<

भारत-इंग्लैंड का सेमीफाइनल बारिश से हुआ रद्द, तो कौन खेलेगा फाइनल? ICC के इस नियम से टेंशन में सूर्या-गंभीर!

IND vs ENG Semi Final: भारतीय टीम 5 मार्च को इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल का मुकाबला खेलेगी. इस बड़े मुकाबले में जीतने वाली टीम फाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी. इस बीच सवाल उठा कि अगर मैच के दिन बारिश हुई, तो फिर किस टीम को फायदा होगा.

IND vs ENG Semi Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup) के दूसरे सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड की टीम आमने-सामने होंगी. भारत-इंग्लैंड लगातार तीसरी बार टी20 विश्व कप के फाइनल में भिड़ने के लिए तैयार हैं. यह मुकाबला 5 मार्च (गुरुवार) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले में जीतने वाली टीम सीधा फाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी. हालांकि इस मुकाबले से पहले फैंस के मन में बड़ा सवाल है कि अगर इस मुकाबले में बारिश हुई, तो क्या होगा? अगर मैच रद्द हो जाता है, तो फाइनल में कौन सी टीम को एंट्री मिलेगी? क्या रिजर्व डे का कोई प्रावधान रखा गया है? इस तरह के बहुत सारी सवाल फैंस के मन में चल रहे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं इन सभी सवालों के जवाब…

सेमीफाइनल में रिजर्व डे का नियम

ICC ने टी20 विश्व के नॉकआउट मुकाबलों के लिए खास इंतजाम किए हैं. सेमीफाइनल मैचों के लिए एक रिजर्व डे रखा गया है. ऐसे में अगर 5 मार्च को बारिश की वजह से भारत बनाम इंग्लैंड का मैच रुक जाता है, तो फिर अगले दिन मुकाबला खेला जाएगा. वहीं, अगर मैच बीच में रुक जाता है, तो फिर अगले दिन आगे का खेल खेला जाएगा. किसी भी नॉकआउट मुकाबले का फैसला मैदान पर ही होना ज्यादा अच्छा होता है, क्योंकि दोनों टीमें लंबा सफर तय करके सेमीफाइनल में आई हैं.

दोनों दिन बारिश हुई, तो क्या होगा?

फैंस के मन में यह सवाल भी है कि अगर सेमीफाइनल मैच के दिन और अगले दिन यानी 5 और 6 मार्च को भी मौसम खराब रहता है. इसका मतलब है कि अगर दोनों दिन बारिश के कारण खेल पूरा नहीं हो पाता है, तो फिर किसे फाइनल में एंट्री मिलेगी. अगर ऐसी स्थिति आती है, तो फिर भारतीय टीम (Team India) टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. अगर सेमीफाइनल का मैच दोनों दिन में नहीं हो पाया, तो फिर सुपप-8 में अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीम को फाइनल का टिकट मिल जाएगा. इंग्लैंड ने सुपर-8 में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए अपने सभी 3 मैच जीते हैं. वहीं, भारत को सुपर-8 में साउथ अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में अगर सेमीफाइनल का मैच पूरी तरह रद्द हो जाता है, तो फिर इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी.

टी20 वर्ल्ड कप में हेड टू हेड रिकॉर्ड

टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत और इंग्लैंड का 5 बार आमना-सामना हुआ है. इस दौरान भारत ने 3 बार इंग्लैंड को हराया है. वहीं, इंग्लिश टीम ने 2 बार भारत को मात दी है. भारत-इंग्लैंड के बीच 2 सेमीफाइनल मुकाबले भी खेले गए हैं, जिनमें दोनों टीमों ने 1-1 मैच जीते हैं. अब ये दोनों टीमों 5 मार्च को टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में एक बार फिर भिड़ेंगे.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

CJP को बड़ा झटका, आशुतोष रांका और सौरव दास को 5 दिन की न्यायिक हिरासत; दीपके बोले- ‘आपातकाल घोषित…’

CJP Protest:दिल्ली पुलिस ने आशुतोष रांका, सौरव दास और अजिंक्य शिंदे को एशईएम कोर्ट में…

Last Updated: October 14, 2026 09:41:02 IST

Hisar Student Death: घड़ी खोजते समय अलमारी में मिली ऐसा चीज, 12 साल के स्टूडेंट की हुई मौत; पूरे हरियाणा में मचा हड़कंप

Hisar Student Death: रिपोर्ट्स के मुताबिक, देविक अपने दोस्त के घर गया था. उसे अलमारी…

Last Updated: October 14, 2026 09:28:02 IST

Delhi Restaurant Fire: खिड़की से कूदे लोग, चारों तरफ धुआं ही धुआं! दिल्ली के रेस्टोरेंट से आग का खौफनाक VIDEO आया सामने

Delhi Restaurant Fire: आग इतनी भयानक थी कि कुछ पुरुष और महिलाएं अपनी जान बचाने…

Last Updated: October 14, 2026 08:35:48 IST

Muzaffarnagar Crime: यूपी में मंदिर के अंदर खूनी खेल! पहले पुजारी से की बात, फिर कमरे में घुसकर मार दी गोली; मचा हड़कंप

Muzaffarnagar Crime: बाइक पर सवार दो युवकों ने पहले पुजारी से बात की और फिर…

Last Updated: October 14, 2026 08:04:49 IST

Aaj ka Mausam 14 October 2026: मॉनसून की विदाई के बीच 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 75 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather Update 14 October 2026:मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी…

Last Updated: October 14, 2026 07:50:06 IST

Petrol Diesel Price 14 October 2026: पेट्रोल-डीजल के नई कीमतोंं का एलान, चेंक करें अपने शहर का ताजा रेट

Petrol Diesel Price 14 October 2026:  राहत की बात यह है कि दिल्ली में पेट्रोल…

Last Updated: October 14, 2026 07:43:45 IST