कैलिफोर्निया में आयोजित 83वें Golden Globes 2026 में फिल्म 'One Battle After Another' का दबदबा रहा. Priyanka Chopra ने बतौर प्रेजेंटर मंच की शोभा बढ़ाई. Timothy Chalamet और रोज बर्न सर्वश्रेष्ठ कलाकार चुने गए. भारतीय फैंस इस भव्य Awards Ceremony को JioHotstar और Lionsgate Play पर लाइव देख सकते है.
Golden Globes 2026 : हॉलीवुड के सबसे शानदार और प्रतिष्ठित अवॉर्ड शो, 83वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्टन होटल में शुरू हो चुका है. मनोरंजन जगत के इस महाकुंभ में फिल्मों और टेलीविजन की दुनिया के बेहतरीन सितारों को सम्मानित किया जा रहा है. भारतीय प्रशंसकों के लिए इस बार का शो और भी खास है क्योंकि ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा एक प्रेजेंटर के तौर पर मंच की शोभा बढ़ा रही है. 12 जनवरी को आप इसे JioHotstar और Lionsgate Play पर लाइव देख सकते है. इसके अलावा, रेड कार्पेट कवरेज ‘Variety’ और ‘E!’ के यूट्यूब चैनलों पर भी यह उपलब्ध है.
विजेताओं की सूची (Winners List)
इस साल के अवॉर्ड शो में फिल्म ‘One Battle After Another’ का दबदबा रहा. दिग्गज निर्देशक पॉल थॉमस एंडरसन को उनकी इस फिल्म के लिए ‘बेस्ट निर्देशक’ के सम्मान से नवाजा गया है, इतना ही नहीं, इस फिल्म की कहानी को इतना पसंद किया गया कि इसने Best Screenplay का अवॉर्ड भी अपने नाम किया है. इस फिल्म ने युद्ध और मानवीय भावनाओं को बहुत ही गहराई से पर्दे पर उतारा है.
टिमोथी शैलेमे
हॉलीवुड के युवा सुपरस्टार टिमोथी शैलेमे ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे बेहतरीन कलाकार है. उन्हें फिल्म ‘Marty Supreme’ में उनके शानदार अभिनय के लिए बेस्ट एक्टर (म्यूजिकल/कॉमेडी) का अवॉर्ड मिला. टिमोथी के फैंस के लिए यह बड़ी जीत है क्योंकि उन्होंने इस फिल्म में एक बहुत ही अलग और चुनौतीपूर्ण किरदार निभाया है.
रोज बर्न
अभिनेत्री रोज बर्न को उनकी फिल्म ‘If I Had Legs I’d Kick You’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया. इस फिल्म में रोज की कॉमिक टाइमिंग और इमोशनल एक्टिंग की समीक्षकों ने जमकर तारीफ की थी. इस अवॉर्ड को जीतकर उन्होंने कॉमेडी जॉनर में अपनी धाक और मजबूत कर ली है.
तेयाना टेलर
फिल्म ‘One Battle After Another’ के लिए एक और बड़ी जीत तब आई जब तेयाना टेलर को (Best Supporting Actress) का अवॉर्ड मिला. उन्होंने फिल्म में अपनी छोटी लेकिन बहुत प्रभावशाली भूमिका से सबका दिल जीत लिया है. यह उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक मानी जा रही है.
बेस्ट फिल्म: के-पॉप डेमन हंटर्स
एनिमेशन की दुनिया में इस साल ‘KPop Demon Hunters’ ने बाजी मारी है. बच्चों और बड़ों, दोनों के बीच लोकप्रिय रही इस फिल्म ने ‘बेस्ट एनिमेटेड फिल्म’ का खिताब जीता. इस फिल्म के संगीत और विजुअल्स की पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है, जिसने इसे ऑस्कर की रेस में भी आगे खड़ा कर दिया है.
टीवी जगत की बड़ी जीत: ‘Hacks’ और जीन स्मार्ट
टेलीविजन कैटेगरी में ‘Hacks’ को बेस्ट म्यूजिकल/कॉमेडी सीरीज घोषित किया गया. इस शो की मुख्य अभिनेत्री जीन स्मार्ट ने भी अपनी एक्टिंग का जादू चलाया और बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता. यह शो अपनी मजेदार कहानी और बेहतरीन कलाकारों के कारण लंबे समय से दर्शकों का पसंदीदा बना हुआ है.
Haryana Electricity Strike: हरियाणा में काफी समय से बिजली कर्मचारी हड़ताल पर थे, जो अब…
Tiger shroff firing case: टाइगर श्रॉफ से जुड़े मुंबई फायरिंग मामले में सोनीपत से गिरफ्तार…
Gurugram Electricity Issue: गुरुग्राम के कई इलाकों में मंगलवार रात से बिजली आपूर्ति बाधित हुई.…
Amit Mishra on Virat Kohli: पूर्व स्पिनर अमित मिश्रा का दावा है कि अनिल कुंबले…
Cricket in Olympics: लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 में क्रिकेट की वापसी से पहले पुरुष और…
Delhi Water Crisis: दिल्ली के आधे से ज्यादा इलाकों में जल संकट मंडराने लगा है.…