<

10 छक्के, 12 चौके… 35 बॉल पर शतक, 8 साल पहले SL के खिलाफ गरजा था ‘हिटमैन’ का बल्ला, अब तक नहीं टूटा रिकॉर्ड

Rohit Sharma 35-Ball Century: रोहित शर्मा ने 22 दिसंबर 2017 को इंदौर में बल्ले से तूफान मचाया था. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाया था. जानें कब-कहां आई थी रोहित शर्मा की ये तूफानी पारी...

Rohit Sharma 35-Ball Century: रोहित शर्मा व्हाइट बॉल क्रिकेट में दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक हैं. हिटमैन रोहित शर्मा वनडे या टी20 में जब क्रीज पर होते हैं, तो उनकी बल्लेबाजी के सामने दुश्मन टीम के गेंदबाज बेबस नजर आते हैं. वह व्हाइट बॉल क्रिकेट में भारत के सबसे खतरनाक बल्लेबाज माने जाते हैं. रोहित शर्मा के रिकॉर्ड्स खुद इसकी गवाही देते हैं. रोहित शर्मा ने वनडे इंटरनेशनल में 3 दोहरे शतक लगाए हैं, जबकि टी20 में भारत के लिए सबसे तेज शतक भी जड़ा है. भारतीय क्रिकेट के इतिहास में 22 दिसंबर का दिन बेहद खास है. इसी दिन आज से 8 साल पहले इंदौर में श्रीलंका पर रोहित शर्मा का कहर टूट पड़ा था.

रोहित शर्मा ने इंदौर में भारत बनाम श्रीलंका के टी20 मुकाबले में चौके-छक्के की बरसात कर देते हैं. इस मैच में रोहित शर्मा ने 43 गेंदों पर 118 रनों की पारी खेली. इस दौरान रोहित ने सिर्फ 35 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. उस समय यह टी20 इंटरनेशनल के इतिहास का संयुक्त रूप से सबसे तेज शतक था. रोहित शर्मा से 2 महीने पहले ही साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज डेविड मिलर ने बांग्लादेश के खिलाफ 35 गेंद में शतक बनाया था. इसके बाद रोहित शर्मा ने मिलर के इस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली थी.

रोहित ने लगाई थी 22 बाउंड्री

श्रीलंका के खिलाफ टी20आई सीरीज दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी. विराट कोहली की गैरमौजूदगी में रोहित शर्मा और केएल राहुल पारी की शुरुआत करने आए. दोनों ही खिलाड़ियों ने बल्ले से तूफानी पारी खेली शुरू कर दी. रोहित और राहुल ने 12.4 ओवर में ही 165 रन की पार्टनरशिप की. रोहित शर्मा ने सिर्फ 43 गेंदों पर 118 रन बनाया और फिर आउट हो गए. रोहित शर्मा ने इस पारी के दौरान कुल 22 बाउंड्री लगाई, जिसमें 12 चौके और 10 छक्के शामिल रहे. केएल राहुल ने 49 गेंदों पर 89 रन की शानदार पारी खेली. भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 260 रन का बड़ा टारगेट रख दिया. इसके जवाब में उतरी श्रीलंका की टीम 17.4 ओवर में 172 रन पर ऑलआउट हो गई थी. इस मैच में युजवेंद्र चहल ने 4 विकेट चटकाए थे. रोहित शर्मा को उनके तूफानी शतक के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया था.

अभी तक नहीं टूटा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ 35 गेंदों पर शतक लगाया. भारत की ओर से यह अभी तक टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक है. अभी तक कोई भी भारतीय बल्लेबाज इस रिकॉर्ड को तोड़ नहीं पाया है. हालांकि कुछ भारतीय खिलाड़ी इस रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब पहुंचे, लेकिन सफल नहीं हो पाए. भारत के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इसी साल फरवरी में रोहित के रिकॉर्ड के करीब पहुंचे, लेकिन वह उसे छू नहीं सके. अभिषेक शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड के खिलाफ 37 गेंदों पर शतक पूरा किया. यह भारत के लिए दूसरा सबसे तेज शतक है. इसके अलावा संजू सैमसन ने 40 गेंदों पर और तिलक वर्मा ने 41 गेंदों पर शतक लगाया है.

