Bollywood Actors Who Disappeared: क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड में कुछ सितारे ऐसे भी हैं, जो अपने करियर के पीक पर जाकर भी कहीं गुमनाम हो गए. कुछ एक्टर्स फ्लॉप हुए तो कुछ टॉप पर होने के बाद भी चुपचाप ऐसे गायब हुए कि किसी को पता भी नही चला. चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ सितारों के बारे में.
Bollywood Actors Who Disappeared
Bollywood Actors Who Disappeared: बॉलीवुड ने कई ऐसे अभिनेताओं को देखा है जो अपने करियर के शिखर पर थे, लेकिन बिना अपने प्रशंसकों या दर्शकों को अलविदा कहे ही गुमनामी में चले गए। चहेते सितारों से लेकर समीक्षकों द्वारा सराहे गए अभिनेताओं तक, आइए उन मशहूर हस्तियों पर एक नज़र डालते हैं जिन्होंने अलग-अलग प्राथमिकताओं और निजी फैसलों के कारण चुपचाप फिल्म उद्योग को अलविदा कह दिया।

आमिर खान के भतीजे इमरान खान ने कई शानदार हिट फिल्में दीं. उनके फैंन्स फॉलोइंग भी जबरदस्त है. उन्होंने ‘जाने तू… या जाने ना’ (2008) से डेब्यू किया. ‘डेली बेली’ और ‘आई हेट लव स्टोरीज’ जैसी बेहतरीन फिल्में की. उन्होंने कुछ फ्लॉप्स फिल्मों के बाद एक्टिंग से ब्रेक ले लिया और अब वे फिर से वापसी की तैयारी करने में लगे हुए हैं.
असिन को कौन नहीं जानता? दक्षिण भारत की मशहूर अदाकारा ने कई सुपरहिट मूवियों में अपना लोहा मनवाया. उन्होंने रेड्डी, गजनी जैसी शानदार अभिनय किया. असिन ने शादी के बाद से ही एक्टिंग छोड़ दी और पारिवारिक जिम्मेदारियों में व्यस्त हो गईं.

‘टार्जन: द वंडर कार’ से फेमस हुईं आयशा ने सोचा ना था जैसी फिल्मों में भी काम किया. आयशा की अदाकारी बाकई में लाजवाब थी. अपने एक्टिंग के टॉप शिखर पर पहुंचने के बाद उन्होंने शादी के बाद से ही फिल्म इंडस्ट्री से दूरियां बना लीं और अब शांतिपूर्ण जीवन जी रही हैं.
विनोद खन्ना बॉलीवुड का काफी जानामाना नाम रहा है. जिस समय वे अपने करियर के पीक पर थे उसी वक्त उन्होंने आध्यात्मिकता की ओर अपना रुख किया और आध्यात्मिक गुरू ओशो से मिलने के बाद वे 5 साल के लिए इंडस्ट्री से दूर हो गए. इसके बाद उन्होंने कमबैक किया और कई शानदार फिल्में कीं.
गायत्री जोशी ने शाहरुख खान के साथ ‘स्वदेश’ मूवी में शानदार अभिनय किया. वे सिर्फ एक फिल्म करने के बाद से ही गायब हो गईं और उन्होंने फिर कभी कोई मूवी नहीं की. उनकी एक्टिंग के लिए उन्हें खूब सराहा गया.
‘मैं हूं ना’ और ‘दस’ जैसी फिल्मों में एक्टिंग करने वाले जायेद खान अपनी लय नहीं बना पाए. उन्होंने धीरे-धीरे से फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो गए. जायेद खान एक्टिंग में अपना प्रभाव नहीं दिखा पाए और यह चेहरा भी कहीं गुम हो गया. इसके अलावा भी कुछ और एक्टर रहे हैं, जिन्होंने अपने करियर के पीक पर आकर एक्टिंक छोड़ दी. इसका सबसे बड़ा रीजन या तो पारिवारिक जिम्मेदारियां या फिर पर्सनल कारण हो सकता है.
Post Office RD Scheme: पोस्ट ऑफिस की रेकरिंग डिपॉजिट (RD) स्कीम में हर महीने 5,000…
Anant Singh: बिहार की राजनीति में अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी इन दिनों…
Kal Ka Rashifal 27 October 2026: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का…
Government Retirement Benefits: सरकारी नौकरी में कर्मचारियों को सैलरी और भत्तों के अलावा रिटायरमेंट के…
Kanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में दो बच्चों के बीच शुरू हुआ झगड़ा…
Auraiya Bhuri Devi murder case: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के बंथरा गांव में 62…