन चुका? 

एक शिक्षक का काम ज्ञान की ज्योति जलाना है, न कि अपने हाथों से बच्चे के आत्मसम्मान को चकनाचूर करना. जब एक शिक्षक हाथ उठाता है, तो वह केवल बच्चे को सजा नहीं देता, बल्कि शिक्षा के उन तमाम मूल्यों की हत्या कर देता है जिन्हें ‘संस्कार’ कहा जाता है. तो वहीं, दूसरी तरफ माता-पिता अपने बच्चों को स्कूल इस भरोसे के साथ भेजते हैं कि वहां उनका मानसिक और बौद्धिक विकास होगा, न कि इसलिए कि उन्हें शारीरिक हिंसा का शिकार होना पड़े. हालांकि, हिंसा से बच्चा पढ़ाई से नहीं, बल्कि स्कूल और उस पूरी व्यवस्था से नफरत करने लगता है जो उसे सुरक्षा देने में विफल रही है. 


यहां देखें वायरल वीडियो

हाथों से नहीं, समझदारी से बनेगा भविष्य

बच्चों का भविष्य थप्पड़ों और डर से नहीं, बल्कि प्यार और समझदारी से संवारा जाता है. जहां,  हर बच्चे के सीखने की गति अलग होती है और होमवर्क में कमी होना एक सामान्य बात है, कोई अपराध नहीं.  अब समय आ गया है कि शिक्षा संस्थानों के लिए सख्त नियम बनाए जाएं और शिक्षकों को मनोवैज्ञानिक रूप से संवेदनशील होने का प्रशिक्षण दिया जाए. 

अगर स्कूलों में डर का माहौल बना रहेगा, तो हम एक ऐसी पीढ़ी तैयार करेंगे जो केवल आज्ञाकारी मशीनों की तरह काम करेगी, लेकिन जिनमें रचनात्मकता और आत्मविश्वास की भारी कमी होगी. फिलहाल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद हर किसी में आक्रोश देखने को मिल रहा है. लोग जमकर टीचर की कड़ी आलोचना करते हुए नज़र आ रहे हैं. 

FOCUS KEY PHRASE: Viral News, Viral Video, Social Media, Child Education, School Safety, Physical Punishment, Sensitive Teaching, Mental Well-being, Private School Discipline, Child Rights

TAGS: Viral News, Viral Video, Social Media, Physical Punishment, Sensitive Teaching

Darshna Deep

Recent Posts

Navratri Garba Songs 2026: गरबा नाइट में मचाना है धमाल? ‘ढोली तारो’ से ‘चोगाड़ा’ तक, प्लेलिस्ट में शामिल करें ये 8 सुपरहिट गाने

Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…

Last Updated: October 11, 2026 11:40:26 IST

Bhatinda News: नाबालिग बेटी को पिता ने किया गर्भवती, 15 वर्षीय नाबालिग ने बेटी को दिया जन्म, आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के भटिंडा में एक 15 वर्षीय लड़की ने अपने पिता द्वारा कथित तौर पर…

Last Updated: October 11, 2026 11:16:02 IST

रिहा हुए अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका और सौरव दास, कोर्ट ने सामने रखी ऐसी शर्त; सुन प्रदर्शनकारियों  के उड़ जाएंगे होश

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…

Last Updated: October 11, 2026 11:01:46 IST

Ind vs WI Live Streaming: हार का बदला लेने उतरेगी अय्यर की टीम, जानें कब और कहां देखें मुकबाला

India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…

Last Updated: October 11, 2026 10:50:14 IST

Dhruv Rathee: पुलिस हिरासत से रिहा हुए ध्रुव राठी, पुलिस ने दी खतरनाक वार्निंग; भारत में नहीं कर सकते ये काम

Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…

Last Updated: October 11, 2026 10:41:35 IST

Lucknow Crime: नाक से खून, टूटी हड्डियां…लिव-इन पार्टनर की लाश छोड़ भागी प्रेमिका, कमरे का मंजर देख कांप गई पुलिस

Lucknow Crime News: लखनऊ में 28 साल के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल…

Last Updated: October 11, 2026 10:24:03 IST