<

Video: विराट कोहली के लिटिल फैन को रोहित शर्मा ने लगाया गले, मैदान पर दिखा दिल छू लेने वाला पल, वीडियो वायरल

Rohit Sharma Viral Video: 24 दिसंबर को रोहित शर्मा की बैटिंग देखने को लिए जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में हजारों की संख्या में फैंस पहुंचे थे. मैच खत्म होने के बाद एक छोटा सा बच्चा रोहित शर्मा के पैर छूने के लिए मैदान पर दौड़कर आया. इसके बाद रोहित ने जो किया, उसने सभी का दिल जीत लिया. देखें वीडियो...

Rohit Sharma Viral Video: भारत के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली आगामी न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से पहले डोमेस्टिक क्रिकेट में खेल रहे हैं. बुधवार को दोनों दिग्गज खिलाड़ियों ने विजय हजारे ट्रॉफी के मैच में हिस्सा लिया. विराट कोहली दिल्ली की ओर से खेलते नजर आए, जबकि रोहित शर्मा ने मुंबई की टीम ओर से मैदान में दिखाई दिए. विराट और रोहित, दोनों खिलाड़ियों ने विजय हजारे ट्रॉफी के पहले दिन ही अपनी-अपनी टीम की ओर से शतक लगाया. रोहित शर्मा ने मुंबई और सिक्किम के बीच खेले गए मैच में हिस्सा लिया. यह जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया, जिसमें रोहित शर्मा ने 155 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई. रोहित शर्मा ने खेल का पूरा आनंद लिया.

रोहित शर्मा की एक झलक देखने के लिए सवाई मानसिंह स्टेडियम में हजारों की संख्या में दर्शक पहुंचे थे. इस मैच में मुंबई ने सिक्किम को 8 विकेट से हरा दिया. मैच खत्म होने के बाद एक प्यारा पल देखने को मिला, जिसने क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक नन्हा बच्चा रोहित शर्मा से मिलने के लिए मैदान पर पहुंचा. नीचे देखें वायरल वीडियो…

विराट कोहली के फैन को रोहित ने लगाया गले

मैच खत्म होने के बाद एक छोटा सा बच्चा रोहित शर्मा से मिलने के लिए मैदान पर पहुंचा. नन्हे फैन ने विराट कोहली की जर्सी (नंबर-18) पहनी हुई थी. वह दौड़कर रोहित शर्मा के पैर छूने के लिए जाता है. रोहित शर्मा ने जैसे ही नन्हे फैन को आते देखा, तो उन्होंने उसे पैर छूने से रोका और फिर गले लगा लिया. इसके बाद वह लिटिल फैन वापस आ गया. इस पल ने वहां मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया. विराट कोहली के लिटिल फैन के लिए रोहित शर्मा का यह जेस्चर रोहित लोगों का काफी ज्यादा पसंद आ रहा है. सोशल मीडिया पर भी लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं. इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है.

देखें वायरल वीडियो

रोहित शर्मा का कमाल बल्लेबाजी

रोहित शर्मा ने मुंबई बनाम सिक्किम के मुकाबले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. मुंबई की टीम 237 रनों के स्कोर का पीछा कर रही थी. पारी की शुरुआत करने उतरे रोहित शर्मा ने अकेले 94 गेंदों पर 155 रन बना दिए. रोहित शर्मा ने अपनी पारी के दौरान 18 चौके और 9 छक्के लगाए. उनकी इस पारी के दम पर मुंबई ने 30 . 3 ओवर में 237 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया. इसके साथ ही मुंबई ने सिक्किम को 8 विकेट से हरा दिया. 

विराट कोहली ने भी बनाया रिकॉर्ड

वहीं, दूसरी ओर भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने भी लिस्ट-ए क्रिकेट में इतिहास रच दिया. विराट कोहली दिल्ली की ओर से खेलते हुए आंध्र प्रदेश के खिलाफ 131 रन बनाए. साथ ही उन्होंने लिस्ट-ए क्रिकेट में अपने 16 हजार रन पूरे किए. इस मुकाम तक पहुंचने के लिए विराट कोहली ने सिर्फ 330 पारियां खेलीं. इसके साथ ही उन्होंने लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज 16 हजार रन पूरे करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया. बता दें कि विराट कोहली ने आखिरी बार 2009-10 में विजय हजारे ट्रॉफी मैच खेला था. वहीं, रोहित शर्मा ने साल 2017-18 में टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था. इसके बाद दोनों स्टार खिलाड़ी 24 दिसंबर 2025 को विजय हजारे ट्रॉफी में मैच खेलने के लिए उतरे थे.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

IND vs NZ 3rd T20I Live Streaming: कब और कहां देखें भारत-न्यूजीलैंड का मैच, जानें पूरी डिटेल

IND vs NZ 3rd T20I Live Streaming 2026: भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20 मैच 27 अक्टूबर…

Last Updated: October 26, 2026 16:31:09 IST

Rewa Medical College video case: रीवा के चर्चित डॉक्टर केडी सिंह फिर सुर्खियों में, वीडियो सामने आने के बाद जांच शुरू

Rewa Medical College video case: रीवा मेडिकल कॉलेज के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. केडी सिंह से जुड़े…

Last Updated: October 26, 2026 16:23:54 IST

Jamia Protest: छात्र संघ चुनाव की मांग पर जामिया में बवाल, छात्राओं और महिला पुलिस के बीच धक्का-मुक्की; कैंपस में तनाव

Jamia Protest: दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में बीते कई दिनों से प्रदर्शन चल…

Last Updated: October 26, 2026 15:41:07 IST

प्रेमिका के परिवार को नागवार गुजरा रिश्ता, युवक समेत पिता और चाचा के साथ हैवानियत

Kolkata News: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक परिवार को अपनी बेटी का रिश्ता…

Last Updated: October 26, 2026 15:19:36 IST

शादी के 4 महीने बाद होटल में बैंक मैनेजर की पत्नी की मौत, CCTV में कैद हुआ आखिरी पल; पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Jhansi Hotel Wife Death Case:मुस्कान सिमौलिया की शादी के तीन महीने बाद ही संदिग्ध हालात…

Last Updated: October 26, 2026 15:09:15 IST

Mathura Crime: हिंदू लड़के से शादी करने पर बहन की हत्या कर जमीन में गाड़ा, 15 दिन तक जीजा को देता रहा धोखा, ऐसे खुला खौफनाक राज

Mathura Crime:पुलिस ने सबसे पहले युवती के परिवार से पूछताछ की. वे गोलमोल जवाब देते…

Last Updated: October 26, 2026 14:59:50 IST