<

Rohit Sharma Record: सचिन, क्रिस और जयसूर्या सब छूटे पीछे, रोहित निकले सबसे आगे; 22 साल पुराना रिकॉर्ड हुआ स्वाहा!

Rohit Sharma Fastest ODI Run as Opener: रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान पर कदम रखते ही कुछ ऐसा कर दिखाया, जिसकी उम्मीद क्रिकेट फैंस सालों से कर रहे थे. सचिन तेंदुलकर, क्रिस गेल और सनथ जयसूर्या जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए हिटमैन ने 22 साल पुराना रिकॉर्ड अपने नाम किया है.

Rohit Sharma Record: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में एक नया इतिहास रच दिया है. न्यू चंडीगढ़ में शनिवार (3 अक्टूबर) को खेले जा रहे इस मुकाबले में मैदान पर उतरते ही रोहित ने एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया. रोहित शर्मा अब वनडे क्रिकेट में बतौर ओपनर (सलामी बल्लेबाज) 10,000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इस खास उपलब्धि को हासिल करने के साथ ही उन्होंने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का 22 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है.

सबसे तेज 10,000 रन बनाने का नया रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने बतौर ओपनर केवल 202 पारियों में अपने 10,000 रन पूरे किए हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज था, जिन्होंने इसके लिए 214 पारियां ली थीं. यानी रोहित ने सचिन से 12 पारियां कम खेलकर यह ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया.

जयडेन सील्स की गेंद पर बनाया रिकॉर्ड

इस मैच से पहले रोहित को 10,000 रन पूरे करने के लिए सिर्फ 2 रनों की जरूरत थी. मैच की पहली ही ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जयडेन सील्स की बॉल पर फ्लिक करके 2 रन लिए और अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया.

बतौर ओपनर वनडे में सबसे तेज 10,000 रन बनाने वाले खिलाड़ी

बल्लेबाज पारियां विरोधी टीम स्थान और वर्ष
रोहित शर्मा 202 वेस्टइंडीज चंडीगढ़ (2026)
सचिन तेंदुलकर 214 ऑस्ट्रेलिया ब्रिस्बेन (2004)
क्रिस गेल 268 न्यूजीलैंड मैनचेस्टर (2019)
सनथ जयसूर्या 303 इंग्लैंड द ओवल (2006)

विश्व क्रिकेट में अब तक सिर्फ 4 बल्लेबाज ही ऐसे हैं जिन्होंने बतौर ओपनर वनडे में 10,000 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं. इस खास लिस्ट में रोहित शर्मा के अलावा सचिन तेंदुलकर, वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और श्रीलंका के सनथ जयसूर्या शामिल हैं.

पिछले मैच में भी बनाया था बड़ा रिकॉर्ड

रोहित शर्मा के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ यह सीरीज रिकॉर्ड्स से भरी रही है. इससे पिछले वनडे मैच में भी उन्होंने बेहतरीन शतक जड़ा था. रोहित ने केवल 75 गेंदों में 101 रनों की तूफानी पारी खेली थी, जिसमें 10 चौके और 6 छक्के शामिल थे.

उस शतक के साथ ही रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में 12,000 रन पूरे करने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बने थे. भारत के लिए उनसे पहले केवल सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली ही यह कारनामा कर पाए हैं.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

जय शाह ने टीम इंडिया को पहनाया GOLD मेडल, पाकिस्तान को SILVER देने कौन पहुंचा? जानें पूरी डिटेल

India Pakistan Final: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को…

Last Updated: October 3, 2026 17:15:31 IST

Padma Purana: किस कर्म से बदलती है आत्मा की अगली यात्रा…जानिये 84 लाख योनियों का रहस्य

Padma Purana: हिंदू धर्म में 84 लाख योनियों की अवधारणा का अक्सर यह अर्थ बताया…

Last Updated: October 3, 2026 16:47:38 IST

Rajasthan News: चोरी बन गई काल! तार चुराने की कोशिश में दो युवकों की बिजली का झटका लगने से मौत, जलकर कोयला बन गए शव

राजस्थान के बीकानेर में कथित तौर पर हाई-टेंशन बिजली की लाइन के संपर्क में आने…

Last Updated: October 3, 2026 16:39:19 IST

Ghaziabad News: वैशाली स्थित एक ऊंची इमारत की बालकनी गिरी, कई कारें हुईं क्षतिग्रस्त; बड़े हादसे से बाल-बाल बचे लोग

गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर 4 स्थित देविका टावर में शुक्रवार को एक बालकनी का किनारा…

Last Updated: October 3, 2026 16:24:59 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज की छात्रा के साथ हुई बदसलूकी, उसे थप्पड़ मारकर धक्का दिया गया, CCTV में कैद हुआ पूरा दृश्य

UP News: बुधाना में मुजफ्फरनगर कॉलेज की एक छात्रा के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़,…

Last Updated: October 3, 2026 16:00:29 IST