<

IND W vs SL W 3rd T20 Live Streaming: जीत की हैट्रिक लगाने का मौका… श्रीलंका के खिलाफ सीरीज पर कब्जा जमाने उतरेगा भारत, जानें कहां देख सकेंगे लाइव मैच

IND W vs SL W 3rd T20 Live Streaming: भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 मुकाबला 26 दिसंबर को तिरुवनंतपुम में खेला जाएगा. इस मैच में भारतीय टीम सीरीज जीतने के मकसद से उतरेगी. जानें इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग समेत सारी डिटेल्स...

IND W vs SL W 3rd T20 Live Streaming Details: भारतीय महिला टीम और श्रीलंका महिला टीम के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज में भारत ने 2-0 से बढ़त बनाई हुई है. अब दोनों टीमों के बीच तीसरा टी20 मैच होगा. यह मुकाबला 26 दिसंबर (शुक्रवार) को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में भारतीय टीम सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. वहीं, श्रीलंकाई टीम सीरीज को बचाने के लिए मुकाबला जीतने की कोशिश करेगी. अगर भारत तीसरे टी20 में जीत की हैट्रिक लगाता है, तो सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त बना लेगी.

इससे पहले भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज का पहला टी20 मैच 21 दिसंबर को खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत हासिल की थी. इसके बाद दूसरा टी20 मुकाबला 23 दिसंबर को खेला गया था. इस मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया था. यह पिछले 11 टी20 मैचों में भारत की 9वीं जीत है. बता दें कि श्रीलंका ने आखिरी बार जुलाई, 2024 में दांबुला में भारत को हराया था. अब दोनों टीमें तीसरे टी20 मुकाबले के लिए तैयार हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 मैच कब-कहां देख पाएंगे. पढ़ें सारी डिटेल्स…

भारत की बल्लेबाजी काफी मजबूत

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने पिछले 2 मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है. भारतीय टीम की बल्लेबाजी काफी मजबूत है. पिछले दोनों मैचों में अलग-अलग खिलाड़ियों ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई. पहले मुकाबले में जेमिमा रोड्रिग्स की शानदार बल्लेबाजी से भारत ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराया था. इसके बाद दूसरे टी20 मैच में शेफाली वर्मा की तूफानी पारी ने भारत को जीत दिलाई थी. इसके अलावा गेंदबाजी में भी भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है. अब सीरीज के अगले तीन मैचों में भारतीय टीम इसी मूमेंटम को जारी रखना चाहेगी.

कब-कहां होगा भारत बनाम श्रीलंका का तीसरा मैच? (IND W vs SL W 3rd T20 Live Streaming)

भारत और श्रीलंका महिला टीम के बीच तीसरा टी20 मुकाबला 26 दिसंबर यानी शुक्रवार को खेला जाएगा. यह मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच शुक्रवार शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा.

कहां देख सकेंगे लाइव मैच? (IND W vs SL W 3rd T20 Live Streaming)

भारत बनाम श्रीलंका महिला टीम तीसरा टी20 मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव देखा जा सकेगा. इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर होगी.

दोनों टीमों की स्क्वाड

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, हरलीन देयोल, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), श्रीचरणी, वैष्णवी शर्मा.

श्रीलंका: चामरी अटापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, विष्मी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, नीलाक्षिका डी सिल्वा, कविशा दिलहारी, इमेशा दुलानी, कौशिनी नुथ्यांगना, मालशा शेहानी, इनोका राणावीरा, शशिनी गिम्हानी, निमेश मदुशानी, काव्या कविंदी, रश्मिका सेववंडी, मल्की मदारा.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

प्रेमिका के परिवार को नागवार गुजरा रिश्ता, युवक समेत पिता और चाचा के साथ हैवानियत

Kolkata News: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक परिवार को अपनी बेटी का रिश्ता…

Last Updated: October 26, 2026 15:19:36 IST

शादी के 4 महीने बाद होटल में बैंक मैनेजर की पत्नी की मौत, CCTV में कैद हुआ आखिरी पल; पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Jhansi Hotel Wife Death Case:मुस्कान सिमौलिया की शादी के तीन महीने बाद ही संदिग्ध हालात…

Last Updated: October 26, 2026 15:09:15 IST

Mathura Crime: हिंदू लड़के से शादी करने पर बहन की हत्या कर जमीन में गाड़ा, 15 दिन तक जीजा को देता रहा धोखा, ऐसे खुला खौफनाक राज

Mathura Crime:पुलिस ने सबसे पहले युवती के परिवार से पूछताछ की. वे गोलमोल जवाब देते…

Last Updated: October 26, 2026 14:59:50 IST

India’s Got Latent: कौन हैं ‘ओडी जी’? PM मोदी की ऐसी मिमिक्री रातों-रात छा गया यूपी का लड़का; जानें राहिल की कहानी

India’s Got Latent: प्रतापगढ़ के राहिल उर्फ 'ओडी जी' ने समय रैना के शो India’s…

Last Updated: October 26, 2026 14:47:53 IST

Bhuvneshwar Kumar के समर्थन में उतरे Morne Morkel, बताया टीम इंडिया का खास प्लान

Bhuvneshwar Kumar News: न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती दो टी20 मैचों में महंगे साबित हुए भुवनेश्वर…

Last Updated: October 26, 2026 14:47:28 IST

Karwa Chauth 2026: पहली बार रख रही हैं करवा चौथ का व्रत? पूजा की ये जरूरी चीजें अभी कर लें तैयार

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ 2026 पर सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए…

Last Updated: October 26, 2026 14:26:30 IST