Rohit Sharma World Record: रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इस मामले में उन्होंने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा है. इसके अलावा रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में 650 छक्के लगाने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी बन गए हैं.
Rohit Sharma World Record: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज हिटमैन रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. रविवार (11 जनवरी) को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने 26 रनों की छोटी पारी खेली, लेकिन उन्होंने इसी पारी में ही कीर्तिमान बना दिया. दरअसल, रोहित शर्मा ने अपनी पारी के दौरान 2 छक्के लगाए. इसके साथ ही वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. रोहित शर्मा ने यूनिवर्स बॉस यानी क्रिस गेल का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया. क्रिस गेल वनडे क्रिकेट इतिहास में बतौर ओपनर कुल 328 छक्के (274 पारियों में) लगाए थे, लेकिन अब रोहित शर्मा ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
रोहित शर्मा ने अभी तक तक वनडे क्रिकेट में बतौर ओपनर 329 छक्के लगा दिए हैं. अब वह वनडे क्रिकेट में ओपनर के तौर पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. रोहित शर्मा का यह रिकॉर्ड काफी ज्यादा खास है क्योंकि उन्होंने क्रिस गेल से लगभग आधी पारियों में यह कारनामा कर दिखाया है. रोहित शर्मा ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए सिर्फ 191 पारियां खेलीं, जो क्रिस गेल के मुकाबले लगभग आधी हैं.
रोहित शर्मा ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने के साथ ही नया इतिहास भी रच दिया है. रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 650 छक्के लगाने का कीर्तिमान बनाया है, जो आज तक कोई नहीं कर पाया. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में रोहित शर्मा ने अपनी पारी के दौरान दूसरा छक्के लगाते ही इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 650 छक्के पूरे किए.
अब रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं. इस लिस्ट में क्रिस गेल 553 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर हैं, जबकि पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी 476 छक्कों के साथ तीसरे पायदान पर हैं. बता दें कि रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में गिल के साथ ओपनिंग करने उतरे थे. इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने 29 गेंदों पर 26 रन बनाए. इस पारी के दौरान रोहित शर्मा ने 3 चौके और 2 छक्के लगाए.
हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में हर फॉर्मेट में खूब छक्के लगाए हैं. रोहित शर्मा ने वनडे में कुल 357 छक्के लगाए हैं. इसके अलावा टी20 इंटरनेशनल में 205 छक्के और टेस्ट में 88 छक्के जड़े हैं. रोहित शर्मा दुनिया के एकमात्र ऐसे क्रिकेटर हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 650 छक्कों का आंकड़ा छुआ है.
Delhi Water Crisis: दिल्ली के आधे से ज्यादा इलाकों में जल संकट मंडराने लगा है.…
Married woman and man missing: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में 8 अक्टूबर को अमित गुप्ता…
Vande Bharat Sleeper Train: वाराणसीसे दिल्ली जाने वालों के लिए खुशखबरी है. वाराणसी से दिल्ली…
Kal Ka Rashifal 24 October 2026: शनिवार को मेष से मीन तक सभी 12 राशियों…
Diljit Dosanjh Delhi Concert: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के दिल्ली लाइव कॉन्सर्ट को मंजूरी मिल…
Barangaon Panchayat elections: राजस्थान के नागौर जिले के बरणगांव में सरपंच पद के लिए सात…