इस बल्लेबाज ने तोड़ा था रोहित का रिकॉर्ड

साल 2019 में श्रीलंकाई मूल के एस. विक्रमसेखरा ने रोहित शर्मा और डेविड मिलर के सबसे तेज टी20 इंटरनेशनल शतक के रिकॉर्ड की बराबरी की थी. उन्होंने चेक रिपब्लिक के लिए तुर्की के खिलाफ 35 गेंद में टी20 शतक लगाया था. इसके बाद साल 2023 में नेपाल के कुशल मल्ला ने मंगोलिया के खिलाफ हांगझू में 34 गेंद में शतक ठोककर रोहित-मिलर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया था. वहीं, टेस्ट मैच खेलने वाले किसी देश के खिलाड़ी को रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ने में 7 साल लग गए थे. साल 2024 में जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा ने नैरोबी में गाम्बिया के खिलाफ मैच में 33 गेंद में शतक लगाया था.

टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक

  • 17 जून, 2024 को भारतीय मूल के साहिल चौहान ने एस्टोनिया के लिए साइप्रस के खिलाफ 27 गेंद पर शतक लगाया था.
  • 12 जुलाई, 2025 को तुर्की के मोहम्मद फहद ने बुल्गारिया के खिलाफ 29 गेंद पर शतक पूरा किया था.
  • 27 फरवरी, 2024 को नामीबिया के जेन-निकोल लॉफ्टी-एटॉन ने नेपाल के खिलाफ 33 गेंद पर शतक लगाया था.
  • 23 फरवरी, 2024 को जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा ने गाम्बिया के खिलाफ 33 गेंद पर शतक ठोका था.
  • 27 सितंबर, 2023 को नेपाल के कुशल मल्ला ने मंगोलिया के खिलाफ 34 गेंद पर शतक लगाया था.
  • 29 अक्टूबर, 2017 को साउथ अफ्रीका के डेविड मिलर ने बांग्लादेश के खिलाफ 35 गेंद पर शतक पूरा किया था.
  • 22 दिसंबर, 2017 को भारत के रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंद पर शतक लगाया था.
Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

IND vs NZ 3rd T20I Live Streaming: कब और कहां देखें भारत-न्यूजीलैंड का मैच, जानें पूरी डिटेल

IND vs NZ 3rd T20I Live Streaming 2026: भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20 मैच 27 अक्टूबर…

Last Updated: October 26, 2026 16:31:09 IST

Rewa Medical College video case: रीवा के चर्चित डॉक्टर केडी सिंह फिर सुर्खियों में, वीडियो सामने आने के बाद जांच शुरू

Rewa Medical College video case: रीवा मेडिकल कॉलेज के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. केडी सिंह से जुड़े…

Last Updated: October 26, 2026 16:23:54 IST

Jamia Protest: छात्र संघ चुनाव की मांग पर जामिया में बवाल, छात्राओं और महिला पुलिस के बीच धक्का-मुक्की; कैंपस में तनाव

Jamia Protest: दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में बीते कई दिनों से प्रदर्शन चल…

Last Updated: October 26, 2026 15:41:07 IST

प्रेमिका के परिवार को नागवार गुजरा रिश्ता, युवक समेत पिता और चाचा के साथ हैवानियत

Kolkata News: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक परिवार को अपनी बेटी का रिश्ता…

Last Updated: October 26, 2026 15:19:36 IST

शादी के 4 महीने बाद होटल में बैंक मैनेजर की पत्नी की मौत, CCTV में कैद हुआ आखिरी पल; पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Jhansi Hotel Wife Death Case:मुस्कान सिमौलिया की शादी के तीन महीने बाद ही संदिग्ध हालात…

Last Updated: October 26, 2026 15:09:15 IST

Mathura Crime: हिंदू लड़के से शादी करने पर बहन की हत्या कर जमीन में गाड़ा, 15 दिन तक जीजा को देता रहा धोखा, ऐसे खुला खौफनाक राज

Mathura Crime:पुलिस ने सबसे पहले युवती के परिवार से पूछताछ की. वे गोलमोल जवाब देते…

Last Updated: October 26, 2026 14:59:50 IST