<
Categories: खेल

‘दुखी मत हो भाई…’, रोहित शर्मा ने टूर्नामेंट के पहले दिन संजू सैमसन से ऐसा क्या कहा था, जिसे सुन भावुक हो गया हर शख्स; वीडियो वायरल

आईसीसी द्वारा शेयर किए वीडियो में रोहित ने सैमसन से कहा कि "कैसा है? दुखी मत हो भाई. यह एक लंबा टूर्नामेंट है, कभी भी मौका आ सकता है."

Rohit Sharma-Sanju Samson: संजू सैमसन ने अपने आलोचकों को जवाब देने के लिए रविवार 1 मार्च का दिन चुना. ये दिन इस लिए भी खास था क्योंकि अगर इस मुकाबले को भारत हार जाता तो भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाती. भारत के सामने समीफाइनल मेें पहुंचने के लिए 196 रन का पहाड़ जैसा लक्ष्य था. दूसरी छोर पर जहां टीम इंडिया के विकेट लागातर गिर रहे थे वहीं संजू सैमसन चट्टान की तरह एक छोर खड़े रहें. सैमसन ने 50 गेंदो में नाबाद 97 रन की पारी खेली. इस दौरान उन्होने  विराट-कोहली और रोहित शर्मा क रिकॉर्ड को भी धराशायी कर दिया. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम  टी 20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंच गया.

सालों तक शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहने के बारे में उन पर सवाल उठते रहे. इस बार ऐसी कोई चूक नहीं हुई. सैमसन ने टेम्पो को पूरी तरह से समझा रन रेट को कंट्रोल में रखा और प्रेशर को खुद पर हावी नहीं होने दिया. हालांकि उनके रिकॉर्ड में पहले से ही तीन टी20I शतक हैं लेकिन यह पारी शायद सबसे ज्यादा याद रखी जाएगी. हालात दबाव और उनके कंधों पर जिम्मेदारी ने इसे एक आम तीन अंकों के स्कोर से कहीं ज्यादा अहम बना दिया. वहीं वेस्ट इंडीज के खिलाफ अपनी यादगार पारी के बाद सैमसन का भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के साथ बातचीत का एक वीडियो ऑनलाइन खूब शेयर किया गया है. तो चलिए जानते हैं वीडियों में क्या खास है.

प्लेइंग-11 में नहीं किया गया था शामिल

टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत में सैमसन भारत की ओरिजिनल प्लेइंग में नहीं थे. भारत की प्लेइंग-11 में अभिषेक शर्मा और ईशान किशन को ओपनिंग जोड़ी के तौर पर पसंद किया गया था. लेकिन साउथ अफ्रीका से बड़ी हार के बाद टॉप ऑर्डर में बैलेंस बनाने के लिए टीम मैनेजमेंट ने कॉम्बिनेशन में बदलाव किया और सैमसन को अभिषेक के साथ टॉप पर खेलने के लिए टीम में शामिल किया. वहीं बैटिंग यूनिट को स्थिर करने के लिए ईशान को नंबर 3 पर भेजा गया.

वायरल हो रहे वीडियो में क्या है?

वेस्ट इंडीज के खिलाफ अपनी यादगार पारी के बाद सैमसन का भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के साथ बातचीत का एक वीडियो ऑनलाइन खूब शेयर किया गया है. USA मैच से पहले मैदान पर दोनों की मुलाकात हुई, जहां रोहित ने थोड़ी देर बात की. उस छोटी सी बातचीत में, उन्होंने सैमसन को हौसला बढ़ाते हुए कहा कि वह निराश न हों और उन्हें भरोसा दिलाया कि उन्हें मौका मिलेगा.

रोहित शर्मा ने क्या कहा?

 आईसीसी द्वारा शेयर किए वीडियो में रोहित ने सैमसन से कहा कि “कैसा है? दुखी मत हो भाई. यह एक लंबा टूर्नामेंट है, कभी भी मौका आ सकता है.”

 .

“विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे महान खिलाड़ियों से सीख रहा हूं”: संजू सैमसन

भारत को एक मुश्किल चेज़ में गाइड करने के बाद, सैमसन ने बताया कि पिछले कुछ सालों में सीनियर खिलाड़ियों ने उनकी ग्रोथ पर क्या असर डाला है. उन्होंने लंबे समय तक साइडलाइन पर रहने, विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे जाने-माने नामों को देखने और उनसे सीख लेने के बारे में बात की.

“मुझे लगता है कि लगभग 10 से 12 साल IPL खेलने और पिछले 10 सालों से देश के लिए खेलने के कारण मैं खेल नहीं रहा हूं, बल्कि डगआउट से देख रहा हूँ, विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे महान खिलाड़ियों से सीख रहा हूँ, जैसे सभी महान खिलाड़ियों से. मुझे लगता है कि यह देखना और सीखना बहुत ज़रूरी है कि वे क्या कर रहे थे. सैमसन ने मैच के बाद कहा, “मुझे लगता है कि इससे मुझे सच में मदद मिली, मुझे लगता है कि मेरे अनुभव से, मैंने शायद 50, 60 गेम ही खेले हैं, लेकिन मैंने लगभग 100 गेम देखे हैं और मैंने देखा है कि कैसे सबसे अच्छे लोग गेम खत्म करते हैं और वे गेम के हिसाब से अपना गेम कैसे बदलते हैं.”

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Dumka News: 14 वर्षीय नाबालिग के साथ की दरिंदगी, फिर कर दी मासूम की हत्या, चोट के निशान से हुआ आरोपी का खुलासा

झारखंड में 14 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार और हत्या के आरोपी 35 वर्षीय व्यक्ति…

Last Updated: October 14, 2026 10:25:06 IST

Silver Rate 14 October 2026: चांदी की कीमतों में बड़ा झटका! एक ही दिन में 4,027 गिरे भाव; खरीदने से पहले जानें लेटेस्ट रेट

Silver Rate 14 October 2026: बुलियन्स के अनुसार, चांदी का भाव बढ़कर 2,19,200 रुपये प्रति…

Last Updated: October 14, 2026 10:24:41 IST

Gold Price 14 October 2026: सोना खरीदने वालों की हुई मौज! 3 दिन में इतना सस्ता हुआ गोल्ड; देखें अपने शहर का रेट

Gold Price 14 October 2026: रुपये के मजबूत होने से सोने की कीमतों पर दबाव…

Last Updated: October 14, 2026 10:14:04 IST

CJP को बड़ा झटका, आशुतोष रांका और सौरव दास को 5 दिन की न्यायिक हिरासत; दीपके बोले- ‘आपातकाल घोषित…’

CJP Protest:दिल्ली पुलिस ने आशुतोष रांका, सौरव दास और अजिंक्य शिंदे को एशईएम कोर्ट में…

Last Updated: October 14, 2026 10:06:13 IST

Hisar Student Death: घड़ी खोजते समय अलमारी में मिली ऐसा चीज, 12 साल के स्टूडेंट की हुई मौत; पूरे हरियाणा में मचा हड़कंप

Hisar Student Death: रिपोर्ट्स के मुताबिक, देविक अपने दोस्त के घर गया था. उसे अलमारी…

Last Updated: October 14, 2026 09:28:02 IST

Delhi Restaurant Fire: खिड़की से कूदे लोग, चारों तरफ धुआं ही धुआं! दिल्ली के रेस्टोरेंट से आग का खौफनाक VIDEO आया सामने

Delhi Restaurant Fire: आग इतनी भयानक थी कि कुछ पुरुष और महिलाएं अपनी जान बचाने…

Last Updated: October 14, 2026 08:35:48 IST