<

Rohit Sharma: गौतम गंभीर को गुवाहाटी सेंचुरी की नहीं थी वैल्यू, फिर न्यू चंडीगढ़ में रोहित ने दिखाया अपना क्लास; लेकिन इस बात का रहेगा मलाल!

Rohit Sharma Score | IND vs WI 3rd ODI: वेस्ट इंडीज़ के ख़िलाफ़ तीसरे वनडे में रोहित शर्मा भले ही अपने शतक से चूक गए हों, लेकिन न्यू चंडीगढ़ के मुश्किल मैदान पर उन्होंने अपनी क्लास से सबका दिल जीत लिया. गिल और कोहली के सस्ते में आउट होने के बाद 'हिटमैन' ने कैसे संभाली भारतीय पारी? जानिए पावरप्ले के बाद रोहित के इस तूफानी गियर चेंज की पूरी कहानी.

वेस्ट इंडीज़ के ख़िलाफ़ तीसरे वनडे मैच में भारतीय सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा अपना शतक पूरा करने से चूक गए. दूसरे वनडे में 101 रनों की शानदार पारी खेलने के बाद, तीसरे मैच में भी रोहित ने बेहतरीन बल्लेबाजी की. और दिखा दिया कि पिच चाहे जो भी हो रोहित का क्लास वही है.

रोहित शर्मा ने खेली 92 रनों की पारी

महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में रोहित शर्मा ने शुरुआत में संभलकर बल्लेबाजी की, लेकिन बाद में उन्होंने हाथ खोले. उन्होंने 85 गेंदों पर 92 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 3 छक्के शामिल थे. रोहित, कीमो पॉल की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में बाउंड्री लाइन पर कैच दे बैठे. उनका कैच ज्वेल एंड्रयू ने लपका. 

गुवाहाटी जीत के बाद भी निराश थे गौतम गंभीर

इससे पहले गुवाहाटी में खेले गए दूसरे ODI में इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने 75 गेंदों पर 101 रनों की आक्रामक पारी खेली, जबकि कप्तान शुभमन गिल ने नाबाद 223 रन बनाए. भारत ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त भी बना ली, लेकिन टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर इस जीत के बावजूद बेहद निराश नजर आए. 

मैच के बाद स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत करते हुए गंभीर ने साफ कहा कि गुवाहाटी में फैंस ने जो देखा, उसे ‘क्रिकेट’ नहीं कहा जा सकता. उन्होंने बल्ले और गेंद के बीच खत्म होते संतुलन पर गहरी चिंता जताई और बीसीसीआई (BCCI) समेत राज्य संघों से गेंदबाजों को बचाने के लिए बेहतर पिचें बनाने की अपील की.

‘यह क्रिकेट नहीं, सिर्फ बल्लेबाजी है’

गंभीर ने खुलकर अपनी भड़ास निकालते हुए कहा, ‘अगर मैं पूरी ईमानदारी से कहूं, तो बल्ले और गेंद के बीच एक बेहतर मुकाबला होना चाहिए. आप इसे क्रिकेट कह सकते हैं, लेकिन यह क्रिकेट नहीं है यह सिर्फ बल्लेबाजी है. जरा सोचिए, एक युवा गेंदबाज इस तरह की पिच पर गेंदबाजी कर रहा है, जहां विरोधी टीम 400 रन बनाती है और फिर हम भी उसे आसानी से चेज कर लेते हैं.’

उन्होंने आगे कहा, ‘रिकॉर्ड्स के लिए यह शानदार है, दर्शकों और ब्रॉडकास्टर्स के लिए भी यह बेहद रोमांचक है, लेकिन अगर आप मुझसे एक सच्चे क्रिकेट प्रेमी और कोच के तौर पर पूछेंगे, तो मुझे गेंदबाजों से पूरी सहानुभूति है.’

आपको बताते चलें कि रोहित ने टस्सरे ODI मुकाबले में अपनी बल्लेबाजी क्लास दिखाते हुए 92 रनों की जुझारू पारी खेली।  इस मैच में कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. पिच बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं थी और तेज़ गेंदबाजों को काफी मदद मिल रही थी. शुभमन गिल और विराट कोहली जल्दी आउट हो गए दोनों को जेडेन सील्स ने लगातार दो गेंदों पर पवेलियन भेजा. 

पावरप्ले के बाद बदली रन बनाने की रफ्तार

शुरुआती पावरप्ले (पहले 10 ओवर) में रोहित की बल्लेबाजी काफी धीमी रही. 10 ओवर के बाद उन्होंने 41 गेंदों में सिर्फ 21 रन बनाए थे. लेकिन इसके बाद उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए अगली 44 गेंदों पर 71 रन ठोक दिए.

वनडे करियर में यह छठी बार है जब रोहित ‘नर्वस नाइंटीज़’ (90 से 99 रन के बीच) का शिकार हुए हैं. इससे पहले वह 2019 में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ मोहाली में 95 रन बनाकर आउट हुए थे.

ऋतुराज गायकवाड़ के साथ शतकीय साझेदारी

रोहित शर्मा ने तीसरे विकेट के लिए ऋतुराज गायकवाड़ के साथ मिलकर 137 रनों की मजबूत साझेदारी की. इस दौरान ऋतुराज को किस्मत का पूरा साथ मिला और उन्हें चार जीवनदान मिले. इस साझेदारी में रोहित का योगदान 76 गेंदों में 90 रन था, जबकि ऋतुराज ने 69 गेंदों में 5 रन बनाए.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

Watch Video: रील बनाने का ऐसा जुनून! चलती वैन से बाहर निकलकर डांस करने लगा ड्राइवर; अंदर बैठे यात्री देखते रहे तमाशा

Van Driver Viral Video: इस वीडियो ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल होने…

Last Updated: November 13, 2026 11:46:35 IST

Bigg Boss 20: तेरे पजामे में तो…लव गिल के कैरेक्टर पर स्काउट ने उठाई ऐसी उंगली, भड़क गई पंजाबी क्वीन; फिर जो हुआ…

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी का गुस्सा बढ़ता जा रहा है.…

Last Updated: November 13, 2026 11:39:52 IST

Watch Video: गुरनूर बरार को बैन से विराट कोहली ने कैसे बचाया? मैदान पर हुआ कुछ ऐसा; सर पकड़ लिए फैंस

Virat Kohli Saves Gurnoor Brar Viral Video: भारत और न्यूजीलैंड के चौथे वनडे मुकाबले में…

Last Updated: November 13, 2026 11:21:25 IST

किस राज्य में सबसे ज्यादा कुंवारी महिलाएं? सरकारी रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

Average Marriage Age of Women in India: भारत में महिलाओं की शादी की औसत उम्र…

Last Updated: November 13, 2026 11:08:09 IST

Watch Video: हिंदू महिला की अर्थी को मुस्लिम भाइयों ने दिया कंधा, बेटे बनकर दी मुखाग्नि; मस्जिद में भी दिखी मिसाल

Watch Video: केरल में मुस्लिम भाइयों ने 85 साल की हिंदू महिला को मुखाग्नि देकर…

Last Updated: November 13, 2026 11:07:57 IST

Watch Video: ‘ये मेरा आखिरी वीडियो है…’ सड़क नहीं बनी तो पानी की टंकी पर चढ़ीं महिला टीचर, विधायक को बुलाने की जिद पर अड़ीं!

Bijnor Teacher Viral Video: बिजनौर में सड़क और नाली नहीं बनने से परेशान महिला टीचर…

Last Updated: November 13, 2026 10:27:22 IST